देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

टीके की कहानी: कोविड की तरह चेचक और पोलियो का भी हुआ था विरोध 

इतिहास देखें तो इससे ज्यादा विरोध विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान चेचक को लेकर हुआ था। हालांकि पोलियो उन्मूलन अभियान को लेकर भी विरोध जताया गया लेकिन अंत में दुनिया ने पोलियो पर विजय प्राप्त की। आइए जानते हैं दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान चेचक के विषय में।

रंजीव ठाकुर
July 10 2022 Updated: July 11 2022 02:03
0 40289
टीके की कहानी: कोविड की तरह चेचक और पोलियो का भी हुआ था विरोध  प्रतीकात्मक

लखनऊ। कोविड -19 टीकाकरण अभियान में देखा गया कि काफी लोगों ने वैक्सीन को लेकर अलग अलग धारणाएं बनाई। कोविड विरोधी बयानों में नस्लभेद प्रमुख रूप से शामिल था और कई अतार्किक बयानों ने भी टीकाकरण अभियान को ठेस पहुंचाने की कोशिश की थी। 

 

लेकिन इतिहास देखें तो इससे ज्यादा विरोध विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान (world's largest vaccination campaign) चेचक को लेकर हुआ था। हालांकि पोलियो उन्मूलन अभियान (polio eradication campaign) को लेकर भी विरोध जताया गया लेकिन अंत में दुनिया ने पोलियो पर विजय प्राप्त की। आइए जानते हैं दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान चेचक (world's largest vaccination campaign smallpox) के विषय में जिससे वैक्सीनेशन को लेकर छाएं धुंध के बादल काफी हद तक छंट जाएंगे।

 

टीकों के विकास (development of vaccines) ने ही दुनिया को वायरसों से मुक्ति दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। 20वीं शताब्दी में चेचक वायरस (smallpox virus) ने 30 करोड़ लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इसलिए यह जानना रोचक होगा कि दुनिया के सबसे पहले टीके को लेकर क्या कुछ हुआ था। 

 

इंग्लैंड में 18वीं शताब्दी में यह कहा जाता था कि ग्वालिनें अधिकांशतः काउपाक्स रोग से ग्रस्त हो जाती है लेकिन उन्हें चेचक नहीं होता। 70 के दशक में एडवर्ड जेनर ने इन लोककथाओं पर काम करना शुरू किया। जेनर ने चेचक से बचाने के लिए एक 9 साल के बच्चे को काउपाक्स (cowpox) की पस का टीका लगा दिया जो बाद में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान बना। 

 

वायरस के संक्रमण (virus infection) से बचने हेतु इससे पहले भी ऐसी ही प्रयोग भारत, अफ्रीका, तुर्की और चीन में किए गए थे। ये प्रयोग काफी खतरनाक थे लेकिन दुनिया ने माना कि बड़ी बीमारी से बचने के लिए हल्की बीमारी को स्वीकार किया जा सकता है, जिससे कि मृत्यु की सम्भावना (possibility of death) को टाला जा सके। 

एडवर्ड जेनर (Edward Jenner) के प्रयोग के बाद ही दुनिया का ध्यान टीकाकरण की तरफ गया। वर्तमान की तरह तब भी चेचक टीकाकरण को लेकर काफी अंधविश्वास (superstition about smallpox vaccination) थे। बड़े घरों की औरतें चेहरे पर चेचक के दाग (smallpox stains on faces) नहीं चाहती थी और मजदूरी के लिए निम्न वर्ग को चेचक से बचाना जरूरी था। हालांकि तब भी नस्लभेद (racism) हावी था और धार्मिक नेता इसे भगवान के काम में रोड़ा अटकाने जैसा बताते थे। 

 

बहरहाल टीकाकरण की दुनिया (world of vaccination) में चेचक का टीका मील का पत्थर साबित हुआ और लोगों की धारणाएं बदली। चेचक दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान साबित हुआ और इसके बाद वैक्सीनेशन ने ही दुनिया को वायरसों से सुरक्षित रखा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेचक महामारी से मुक्ति की घोषणा की और पोलियो को लेकर भी कमोबेश यही स्थिति है। 

 

कुल मिलाकर चेचक से बचाव इंसानियत की सबसे बड़ी मिसाल है और जानलेवा बीमारियों से बचने में टीकाकरण अभियान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एक और अहम बात कि चेचक से लड़ने के ऐतिहासिक प्रयासों ने ही पोलियो उन्मूलन किया और अब इसी तरह कोरोना वायरस (corona virus) से मुक्ति पाने की कोशिश में टीकाकरण अभियान (covid-19 vaccination campaign) चलता जा रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

सरकारी अस्पतालों और स्टाफ का नाम उर्दू में भी लिखने का आदेश देने वाली अधिकारी निलम्बित

सरकारी अस्पतालों और स्टाफ का नाम उर्दू में भी लिखने का आदेश देने वाली अधिकारी निलम्बित

रंजीव ठाकुर September 14 2022 30690

उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों और स्टाफ का नाम हिंदी के साथ-साथ उर्दू में भी लिखने का आदेश देन

लोहिया में किडनी कैंसर व शिरापरक ट्यूमर थ्रॉम्बस का रोबोटिक सर्जरी से उपचार

लोहिया में किडनी कैंसर व शिरापरक ट्यूमर थ्रॉम्बस का रोबोटिक सर्जरी से उपचार

हुज़ैफ़ा अबरार June 01 2026 0

ऐसे मामलों में ट्यूमर थ्रॉम्बस की उपस्थिति सर्जरी को अत्यंत चुनौतीपूर्ण बना देती है। यह मामला संभवत:

भारत में बढ़ा टोमैटो फ्लू का खतरा, जानिए इसके लक्षण

भारत में बढ़ा टोमैटो फ्लू का खतरा, जानिए इसके लक्षण

आरती तिवारी August 23 2022 37979

भारत में एक और नई बीमारी के पैर पसारने का खतरा मंडरा रहा है। .रिपोर्ट्स के मुताबिक केरल में टोमेटो फ

हृदय रोगियों के लिए राहत, केजीएमयू के लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग में बेड के साथ बढ़ी सुविधाएं

हृदय रोगियों के लिए राहत, केजीएमयू के लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग में बेड के साथ बढ़ी सुविधाएं

हुज़ैफ़ा अबरार February 09 2022 62174

केजीएमयू के लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग में जल्द ही और अधिक मरीजों की भर्ती हो सकेगी। ऑपरेशन की संख्या म

अखरोट के छिलके से करें स्किन की 3 प्रॉब्लम्स को दूर

अखरोट के छिलके से करें स्किन की 3 प्रॉब्लम्स को दूर

श्वेता सिंह September 04 2022 41049

जिस अखरोट के छिलके को हम वेस्ट समझ कर फेंक देते हैं, उससे कई स्किन प्रॉब्लम्स को दूर किया जा सकता है

ट्विन टावर ध्वस्त किये जाने के बाद डॉक्टरों ने श्वास संबंधित बीमारी से पीड़ित लोगों को दी ये सलाह

ट्विन टावर ध्वस्त किये जाने के बाद डॉक्टरों ने श्वास संबंधित बीमारी से पीड़ित लोगों को दी ये सलाह

विशेष संवाददाता August 28 2022 28391

चिकित्सकों का कहना है कि अधिकतर धूल कण का आकार पांच माइक्रोन या इससे कम है जो अनुकूल मौसमी परिस्थतिय

नियोकोव वायरस के खतरे को काफी बढ़ा-चढ़ाकर लोगों के सामने रखा जा रहा है: वैज्ञानिकों

नियोकोव वायरस के खतरे को काफी बढ़ा-चढ़ाकर लोगों के सामने रखा जा रहा है: वैज्ञानिकों

एस. के. राणा January 29 2022 29852

दुनियाभर में कोरोनावायरस के अलग-अलग वैरिएंट्स ने तबाही मचाना जारी रखा है। ज्यादातर देशों में फिलहाल

Adopt a healthy lifestyle  bring happiness into your life

Adopt a healthy lifestyle bring happiness into your life

हुज़ैफ़ा अबरार April 07 2026 1582

स्वास्थ्य सुविधाओं में निरंतर बढ़ोत्तरी के बाद भी हृदय रोग, डायबिटीज और कैंसर जैसी तमाम बीमारियां आज

वर्ष 2025 तक उत्तर प्रदेश को क्षय मुक्त बनाने के लिए सरकार ने झोके संसाधन, जुटा स्वास्थ्य महकमा

वर्ष 2025 तक उत्तर प्रदेश को क्षय मुक्त बनाने के लिए सरकार ने झोके संसाधन, जुटा स्वास्थ्य महकमा

हुज़ैफ़ा अबरार April 04 2022 43289

आयुष्मान भारत और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए तीन हफ्ते का विशेष अभियान चलाकर

ऑनलाइन नकली दवाइयां बेचने वालों के खिलाफ  देश के साढ़े 12 लाख केमिस्ट करेंगे हड़ताल

ऑनलाइन नकली दवाइयां बेचने वालों के खिलाफ देश के साढ़े 12 लाख केमिस्ट करेंगे हड़ताल

रंजीव ठाकुर August 22 2022 24537

ताज नगरी में आर्गेनाइजेशन आफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स की दो दिवसीय कार्यशाला में दवा कारोबार में आ रही

Login Panel