देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सभी डॉक्टर्स 8 से 2 बजे तक ओपीडी में मिलने चाहिए, उपमुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश

उपमुख्यमंत्री तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। इस बार खास तौर पर प्रदेश के चिकित्सकों को समय से अस्पताल में आने-जाने की बात कही है और साथ ही समय का पालन ना करने पर कठोर कार्यवाही करने का स्पष्ट संदेश दिया है।

रंजीव ठाकुर
August 22 2022 Updated: August 22 2022 17:55
0 31463
सभी डॉक्टर्स 8 से 2 बजे तक ओपीडी में मिलने चाहिए, उपमुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश

लखनऊ उपमुख्यमंत्री तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। इस बार खास तौर पर प्रदेश के चिकित्सकों को समय से अस्पताल में आने-जाने की बात कही है और साथ ही समय का पालन ना करने पर कठोर कार्यवाही करने का स्पष्ट संदेश दिया है। 

 

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) ने कहा कि सुबह ठीक 8 बजे ओपीडी शुरू (OPD should start at exactly 8 o'clock) हो जानी चाहिए और 2 बजे तक चलनी चाहिए। सभी डॉक्टर्स 8 बजे से मरीज देखना शरू कर दे और पर्चे 8 बजे से पहले बनना शुरू हो जाने चाहिए। सभी डॉक्टर्स समय से ओपीडी शुरू करें और पूरे समय तक मरीजों को देखे। किसी भी हालत में मरीजों की शिकायत (patient's complaint) नहीं मिलनी चाहिए। 

 

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री (Medical and Health Minister) बृजेश पाठक ने कहा कि मरीजों को अस्पताल में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। सभी डॉक्टर्स निर्धारित समय पर अस्पतालों में उपलब्ध रहने चाहिए। डॉक्टर्स शाम के समय एक बार भर्ती मरीजों को भी जरूर देखें। 

 

उपमुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि अगर किसी विभाग में एक से अधिक डॉक्टर्स हैं तो एक डॉक्टर ओपीडी (OPD) में मरीजों को देखे और दूसरे भर्ती मरीजों का हालचाल लेते रहें। उन्होंने 2 बजे से पहले ओपीडी छोड़ देने वाले डॉक्टर्स को भी चेतावनी दे दी है। 

 

उपमुख्यमंत्री ने कार्यवाही करने का स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि समय का पालन ना करने वाले डॉक्टर्स पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। डॉक्टर्स के समय पर बैठने और मरीजों को देखने के लिए अस्पताल के निदेशक (hospita Director) और सीएमएस (CMS) जवाबदेह होंगे और वे गैरजिम्मेदार डॉक्टर्स (irresponsible doctors) को नोटिस दे कर उन पर कार्यवाही करेंगे। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

बेबी केयर किट की वस्तुओं में होगा इजाफा, हिमाचल सरकार का फैसला

बेबी केयर किट की वस्तुओं में होगा इजाफा, हिमाचल सरकार का फैसला

विशेष संवाददाता September 10 2022 31563

हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने नवजात शिशु एवं गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हु

लापरवाही पर डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का एक्शन जारी

लापरवाही पर डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का एक्शन जारी

आरती तिवारी April 22 2023 32070

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दो टूक कहा है कि नियमों के खिलाफ काम करने वाले किसी भी डॉक्टर-कर्मचारी को

यूपी में कोविड की जांच पर संकट मंडराया, केवल 5 दिन का बचा है वीटीएम

यूपी में कोविड की जांच पर संकट मंडराया, केवल 5 दिन का बचा है वीटीएम

रंजीव ठाकुर September 02 2022 28496

जानकारी के मुताबिक त्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाईज कारपोरेशन के पास केवल तीन लाख यूनिट रिएजेंट वायरल ट्रा

लगातार बाल झड़ने के पीछे कहीं ये बीमारी तो नहीं?

लगातार बाल झड़ने के पीछे कहीं ये बीमारी तो नहीं?

सौंदर्या राय February 15 2023 50379

बालों का झड़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया हो सकती है। लेकिन बालों का जरूरत से ज्यादा झरना चिंता का विषय

सर्दियों में बीमारियों से बचाएगा अंडा !

सर्दियों में बीमारियों से बचाएगा अंडा !

लेख विभाग January 09 2023 35251

अंडे में कई पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं और बीमारियों से बचाव करते हैं।

विश्व हेपेटाइटिस दिवस 28 जुलाई पर विशेष।

विश्व हेपेटाइटिस दिवस 28 जुलाई पर विशेष।

लेख विभाग July 28 2021 26290

विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस के लिए जागरूक करना है । जागरुक

चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं मातृ-शिशु कल्याण मंत्री ने सीएचसी माल और मलिहाबाद का किया निरीक्षण |

चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं मातृ-शिशु कल्याण मंत्री ने सीएचसी माल और मलिहाबाद का किया निरीक्षण |

हुज़ैफ़ा अबरार June 10 2021 28832

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हर माह की नौ तारीख़ को आयोजित होने वाले पीएमएसएमए का उद्देश्य सभी गर्भवतिय

सीएचसी गजराही में समय से नहीं आते डाक्टर और कर्मचारी, मरीज परेशान।

सीएचसी गजराही में समय से नहीं आते डाक्टर और कर्मचारी, मरीज परेशान।

February 25 2021 27788

अस्पताल में कोई भी कर्मचारी अपने निश्चित समय पर नहीं आता है। अस्पताल परिसर में आवास होने के बाद भी क

गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कालेज में न्यूरो सर्जरी की वेटिंग लिस्ट ना के बराबर

गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कालेज में न्यूरो सर्जरी की वेटिंग लिस्ट ना के बराबर

रंजीव ठाकुर July 28 2022 45122

प्रदेश में बड़े चिकित्सा संस्थानों के होते हुए भी न्यूरो सर्जरी के मरीजों को भटकना पड़ता है और लम्बी व

कोरोना के नए स्वरूप के मद्देनजर ‘प्रोएक्टिव’ रहने की आवश्यकता: मोदी

कोरोना के नए स्वरूप के मद्देनजर ‘प्रोएक्टिव’ रहने की आवश्यकता: मोदी

एस. के. राणा November 29 2021 33502

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के नये स्वरूप का पता चलने और इसे लेकर दुनिया भर में पैदा हुई आशंकाओं

Login Panel