











































प्रतीकात्मक चित्र
जेनेवा। मस्तिष्क स्वास्थ्य एक उभरती हुई अवधारणा है, जो न केवल स्वास्थ्य क्षेत्र बल्कि व्यापक समाज का भी ध्यान आकर्षित कर रही है। दुनियाभर में इस पर समृद्ध बहस भी शुरू हो गयी है। मस्तिष्क स्वास्थ्य पर पोजिशन पेपर जारी करते हुए डब्ल्यूएचओ ने उक्त बाते कहीं।
डब्ल्यूएचओ ने कहा कि मस्तिष्क (brain) और केंद्रीय तंत्रिका तंत्र मानव शरीर के कमांड सेंटर हैं, जो शरीर के चेतन और अचेतन दोनों कार्यों को नियंत्रित करते हैं। इस तरह केंद्रीय तंत्रिका तंत्र (central nervous system) मानव जीवन के हर पहलू को प्रभावित करते हैं। यदि हमारे दिमाग को बीमारी या अन्य कारकों से चुनौती मिलती है, तो यह न केवल किसी व्यक्ति के समग्र स्वास्थ्य और कल्याण के लिए, बल्कि वैश्विक विकास और उत्पादकता के लिए भी महत्वपूर्ण जोखिम पैदा करता है।
यह अनुमान लगाया गया है कि 3 में से 1 व्यक्ति अपने जीवन में किसी न किसी बिंदु पर तंत्रिका संबंधी एक विकार से पीड़ित होता है। यदि ऐसा होता रहा तो तंत्रिका संबंधी विकार विकलांगता (disability) का प्रमुख कारण और मृत्यु (death) का दूसरा प्रमुख कारण बन जाएगा। इसके अतिरिक्त, निम्न और मध्यम आय वाले देशों में पांच साल से कम उम्र के 43% बच्चों को अत्यधिक गरीबी और विकास की स्टंटिंग के कारण उनकी विकास क्षमता प्रभावित होती है। जिसके कारण वित्तीय नुकसान (financial loss) होता है और बड़े होने पर ऐसे लोग सामान्य लोगों की तुलना में 26% कम वार्षिक आय (annual income) प्राप्त करतें हैं।

डब्ल्यूएचओ ( WHO) द्वारा 9 अगस्त 2022 को लॉन्च किया गया पोजिशन पेपर मस्तिष्क स्वास्थ्य और मस्तिष्क स्वास्थ्य (brain health) अनुकूलन के महत्व को समझने के लिए एक रूपरेखा प्रस्तुत करता है। इसके अनुसार मस्तिष्क स्वास्थ्य, मस्तिष्क के कार्य करने की वह स्थिति है जो विकारों की उपस्थिति या अनुपस्थिति के बावजूद संज्ञानात्मक, संवेदी, सामाजिक-भावनात्मक, व्यवहारिक और मोटर डोमेन में व्यक्ति को अपने जीवन के दौरान अपनी पूरी क्षमता का एहसास हो सकता है। पोजिशन पेपर में मस्तिष्क स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले कई निर्धारकों (determinants) को चिन्हित किया गया है। ये निर्धारक मस्तिष्क के स्वास्थ्य को प्रभावित करने के लिए जाने जाते हैं। इसमें निर्धारकों के निम्नलिखित समूहों का जिक्र किया गया है:
इन निर्धारकों को नियंत्रित करके मस्तिष्क स्वास्थ्य को ठीक किया जा सकता है। इसके कई लाभ हैं। जिससे व्यक्ति स्वस्थ्य जीवन जीता है और समाज को आगे बढ़ाने में मदद करें।
डब्ल्यूएचओ द्वारा जारी पोजिशन पेपर (position paper) सार्वजनिक स्वास्थ्य और समाज के व्यापक संदर्भ में मस्तिष्क स्वास्थ्य को अनुकूलित करने की प्रासंगिकता को प्रदर्शित करता है और मस्तिष्क स्वास्थ्य निर्धारकों को संबोधित करने, मस्तिष्क स्वास्थ्य अनुसंधान में चल रही प्राथमिकताओं, और संचालन और मस्तिष्क को मापने के लिए विशिष्ट कार्यों सहित क्षेत्र के लिए व्यावहारिक नीति समाधान और भविष्य की दिशा प्रदान करता है।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9744
एस. के. राणा January 20 2026 0 5936
एस. के. राणा February 01 2026 0 5929
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35624
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36106
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
शहर के कैमिस्टों के मुताबिक पिछले 45 दिनों में खुदरा काउंटरों पर एंटी एलर्जी दवाओं की बिक्री में लगभ
ओमिक्रॉन कोरोना वायरस वैरिएंट पहले के प्रमुख डेल्टा वैरिएंट की तुलना में अधिक तेजी से प्रसारित होता
स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने मंगलवार को संसद में कहा था कि जनवरी से 16 जुलाई तक भारत
इस डिवाइस के जरिए डॉक्टर, नर्स या किसी भी स्वास्थ्य पेशेवर को यह पता करने में मदद करती है कि किसी व्
उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए तत्पर सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए 20 न
10 से 19 वर्ष की उम्र के बच्चों में सात में से एक मानसिक परेशानी से जूझ रहा है। स्कूल बंद होने और सा
अमरूद के बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ हैं और इसे अपने आहार में शामिल करना अच्छा है। चाहे आप इसे कच्चा खाए
राजधानी में डेंगू के मामलों में फिर से तेजी आई है। दिल्ली नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक अगस्त के मह
जानकीपुरम और आसपास रहने वाले लाखों लोगों के लिए राहत की खबर है। जानकीपुरम विस्तार सेक्टर तीन में बने
कोरोना वायरस महामारी से देश और दुनिया के लोग अभी उबर ही रहे थे कि इस बीच एक और चिंता बढ़ाने वाली खबर

COMMENTS