देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

अल्जाइमर से बचा सकते हैं ये हेल्दी फूड्स

हल्दी एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट्स है। रोजाना भोजन में इसके प्रयोग से या फिर दूध में चुटकी भर इसे लेने से दिमाग को ताकत मिलती है। यह दिमाग की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को रिपेयर करती है।

आरती तिवारी
September 13 2022 Updated: September 13 2022 17:24
0 29459
अल्जाइमर से बचा सकते हैं ये हेल्दी फूड्स प्रतीकात्मक चित्र

अल्जाइमर रोग एक न्यूरोलॉजिकल विकार है जिसमें मस्तिष्क की कोशिकाएं मृत होने लगती हैं, कई मामलों में मस्तिष्क में सिकुड़न की भी समस्या हो सकती है। डिमेंशिया अल्जाइमर रोग का सबसे सामान्य रूप है, जो मस्तिष्क की कोशिकाओं को नष्ट कर देता है। शुरुआती लक्षणों पर ध्यान नहीं देने से रोग बढ़ता जाता है। अल्जाइमर रोग वैसे तो उम्र के किसी भी दौर में हो सकता है, लेकिन इसकी होने की आशंका 60 वर्ष के बाद ज्यादा होती है।

 

अल्जाइमर (Alzheimer) के प्रमुख लक्षणों में व्यक्ति के स्वभाव में बदलाव, तारीख और समय की जानकारी रखने में परेशानी, रात में नींद कम आना, हालिया जानकारी भूलना (forgetfulness), पढ़ने, दूरी का आकलन करने और रंगों को पहचानने में कठिनाई, समय या स्थान में भटकाव (disorientation), रखी हुई चीजों को बहुत जल्दी भूल जाना, छोटे-छोटे कार्यों में भी परेशानी होना, आंखों की रोशनी में कमी, चिड़चिड़ापन (irritability) और गुस्सा आना, परिवार के सदस्यों को नहीं पहचान पाना आदि प्रमुख हैं।

 

अल्‍जाइमर से बचाव - Alzheimer’s Preventing

  • धूम्रपान से बचें ।
  • एक सक्रिय सामाजिक जीवन बनाए रखें।
  • नियमित रूप से व्यायाम (exercise) करें।
  • ऐसी गतिविधियों में हिस्‍सा लें जिसमें दिमाग की कसरत हो। 
  • हरी सब्जियां, फल का सेवन करें।
  • अधिक एंटीऑक्सीडेंट का उपभोग करें।

इसके अलावा हल्दी में मौजूद करक्यूमिन तत्त्व भी अल्जाइमर के लिए रामबाण इलाज साबित हो सकते हैं। हल्दी एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट्स है। रोजाना भोजन में इसके प्रयोग से या फिर दूध में चुटकी भर इसे लेने से दिमाग को ताकत मिलती है। यह दिमाग की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को रिपेयर करती है। वहीं बादाम भी ब्रेन के लिए हैल्दी फूड है और इससे भी अल्जाइमर से निजात पायी जा सकती है।

 

मछली का सेवन करने से ब्रेन हेल्थ काफी अच्छी रहती है। फैटी फिश का सेवन करने से डिमेंशिया (dementia) और अल्जाइमर (Alzheimer) जैसे रोगों से बचाव होता है। इसके अलावा अखरोट खाने से ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन-ई के साथ ही फ्लैवेनॉइड्स की प्राप्ति होती है। यह मेलाटोनिन (melatonin) का भी शानदार सोर्स है। हर दिन 4 अखरोठ खाकर आप अपने ब्रेन को लंबे समय तक हेल्दी रख सकते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

रोजाना एक कप प्याज की चाय से हाई ब्लड प्रेशर में मिलेगा आराम: डायटीशियन आयशा

रोजाना एक कप प्याज की चाय से हाई ब्लड प्रेशर में मिलेगा आराम: डायटीशियन आयशा

आयशा खातून August 16 2022 33931

दवाईयों के साथ यदि आप रोजाना एक कप प्याज की चाय पीतें हैं तो बीपी कंट्रोल करने में मदद कर सकती है। प

कोविड का कहर, फ्रांस में छह साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य

कोविड का कहर, फ्रांस में छह साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य

हे.जा.स. January 02 2022 28846

फ्रांस में ओमीक्रोन संक्रमण के दो लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं। सरकार मास्क पहनने के लिए बच्चों

चिलचिलाती गर्मी में तरबूज़ खाने से बढ़ेगी आपकी सुंदरता जानिये कैसे

चिलचिलाती गर्मी में तरबूज़ खाने से बढ़ेगी आपकी सुंदरता जानिये कैसे

सौंदर्या राय April 04 2022 41800

तरबूज एक ऐसा ही फल है। इसमें ज़रूरी नुट्रिएंट्स, अमीनो एसिड, विटामिन्स, मिनरल्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स प

निशुल्क दांत जांच शिविर का आयोजन, टूथपेस्ट और दवाओं का भी हुआ वितरण

निशुल्क दांत जांच शिविर का आयोजन, टूथपेस्ट और दवाओं का भी हुआ वितरण

अनिल सिंह March 21 2023 35775

नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा कसया नगर स्थित वृद्धाश्रम पर निःशुल्क दांत जांच शिविर का आयोजन

डिप्टी सीएम ने दी सौगात,20 बेड वाले मोदीनगर भवन का किया लोकार्पण

डिप्टी सीएम ने दी सौगात,20 बेड वाले मोदीनगर भवन का किया लोकार्पण

आरती तिवारी September 04 2023 27455

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि गाजियाबाद में लगातार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, हेल्थ एंड वेलन

हार्ट फेल्योर में कमर का एक इंच भी बढ़ना निभाता है अहम रोल, जानें कैसे

हार्ट फेल्योर में कमर का एक इंच भी बढ़ना निभाता है अहम रोल, जानें कैसे

श्वेता सिंह August 29 2022 24570

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के अध्ययन में बताया गया है कि मोटी कमर वाले लोगों में पतली कमर वाले लोगों की त

राष्ट्रपति ने 2021पल्स पोलियो कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

राष्ट्रपति ने 2021पल्स पोलियो कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

रंजीव ठाकुर February 01 2021 21994

इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी बच्चा पोलियो टीके के सुरक्षाचक्र से वंचित न रह जाये। देश पिछल

 मेदांता में विश्व का सबसे बड़ा प्रोग्राम बेसिक नवजात पुनर्जीवन कार्यक्रम आयोजित 

मेदांता में विश्व का सबसे बड़ा प्रोग्राम बेसिक नवजात पुनर्जीवन कार्यक्रम आयोजित 

हुज़ैफ़ा अबरार May 11 2026 1743

ह पहल उत्तर प्रदेश को देश का वह राज्य बनाएगी जहाँ एक ही दिन में नवजात पुनर्जीवन प्रशिक्षण प्राप्त कर

चिकनपॉक्स का कहर, 15 से अधिक बच्चे पीड़ित

चिकनपॉक्स का कहर, 15 से अधिक बच्चे पीड़ित

आरती तिवारी May 27 2023 31796

राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में कई बच्चे चिकनपॉक्स और बुखार की चपेट में आ गये। जानकारी के बाद स्वा

गर्म हवा वर्ष 2050 तक दुनिया भर के बच्चे को करेगी बीमार: यूनिसेफ

गर्म हवा वर्ष 2050 तक दुनिया भर के बच्चे को करेगी बीमार: यूनिसेफ

हे.जा.स. October 26 2022 44222

यूएन बाल एजेंसी ने रेखांकित किया है कि वर्तमान में लगभग 50 कआरोड़ बच्चे, पहले ही अनेक तरह की गर्म हव

Login Panel