देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

उम्मीद: भारत में आंखों के इलाज के लिए नए प्रोडक्ट लाने की तैयारी, अमेरिकी कंपनी ने बताया लॉन्च का प्लान

कंपनी ने 8 अक्टूबर को भारत में नया PanOptix Pro लेंस लॉन्च किया है। Alcon के मुताबिक, यह लेंस 94% रोशनी का इस्तेमाल करता है, जबकि पुराने PanOptix लेंस में यह आंकड़ा 88% था। ट्राइफोकल लेंस (Trifocal lenses) पास, बीच और दूर की चीजें देखने में मदद करने के लिए बनाए जाते हैं। इससे मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद चश्मे पर निर्भरता कम हो सकती है। हालांकि, ये लेंस हर मरीज के लिए सही नहीं होते।

एस. के. राणा
November 10 2026 Updated: November 10 2026 10:51
0 406
उम्मीद: भारत में आंखों के इलाज के लिए नए प्रोडक्ट लाने की तैयारी, अमेरिकी कंपनी ने बताया लॉन्च का प्लान प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। ज़रूरी सरकारी मंजूरी के बाद अमेरिका की आई-केयर कंपनी Alcon भारत में आंखों के इलाज से जुड़े नए प्रोडक्ट उतरने की तैयारी कर रही है। आशा है कि कंपनी अगले साल यानी 2027 में ग्लूकोमा (काला मोतिया) के इलाज के लिए नया प्रोडक्ट पेश कर सकती है। इसके अलावा कंपनी मोतियाबिंद के ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाले नए लेंस, कॉन्टैक्ट लेंस और रेटिना सर्जरी से जुड़े प्रोडक्ट पर भी काम कर रही है।

ग्लूकोमा के इलाज के लिए कंपनी का प्लान

Alcon India के कंट्री हेड अमर व्यास ने बताया कि कंपनी अगले एक से दो साल में नए इंट्राऑक्यूलर लेंस (IOL) भी लॉन्च कर सकती है। हालांकि उन्होंने ग्लूकोमा (Glaucoma) के नए इलाज का नाम या दूसरे प्रोडक्ट की लॉन्च तारीख नहीं बताई। उनके अनुसार आंखों के इलाज से जुड़े कुछ उपकरणों को सरकारी मंजूरी मिलने में जरूरी दस्तावेज जमा करने के बाद करीब 6 से 9 महीने लग सकते हैं।

मोतियाबिंद के मरीजों के लिए क्या है खास?

भारत में हर साल करीब 85 से 90 लाख मोतियाबिंद (cataract) के ऑपरेशन होते हैं लेकिन इनमें ट्राइफोकल और टोरिक जैसे प्रीमियम लेंस का इस्तेमाल 3% से भी कम मामलों में होता है। Alcon का अनुमान है कि अगले पांच साल में यह आंकड़ा करीब 10% तक पहुंच सकता है।

कंपनी ने 8 अक्टूबर को भारत में नया PanOptix Pro लेंस लॉन्च किया है। Alcon के मुताबिक, यह लेंस 94% रोशनी का इस्तेमाल करता है, जबकि पुराने PanOptix लेंस में यह आंकड़ा 88% था। ट्राइफोकल लेंस (Trifocal lenses) पास, बीच और दूर की चीजें देखने में मदद करने के लिए बनाए जाते हैं। इससे मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद चश्मे पर निर्भरता कम हो सकती है। हालांकि, ये लेंस हर मरीज के लिए सही नहीं होते।

डॉक्टरों की ट्रेनिंग पर भी जोर
Alcon मरीजों को जागरूक करने और आंखों के डॉक्टरों को नई तकनीक की ट्रेनिंग देने पर भी काम कर रही है।कंपनी ने Aravind Eye Hospital के साथ मिलकर पिछले दो साल में करीब 600 सर्जनों को मोतियाबिंद की सर्जरी से जुड़ी ट्रेनिंग दी है। इसके अलावा कोयंबटूर में रेटिना सर्जनों के लिए एक ट्रेनिंग सेंटर बनाया गया है, जहां हर साल करीब 60 सर्जनों को प्रशिक्षण दिया जा सकता है।

भारत में कितना बड़ा है Alcon का कारोबार?

व्यास के मुताबिक, भारत में Alcon के कारोबार का करीब 85% हिस्सा सर्जिकल प्रोडक्ट से आता है, जबकि 15% हिस्सा विजन केयर का है। कंपनी की फिलहाल भारत में कोई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट नहीं है और इसे शुरू करने की तत्काल योजना भी नहीं है। भारत में Alcon Global Services के कर्मचारियों की संख्या 2019 के करीब 100 से बढ़कर 1,700 से ज्यादा हो गई है। कंपनी अब यहां क्लिनिकल गतिविधियों से जुड़े काम भी बढ़ाने की संभावनाएं तलाश रही है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

समय के साथ कोविड-19 टीके कम प्रभावी हो जाते हैं: अमेरिकी शोध 

समय के साथ कोविड-19 टीके कम प्रभावी हो जाते हैं: अमेरिकी शोध 

हे.जा.स. August 29 2021 33147

कोविड -19 टीके प्रभावी हैं लेकिन हाल के महीनों में उनकी क्षमता में गिरवाट देखी गयी है। यह निष्कर्ष अ

मौसमी बदलाव से बढ़ सकता है अस्थमा अटैक।

मौसमी बदलाव से बढ़ सकता है अस्थमा अटैक।

लेख विभाग July 20 2021 20209

अस्थमा का मौसमी बदलाव के कारण बढ़ जाना एक सुपरिचित घटना है। अस्थमा की बीमारी एलर्जनए जैसे मोल्ड फंगस

16 मार्च से शुरू होगा 12 से 14 साल के बच्चों का कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान

16 मार्च से शुरू होगा 12 से 14 साल के बच्चों का कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान

एस. के. राणा March 15 2022 34699

अब 12 साल से 14 साल की उम्र के बच्चों को भी कोरोना की वैक्सीन लगेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख

गर्भावस्था के दौरान अपर्याप्त चिकित्सा सुविधाओं के कारण हर दो मिनट में एक महिला की मृत्यु हो जाती है: डब्ल्यूएचओ

गर्भावस्था के दौरान अपर्याप्त चिकित्सा सुविधाओं के कारण हर दो मिनट में एक महिला की मृत्यु हो जाती है: डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. February 28 2023 26339

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक गेब्रयेसुस ने कहा कि हालांकि गर्भावस्था महिलाओं के लिए एक उम्मीद और सकारात्म

अपोलोमेडिक्स लखनऊ में पिन से भी छोटे छेद द्वारा की पहली ‘कीहोल’ हार्ट सर्जरी

अपोलोमेडिक्स लखनऊ में पिन से भी छोटे छेद द्वारा की पहली ‘कीहोल’ हार्ट सर्जरी

हुज़ैफ़ा अबरार April 03 2026 1855

छोटे बच्चों का दिल आमतौर पर वयस्क व्यक्ति के दिल से 3 से 4 गुना छोटा होता है। ऐसे में सर्जरी के दौरा

कोरोना संक्रमण से ठीक हुए मरीज़ों के लिए योग।

कोरोना संक्रमण से ठीक हुए मरीज़ों के लिए योग।

लेख विभाग May 16 2021 27342

कोविड के मरीज को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए विशेषज्ञों की देखरेख में योग जरूर क

सन फार्मा ने अमेरिका में टेस्टोस्टेरोन इंजेक्शन के 36,275 डिब्बों को वापस लिया ।

सन फार्मा ने अमेरिका में टेस्टोस्टेरोन इंजेक्शन के 36,275 डिब्बों को वापस लिया ।

हे.जा.स. February 09 2021 35827

मांस में लगने वाले इंजेक्शन 'साईपीयोनेट' दवा निर्माता सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज द्वारा भारत में न

यूपी के इन सरकारी अस्पतालों में मिलेगा कैशलेस इलाज

यूपी के इन सरकारी अस्पतालों में मिलेगा कैशलेस इलाज

आरती तिवारी January 14 2023 36546

एसजीपीजीआई के निदेशक डॉ. आरके धीमन ने बताया कि संस्थान में इसी सप्ताह से कैशलेस इलाज की सुविधा शुरू

क्वीनमेरी अस्पताल में आश्रय पालन स्थल का शुभारंभ

क्वीनमेरी अस्पताल में आश्रय पालन स्थल का शुभारंभ

आरती तिवारी June 28 2023 33625

क्वीनमेरी हॉस्पिटल में आश्रय पालन स्थल का यूपी के डिप्टी सीएम औऱ स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने शु

अपोलोमेडिक्स ने रचा इतिहास प्रदेश में पहली बार लैब में तैयार सेल्स से यूरिथ्रल स्ट्रिक्चर का सफल इलाज

अपोलोमेडिक्स ने रचा इतिहास प्रदेश में पहली बार लैब में तैयार सेल्स से यूरिथ्रल स्ट्रिक्चर का सफल इलाज

हुज़ैफ़ा अबरार August 07 2026 1176

डॉ. वेद भास्कर ने कहा पुरुषों में पेशाब की नली के सिकुड़ने की समस्या संक्रमण चोट या पहले किए गए किसी

Login Panel