देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोविड-19 : भारत में संक्रमण के 4,03,738 नए मामले आए सामने, 4,092 और मरीजों की मौत

देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार बढ़कर 37,36,648 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.76 प्रतिशत है, जबकि संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर 82.15 प्रतिशत है।

0 26105
कोविड-19 : भारत में संक्रमण के 4,03,738 नए मामले आए सामने, 4,092 और मरीजों की मौत प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली (भाषा)। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,03,738 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,22,96,414 हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 4,092 और मरीजों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 2,42,362 हो गई।

देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार बढ़कर 37,36,648 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.76 प्रतिशत है, जबकि संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर 82.15 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में 3,86,444 और मरीजों के ठीक होने के साथ अब तक स्वस्थ हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,83,17,404 हो गई है, जबकि मृत्युदर 1.09 प्रतिशत है।

भारत में कोविड-19 के मामले पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे। इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे।

वैश्विक महामारी के मामले पिछले साल 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गए थे। भारत में महामारी के मामले चार मई को दो करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक, आठ मई तक 30,22,75,471 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 18,65,428 नमूनों की जांच शनिवार को की गई।

संक्रमण से पिछले 24 घंटे में जिन 4,092 और लोगों की मौत हुई है, उनमें से महाराष्ट्र में 864, कर्नाटक में 482, दिल्ली में 332, उत्तर प्रदेश में 297, तमिलनाडु में 241, छत्तीसगढ़ में 223, पंजाब में 171, राजस्थान में 160, हरियाणा में 155, झारखंड में 141, पश्चिम बंगाल में 127, गुजरात में 119 और उत्तराखंड में 118 लोगों की मौत हुई है।

देश में अब तक 2,42,362 लोगों की मौत संक्रमण से हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 75,277, दिल्ली में 19,071, कर्नाटक में 18,286, तमिलनाडु में 15,412, उत्तर प्रदेश में 15,170, पश्चिम बंगाल में 12,203, छत्तीसगढ़ में 10,381 और पंजाब में 10,315 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जिन मरीजों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीज अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

ऑयली स्किन से निज़ात पाने के लिए अपनाएं घरेलू उपाय

ऑयली स्किन से निज़ात पाने के लिए अपनाएं घरेलू उपाय

सौंदर्या राय April 17 2022 32005

स्किन पर ज़्यादा आयल होने के कारण रोमछिद्र बन्द हो सकतें है। इस कारण चेहरे पर मुंहासे बढ़ने की प्रॉब्

डेंगू बुखार: कारण एवं निवारण

डेंगू बुखार: कारण एवं निवारण

लेख विभाग October 18 2021 31487

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार अनुमानतः पांच लाख लोगों को हर साल डेंगू के कारण अस्पताल

गोरखपुर आईएमए की अनूठी पहल, मतदान करिये निःशुल्क इलाज पाइये

गोरखपुर आईएमए की अनूठी पहल, मतदान करिये निःशुल्क इलाज पाइये

आनंद सिंह March 02 2022 33582

चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिहाज से लोगों को प्रेरित करने के लिए गोरखपुर में आईएमए ने पहल की

गाजियाबाद में आयुष्मान कार्ड का किया गया वितरण

गाजियाबाद में आयुष्मान कार्ड का किया गया वितरण

विशेष संवाददाता January 17 2023 34680

खोड़ा में केंद्र सरकार की तरफ से पात्र गरीबों को इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड बनाए गए

एमडीआर-टीबी के मरीज़ 9 से 6 महीने में होंगे ठीक: द लैंसेट

एमडीआर-टीबी के मरीज़ 9 से 6 महीने में होंगे ठीक: द लैंसेट

विशेष संवाददाता November 11 2022 43494

टीबी मरीजों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। वहीं अब एक नई दवा खोज निकाली गई है। जिसमें मरीज को सिर्

सिविल अस्पताल में पैरामेडिकल स्टाफ की कमी, हाईकोर्ट सख्त

सिविल अस्पताल में पैरामेडिकल स्टाफ की कमी, हाईकोर्ट सख्त

हे.जा.स. May 18 2023 28601

रोहड़ू सिविल अस्पताल में नर्सों और फार्मासिस्ट के खाली पदों पर हाईकोर्ट ने कड़ा संज्ञान लिया है। अदा

दिव्यांगजनों हेतु वृहद कोविड टीकाकरण अभियान।

दिव्यांगजनों हेतु वृहद कोविड टीकाकरण अभियान।

रंजीव ठाकुर June 30 2021 25739

कोविड टीकाकरण में दिव्यांगजनों को होने वाली समस्याओं को ध्यान में रखते हुए हमने अपने केंद्र पर ही टी

भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को मिली जापान की भी मान्यता

भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को मिली जापान की भी मान्यता

रंजीव ठाकुर August 06 2022 31537

कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन को लेकर भारत बायोटेक ने जानकारी दी कि जापान ने कोवैक्सीन की बूस्टर डोज को म

हार्ट और ब्रेन अटैक के बाद निमोनिया का अटैक

हार्ट और ब्रेन अटैक के बाद निमोनिया का अटैक

विशेष संवाददाता January 25 2023 28134

ठंड के बढ़ने से लोग वैसे ही परेशान थे। इसी बीच हार्ट और ब्रेन अटैक का खतरा अभी टला नहीं था कि, इस बी

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे केजीएमयू

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे केजीएमयू

अबुज़र शेख़ October 28 2022 27192

केजीएमयू पहुंच कर उपमुख्यमंत्री ने जनस्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया साथ ही मरीजों एवं उनके तीम

Login Panel