देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

कृमि मुक्ति दिवस पर उप्र सरकार ने शुरू किया कृमि मुक्ति अभियान

कृमि संक्रमण से बचाने के लिए 11 मार्च और 12 मार्च को कृमि मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने अपील की है कि एक वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बच्चे संक्रमण से बचाव के लिए मुफ़्त में वितरित हो रही दवा जरूर खाएं।

हुज़ैफ़ा अबरार
March 12 2022 Updated: March 12 2022 16:17
0 34123
कृमि मुक्ति दिवस पर उप्र सरकार ने शुरू किया कृमि मुक्ति अभियान बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलातीं स्वास्थ्यकर्मी

लखनऊ। प्रदेश के 4 करोड़ 85 लाख बच्चों को लक्ष्य बनाकर शुक्रवार को कृमि मुक्ति दिवस पर कृमि मुक्ति अभियान शुरू हुआ। अभियान की शुरुआत अधिकतर जिलों में सीएमओ ने खुद दवा खाकर और बच्चों को खिलाकर की। 

डॉ वेद प्रकाश, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, महाप्रबंधक ने कहा कि बताया कि इस चरण में कुल 37 जिलों में बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए 11 मार्च और 12 मार्च को कृमि मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने अपील की है कि एक वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बच्चे संक्रमण से बचाव के लिए मुफ़्त में वितरित हो रही दवा जरूर खाएं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कोविड संक्रमित के संपर्क में आए बच्चे या फिर बुखार ग्रस्त बच्चे को यह दवा नहीं खानी है। साथ ही एक वर्ष से कम उम्र के बच्चे को भी यह दवा नहीं खिलानी है। उन्होंने बताया कि इसका दूसरा चरण यानि मॉपअप राउंड 14 से 19 मार्च तक मॉपअप राउंड चलेगा। इसमें स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पेट के कीड़े निकालने वाली दवा खिलाई जाएगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इस बात का ध्यान रखें कि इस दवा को चबाकर अथवा पीसकर और चूरा बनाकर खिलाई जानी है। 

उन्होने बताया कि दो राउंड में चलने वाले अभियान में प्रदेश के 4.85 करोड़ बच्चों को पेट के कीड़े निकालने की दवा एल्बेण्डाजोल खिलाई जायेगी। अभियान के तहत दवा सभी सीएचसी-पीएचसी पर पर्याप्त मात्रा में भेजी जा चुकी है।

डॉ वेद ने बताया कि अभियान को शत-प्रतिशत सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग सहित आईसीडीएस, शिक्षा विभाग एवं अन्य विभागों से भी मदद ली जा रही है।  इस अभियान के तहत एक से पाँच वर्ष तक के सभी पंजीकृत बच्चों एवं 6 से 19 वर्ष तक के स्कूल न जाने वाले सभी बच्चों, ईंट भट्टों पर कार्य करने वाले श्रमिक एवं घुमंतू लाभार्थियों को आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से दवा खिलाई जा रही है। साथ ही 6 से 19 वर्ष तक के सभी छात्र/छात्राओं को सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, प्राइवेट स्कूलों, मदरसों में शिक्षकों के माध्यम से दवा खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशों के तहत पूरे अभियान के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। 

यहां शुरू हुआ अभियान 
आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बदायूं, बुलंदशहर, चंदौली, एटा, फतेहपुर, फिरोजाबाद, जीबी नगर, गाजियाबाद, हापुड़, हरदोई, हाथरस, झांसी, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कासगंज, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुज्जफर नगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शामली, सीतापुर, उन्नाव और वाराणसी       

लक्षण - बेचैनी, सिरदर्द, कुपोषण, चक्कर आना, वजन मे कमी, भूख न लगना, खून की कमी (एनीमिया) व पेट मे दर्द, उल्टी-दस्त आदि 

नंगे पांव से संक्रमण 
बच्चों के पेट में कीड़े (कृमि) होना आम बात है। यह कीड़े ही बच्चे को कुपोषण का शिकार बनाते हैं। इससे शरीर में खून की कमी हो जाती है। पेट में संक्रमण जाने से रोकने के लिए बच्चों के नाखून साफ व कटे रखना चाहिए। ज्यादा देर गंदी जगह पर नंगे पांव चलने से और खुले में शौच जाने से भी बच्चा कृमि से संक्रमित हो सकता है। इससे बचने के लिए बच्चों के खानपान और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। साबुन और साफ पानी से ही हाथ धोना चाहिए। खासकर  खाने से पहले, शौच जाने के बाद और जूते पहनने के बाद। कृमि मुक्ति के लिए बच्चे को साल में दो बार दवा खिलानी चाहिए। हमेशा साफ पानी पिएं, खाद्य पदार्थ को सदैव ढक कर रखें और साफ पानी से फल व सब्जियां धोएं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

ऑनलाइन दवा बिक्री पर तत्काल रोक लगाए सरकार: ओ पी सिंह

रंजीव ठाकुर May 14 2022 33374

हालांकि सभी तरह के बाजारों पर ऑनलाइन बिक्री का असर है। हमारे व्यापार पर भी ऑनलाइन बिक्री का असर दिखन

दवा उपभोगताओं के लिए वरदान साबित हो रहा है जन औषधि केंद्र, कोरोना संकटकाल में भी बढ़ाया मुनाफ़ा।

दवा उपभोगताओं के लिए वरदान साबित हो रहा है जन औषधि केंद्र, कोरोना संकटकाल में भी बढ़ाया मुनाफ़ा।

हे.जा.स. January 26 2021 25772

जनऔषधि दवाओं की कीमत कम से कम 50% और कुछ मामलों में, ब्रांडेड दवाओं के बाजार मूल्य का 80% से 90% तक

पटना में स्कूली छात्रा द्वारा मुफ्त सैनिटरी पैड की माँग पर गुस्साई आईएएस ने पाकिस्तान जाने की सलाह दी

पटना में स्कूली छात्रा द्वारा मुफ्त सैनिटरी पैड की माँग पर गुस्साई आईएएस ने पाकिस्तान जाने की सलाह दी

विशेष संवाददाता October 02 2022 45178

बिहार सरकार ने 2015 में लड़कियों को स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूक करने तथा ड्रॉप आउट को कम कर

पिछले 24 घण्टे में देश में कोरोना संक्रमण 2 लाख 58 हज़ार और ओमिक्रोन संक्रमण आठ हजार के पार

पिछले 24 घण्टे में देश में कोरोना संक्रमण 2 लाख 58 हज़ार और ओमिक्रोन संक्रमण आठ हजार के पार

एस. के. राणा January 17 2022 27497

सबसे अधिक चिंता करने वाली बात यह है कि देश में सक्रिय मामले 16,56,341 हो गए हैं। हालांकि इस दौरान 1

ताजनगरी में कोरोना संक्रमण के केस बढ़े

ताजनगरी में कोरोना संक्रमण के केस बढ़े

विशेष संवाददाता April 06 2023 18778

कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर जिला अस्पताल से लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज और सीएससी सेंटर पर व्यव

नहीं थम रहा रहस्यमयी मौतों का सिलसिला, सपा विधायक राहुल लोधी ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

नहीं थम रहा रहस्यमयी मौतों का सिलसिला, सपा विधायक राहुल लोधी ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

विशेष संवाददाता February 26 2023 32173

आज फिर अचानक हुई एक मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। मामला लालगंज तहसील में खीरों ब्लॉक

चश्मा पहनने से नाक पर पड़ गए हैं निशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

चश्मा पहनने से नाक पर पड़ गए हैं निशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

आरती तिवारी September 05 2022 48610

कई बार लगातार चश्मा पहनने से आंखों के पास काला निशान (black mark ) पड़ जाता है, जो देखने में भद्दा ल

विश्व हृदय दिवस पर लोहिया में जागरूकता एवं सीएमई कार्यक्रम आयोजित

विश्व हृदय दिवस पर लोहिया में जागरूकता एवं सीएमई कार्यक्रम आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 490

हृदय रोगों की रोकथाम के लिए समय रहते जोखिम कारकों की पहचान और नियंत्रण पर जोर दिया। उन्होंने नियमित

भारत में क्यों कम हुआ ओमिक्रॉन का घातक असर?

भारत में क्यों कम हुआ ओमिक्रॉन का घातक असर?

हे.जा.स. February 10 2022 30759

अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों के मुकाबले भारत में ओमीक्रॉन से ज्यादा असर नहीं पड़ा। भारत के लोगों मे

कोरोना संक्रमण के नए दौर से आम जनता आशंकित

कोरोना संक्रमण के नए दौर से आम जनता आशंकित

एस. के. राणा April 23 2022 31163

देश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से पैर पसार रहा है। जिसकी पुष्टि स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े कर रह

Login Panel