देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोविड से रिकॉर्ड  मौतें, संक्रमण के नये मामले चार लाख से ऊपर। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों की मौत अन्य गंभीर बीमारियों के कारण हुई है।

0 24696
कोविड से रिकॉर्ड  मौतें, संक्रमण के नये मामले चार लाख से ऊपर।  प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली (भाषा)। देश में एक दिन में कोविड-19 से रिकॉर्ड 4,187 मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 2,38,270 पर पहुंच गई है जबकि 4,01,078 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,18,92,676 हो गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक 37,23,446 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है जो कुल मामलों का 17.01 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर घटकर 81.90 प्रतिशत हो गई है।

आंकड़ों के मुताबिक बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 1,79,30,960 हो गई है जबकि संक्रमण से मृत्यु दर 1.09 फीसदी दर्ज की गई है।

देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी। वहीं कोविड-19 मरीजों की संख्या 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी।

इसके बाद 28 सितंबर को कोविड-19 के मामले 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख, 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार हो गए थे। भारत ने चार मई को गंभीर स्थिति में पहुंचते हुए दो करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक सात मई तक 30,04,10,043 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 18,08,344 नमूनों की शुक्रवार को जांच की गई।

मौत के नये मामलों में, सर्वाधिक 898 मौत महाराष्ट्र में, कर्नाटक में 592, उत्तर प्रदेश में 372, दिल्ली में 341, छत्तीसगढ़ में 208, तमिलनाडु में 197, पंजाब में 165, राजस्थान में 164, हरियाणा में 162, उत्तराखंड में 137, झारखंड में 136, गुजरात में 119 और पश्चिम बंगाल में 112 लोगों की मौत हो गई।

देश में अबतक हुई कुल 2,38,270 मौत में से 74,413 महाराष्ट्र में, 18,739 दिल्ली में, 17,804 लोगों की कर्नाटक में, 15,171 की तमिलनाडु में, 14,873 उत्तर प्रदेश में, 12,076 लोगों की पश्चिम बंगाल में, 10,158 की पंजाब में, 10,158 की छत्तीसगढ़ में और 10,144 लोगों की पंजाब में मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों की मौत अन्य गंभीर बीमारियों के कारण हुई है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

संचारी रोगों के प्रति जागरूकता के लिए जिलाधिकारी ने झंडी दिखाकर रवाना की वाहन रैली| 

संचारी रोगों के प्रति जागरूकता के लिए जिलाधिकारी ने झंडी दिखाकर रवाना की वाहन रैली| 

हे.जा.स. March 02 2021 33679

दस्तक अभियान में फिजिकल डिस्टेंसिंग, हाथों की धुलाई और मास्क की अनिवार्यता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा

कोविड-19: देश में 81 दिन बाद साठ हज़ार से कम मामले।

कोविड-19: देश में 81 दिन बाद साठ हज़ार से कम मामले।

एस. के. राणा June 21 2021 23330

एक दिन में संक्रमण के 58,419 नए मामले सामने आए हैं। इस अधि में महामारी से 1,576 और लोगों के जान गंवा

B.Pharm. में एडमिशन, कैरियर, स्कोप, नौकरियां, और सैलरी। 

B.Pharm. में एडमिशन, कैरियर, स्कोप, नौकरियां, और सैलरी। 

अखण्ड प्रताप सिंह April 01 2021 47676

इस क्षेत्र में अनुभव प्राप्त करने के बाद, आप लगभग 50,000 रुपये तक कमा सकते हैं। विदेश में शुरूआती व

दिवाली से पहले कोरोना के इस नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

दिवाली से पहले कोरोना के इस नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

एस. के. राणा October 14 2022 24231

भारत में तबाही मचाने वाला कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट का ये एक और रूप है जो बहुत तेजी से लोगों को संक

स्वास्थ्य विभाग की छवि धूमिल करने वाले डॉक्टर पर गिरी गाज

स्वास्थ्य विभाग की छवि धूमिल करने वाले डॉक्टर पर गिरी गाज

आरती तिवारी May 17 2023 27619

स्वास्थ्य महानिदेशालय में तैनात संयुक्त निदेशक डॉ. देवेश कुमार सिंह के प्रकरण को डिप्टी सीएम ब्रजेश

ईक्लैट हेल्थ सॉल्यूशंस इंक, युवाओं को देगी इंटरनेशनल जॉब एक्सपोज़र

रंजीव ठाकुर August 19 2022 43228

ईक्लैट हेल्थ सॉल्यूशंस इंक, का लखनऊ में ऑफिस के शुभारम्भ से बेहद उत्साहित व आशान्वित सीईओ कार्तिक पो

काली खाँसी: लक्षण, कारण और निदान

काली खाँसी: लक्षण, कारण और निदान

लेख विभाग June 09 2022 48063

काली खांसी (Whooping cough) नवजात शिशुओं एवं छोटे बच्चों को सामान्यत: प्रभावित करता है। यह विशेषकर ए

एनडीआरएफ में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन

एनडीआरएफ में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन

विशेष संवाददाता February 15 2023 29981

गाज़ियाबाद की 8वीं  बटालियन एनडीआरएफ आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 165 एनडीआरफ जवानों ने रक्तदान किया।

ब्रेनडेड मनोज कुमार के अंगों को दानकर परिवार ने मानवता की मिलास पेश की

ब्रेनडेड मनोज कुमार के अंगों को दानकर परिवार ने मानवता की मिलास पेश की

हुज़ैफ़ा अबरार August 30 2026 497

अपने प्रियजन को खोने की इस कठिन एवं भावनात्मक घड़ी में परिवार ने असाधारण साहस और मानवता का परिचय देते

कोरोना के नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता, ब्रिटेन ने 6 अफ्रीकी देशों की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध।

कोरोना के नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता, ब्रिटेन ने 6 अफ्रीकी देशों की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध।

हे.जा.स. November 26 2021 45731

यूनाइटेड किंगडम ने गुरुवार को छह देशों से उड़ानों के अस्थायी निलंबन की घोषणा की है। ब्रिटेन ने यह फै

Login Panel