देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

इस बार बाराबंकी सरकारी अस्पताल में आम आदमी बन कर पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

उपमुख्यमंत्री और चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक सोमवार को अचानक बाराबंकी सरकारी अस्पताल पहुंचे और जमीनी स्तर पर मरीजों की समस्याओं से रूबरू हुए। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते भी मंत्री बृजेश पाठक ने केजीएमयू में औचक निरीक्षण कर मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था को परखा था।

रंजीव ठाकुर
April 19 2022 Updated: April 19 2022 03:19
0 26022
इस बार बाराबंकी सरकारी अस्पताल में आम आदमी बन कर पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बाराबंकी सरकारी अस्पताल में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक सोमवार को अचानक बाराबंकी सरकारी अस्पताल पहुंचे और जमीनी स्तर पर मरीजों की समस्याओं से रूबरू हुए।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते भी मंत्री बृजेश पाठक ने केजीएमयू में औचक निरीक्षण कर मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था को परखा था और कमी निकलने पर डांट भी लगाई थी।

आज फिर अचानक अपनी निजी कार से उपमुख्यमंत्री बाराबंकी सरकारी अस्पताल पहुंचे और आम आदमी की तरह लाइन में लग कर पर्चा बनवाया। मौके पर 7 काउंटर्स में से केवल एक काउंटर पर पर्चा बन रहा था जिसको लेकर उन्होंने फटकार लगाई। इसके बाद बृजेश पाठक वार्ड में भर्ती मरीजों से मिलने पहुंचे और एक एक करके हाल चाल पूछा।

इसके बाद बारी आई अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं की। सबसे पहले उन्होंने पीने के पानी को स्वयं पी देखा। वाटर कूलर से गर्म पानी आने की शिकायत पर जिम्मेदारों को फटकार लगाई। अस्पताल की सारी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई और उन्हें जल्द सुधारने के लिए कहा।

चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने ना केवल बाराबंकी के सरकारी अस्पताल को दिशा निर्देश जारी किए बल्कि उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों के लिए भी ये निर्देश हैं कि अस्पताल में व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त होनी चाहिए और उपमुख्यमंत्री कभी भी आम आदमी की तरह अस्पताल का दौरा कर सकते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

नियमित जॉगिंग से बढ़ाएं अपनी खूबसूरती

नियमित जॉगिंग से बढ़ाएं अपनी खूबसूरती

सौंदर्या राय March 28 2022 26016

जॉगिंग करने से पूरे शरीर में रक्त का संचार बढ़ता है। जिससे त्वचा को ऑक्सीजन और अन्य आवश्यक पोषक तत्वो

मंत्री अनिल राजभर ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

मंत्री अनिल राजभर ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

आरती तिवारी August 21 2022 32449

मंत्री अनिल राजभर ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।जहां उन्होंने आकस्मिक वार्ड, दवाई वितरण कक्ष को

एयरपोर्ट पर कोरोना नियम बदला, अब आरटीपीसीआर टेस्ट और होम क्वॉरंटीन खत्म

एयरपोर्ट पर कोरोना नियम बदला, अब आरटीपीसीआर टेस्ट और होम क्वॉरंटीन खत्म

हे.जा.स. February 10 2022 32780

14 फरवरी से भारत आने वाले यात्रियों को आरटीपीआर टेस्ट कराने की जरूरत नहीं होगी। इसके बदले पूर्ण टीका

 बढ़ रहे डेंगू के मरीज, 10 नए केस मिले

बढ़ रहे डेंगू के मरीज, 10 नए केस मिले

आरती तिवारी September 04 2023 28152

प्रदेश में एक बार फिर डेंगू के मामलों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। शहर में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा ह

उपमुख्यमंत्री के संज्ञान लेने से पहले चेता डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल

उपमुख्यमंत्री के संज्ञान लेने से पहले चेता डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल

रंजीव ठाकुर May 06 2022 34081

अस्पताल प्रशासन ने कहा कि 5 मई 2022 को दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित ऑक्सीजन सपोर्ट पर मरीज की जब

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में खुलेंगे 3 नए जन औषधि केंद्र

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में खुलेंगे 3 नए जन औषधि केंद्र

विशेष संवाददाता July 13 2023 35527

जिले में तीन औषधि केंद्र खोले जाएंगे, उनमे से दो औषधि केंद्र यहां के ट्रॉमा सेंटर में खोले जाएंगे तो

औरैया में वायरल फीवर के बढ़े मरीज

औरैया में वायरल फीवर के बढ़े मरीज

विशेष संवाददाता February 14 2023 34627

डॉक्टर मरीजों को एहतियात बरतने की सलाह दे रहे है। इसके बावजूद मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अब हर रोज

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के भेंट चढ़े कोरोना के 52 टीके। 

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के भेंट चढ़े कोरोना के 52 टीके। 

रंजीव ठाकुर January 30 2021 28810

52 वायल जम गई थीं जिन्हें हटाकर दूसरी वैक्सीन मंगाई गई। वैक्सीन की खराबी की जांच के लिए दो सदस्यीय ज

स्वास्थ्य विभाग ने मनाया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस

स्वास्थ्य विभाग ने मनाया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस

आरती तिवारी May 11 2023 24625

पीएमएसएमए दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य दूसरी और तीसरी तिमाही की गर्भवती को प्रसव पूर्व कम से कम ए

श्री मूलचन्द रस्तोगी औषधालय एवं रस्तोगी स्वास्थ एवं परामर्श केन्द्र में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित 

श्री मूलचन्द रस्तोगी औषधालय एवं रस्तोगी स्वास्थ एवं परामर्श केन्द्र में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित 

हुज़ैफ़ा अबरार August 07 2026 1687

स्त्री रोग विशेषज्ञ आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर कमला रस्तोगी ने जीवन पर्यन्त साठ साल से अधिक समय तक हॉस्पि

Login Panel