देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोरोना अपडेट: 8 नए रूपों में दिख सकता है नया ओमिक्रोन वेरियेंट बीए.2.75

देश में लगातार बढ़ रहे कोविड संक्रमण के मामलों ने चिंता बढ़ा रखी है और अब ओमिक्रोन के नए वेरिएंट बीए.2.75 को लेकर आई हालिया रिपोर्ट इस चिंता को और बढ़ाने वाली है।

एस. के. राणा
July 11 2022 Updated: July 11 2022 02:27
0 22963
कोरोना अपडेट: 8 नए रूपों में दिख सकता है नया ओमिक्रोन वेरियेंट बीए.2.75 प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। देश में लगातार बढ़ रहे कोविड संक्रमण के मामलों ने चिंता बढ़ा रखी है और अब ओमिक्रोन के नए वेरिएंट बीए.2.75 को लेकर आई हालिया रिपोर्ट इस चिंता को और बढ़ाने वाली है। ओमिक्रोन के बीए.2 सब वेरिएंट (Omicron BA.2) से विकसित हुआ नया वेरिएंट बीए.2.75 (new variant BA.2.75) सबसे पहले भारत में मिला था। इसने तीन राज्यों में अपना विस्तार कर लिया है।

 

शोधकर्ताओं के मुताबिक यह दूसरी पीढ़ी का वेरिएंट (second generation variant) है लेकिन पूरी दुनिया में इस वेरिएंट से संक्रमित हुए मरीजों की संख्या कम होने से इसकी सिक्वेंसिंग को लेकर पक्के तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता है।

 

ऑस्ट्रियन एकेडमी ऑफ साइंसेज (Austrian Academy of Sciences) के आनुवंशिक वैज्ञानिक तथा मॉलीक्यूलर बायोलॉजिस्ट डॉ उलरिश एलिंग (Dr Ulrich Elling) के अनुसार नए कोविड वेरिएंट के बारे में जानकारी बहुत कम है लेकिन दो कारणों से पूरी दुनिया का ध्यान इस तरफ गया है। इस नए वेरिएंट में मूल वेरिएंट के मुकाबले ज्यादा शक्ति  है और यह 8 रूपों में विकसित हो सकता है। यह मूल वेरिएंट के विरुद्ध विकसित हो चुके प्रतिरोध को भी नष्ट कर सकता है। मतलब कि जिनको ओमिक्रोन वेरियेंट बीए.2 से संक्रमण हुआ था वह यदि बीए.2.75 के सम्पर्क में आए तो उन्हें दुबारा कोविड (covid again) हो सकता है। भारत को लेकर डॉ एलिंग ने कहा कि बीए.2 की लहर को भारत झेल चुका था लेकिन सब वेरिएंट बीए.2.75 का फैलना इस बात का सूचक है कि नया वेरिएंट प्रतिरोध तोड़ने की शक्ति रखता है। 

 

वहीं इम्पीरियल कॉलेज, लंदन (Imperial College, London) के संक्रामक रोग विशेषज्ञ, वाइरोलॉजिस्ट टॉम पीकॉक (virologist Tom Peacock, an infectious disease specialist) भी मानते हैं कि ओमिक्रोन का नया वेरिएंट (new variant of Omicron) बहुत से रूपों में दिख सकता है और इसका भौगोलिक विस्तार (geographical spread) भी बहुत है।

 

देश में कोविड संक्रमण के लगभग 23% मामलों में नया सब वेरिएंट दिख चुका है। वैश्विक विज्ञान अभियान, म्यूनिख (Global Science Expedition, Munich) और ऑस्ट्रेलियाई डाटा विशेषज्ञ माइन हनी (Australian data expert Mine Honey) भी इसकी पुष्टि कर चुके हैं।

 

शोधकर्ताओं का कहना है कि अभी अनुमान लगाने के लिए पर्याप्त जानकारी नहीं है और पक्के तौर पर यह नहीं कहा जा सकता है कि यह वेरिएंट कितना खतरनाक साबित होगा। अभी सिर्फ अंदाजा लगाया जा रहा है। हालांकि डॉ एलिंग का कहना है कि भले ही प्रमाण ना मिले हो लेकिन खतरा बढ़ रहा है।

 

कुल मिलाकर कोरोनावायरस (corona virus) से लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का उपयोग और टीकाकरण ही कोविड -19 से बचे रहने का उपाय है।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

यूपी लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन का चुनाव और द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ

यूपी लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन का चुनाव और द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ

रंजीव ठाकुर May 15 2022 29458

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आशुतोष अवस्थी कोषाध्यक्ष पद पर अनीता सिंह संयुक्त मंत्री पद पर विजय गुप्ता एव

Time restricted eating and exercise training before and during pregnancy for people with increased risk of gestational diabetes

Time restricted eating and exercise training before and during pregnancy for people with increased risk of gestational diabetes

British Medical Journal October 12 2025 5000

167 participants were enrolled from 2 October 2020 to 12 May 2023: 84 in the intervention group and

स्वाइन फ्लू को लेकर आंध्र प्रदेश सरकार ने जारी की हेल्थ गाइडलाइंस

स्वाइन फ्लू को लेकर आंध्र प्रदेश सरकार ने जारी की हेल्थ गाइडलाइंस

विशेष संवाददाता September 02 2022 24187

जुलाई 2022 महीने के अंत तक स्वाइन फ्लू को 1,455 मामले सामने आ चुके है। स्वाइन फ्लू से जुड़े इन आंकड़

एंडोमेट्रियोसिस के इलाज में यूएसएफडीए ने माईफेम्ब्री को दी मंजूरी

एंडोमेट्रियोसिस के इलाज में यूएसएफडीए ने माईफेम्ब्री को दी मंजूरी

हे.जा.स. August 08 2022 30400

कंपनी ने बताया कि Myfembree को प्रीमेनोपॉज़ल महिलाओं में गर्भाशय फाइब्रॉएड से जुड़े भारी मासिक धर्म

मौसम ने ली करवट, अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी

मौसम ने ली करवट, अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी

आरती तिवारी October 10 2022 31556

लगातार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज किया गया। बीते दिन जिले में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस

गाजियाबाद में आयुष्मान कार्ड का किया गया वितरण

गाजियाबाद में आयुष्मान कार्ड का किया गया वितरण

विशेष संवाददाता January 17 2023 34526

खोड़ा में केंद्र सरकार की तरफ से पात्र गरीबों को इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड बनाए गए

निःसंतानता के प्रति नज़रिये को बदलने में सफल हुआ इन्दिरा आईवीएफ। 

निःसंतानता के प्रति नज़रिये को बदलने में सफल हुआ इन्दिरा आईवीएफ। 

हुज़ैफ़ा अबरार March 03 2021 30299

कुछ वर्षों में आईवीएफ उपचार की सफलता दर में बहुत सुधार हुआ है क्योंकि अधिकांश दम्पति पहली बार में ही

पीठ में लगातार दर्द का कारण स्पाइनल टीबी हो सकती है: डॉ राजेश वर्मा  

पीठ में लगातार दर्द का कारण स्पाइनल टीबी हो सकती है: डॉ राजेश वर्मा  

हुज़ैफ़ा अबरार March 23 2022 61155

प्रोफेसर डॉ राजेश वर्मा के मुताबिक दो-तीन सप्ताह तक पीठ में दर्द रहने के बाद भी आराम न मिले तो तुरंत

Rivaroxaban treatment for six weeks versus three months in patients with symptomatic isolated distal deep vein thrombosis

Rivaroxaban treatment for six weeks versus three months in patients with symptomatic isolated distal deep vein thrombosis

British Medical Journal December 15 2022 26992

Rivaroxaban administered for six additional weeks in patients with isolated distal DVT who had an un

स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं से जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित, योजनाओं का लाभ उठाएं, गर्भावस्था को सुरक्षित बनाएं

स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं से जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित, योजनाओं का लाभ उठाएं, गर्भावस्था को सुरक्षित बनाएं

हुज़ैफ़ा अबरार February 12 2022 48515

पहली बार गर्भवती होने पर तीन किश्तों में 5000 रूपये दिए जाते हैं।सरकारी अस्पतालों में प्रसव कराने पर

Login Panel