देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

दिल्ली: आरएमएल-सफदरजंग अस्पताल ने लिया बड़ा निर्णय, अब सर्जरी के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार

आरएमएल-सफदरजंग अस्पताल में 7 घंटे तक ही सर्जरी चलती थी लेकिन अब यह समय बढ़ाकर 10 घंटे का कर दिया गया है। इससे अभी 6 माह तक की मिल रही वेटिंग तीन महीने के भीतर सिमट जाएगी।

विशेष संवाददाता
August 21 2022 Updated: August 21 2022 23:18
0 27801
दिल्ली: आरएमएल-सफदरजंग अस्पताल ने लिया बड़ा निर्णय, अब सर्जरी के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को अब सफदरजंग और डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में सर्जरी करवाने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मरीजों की समस्याओं को समझते हुए अस्पताल प्रशासन ने सर्जरी का समय बढ़ाने का निर्णय लिया है।

 

अस्पताल प्रशासन (administration) के इस निर्णय से पहले तक लोगों को 6 महीने तक सर्जरी के लिए इंतजार करना पड़ता था लेकिन अब हर दिन 3 घंटे अतिरिक्त सर्जरी की सुविधा हो जाने से मरीजों (patients) को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। पहले इन अस्पतालों (hospital) में मात्र 7 घंटे तक ही सर्जरी चलती थी लेकिन अब यह समय बढ़ाकर 10 घंटे का कर दिया गया है। इससे अभी 6 माह तक की मिल रही वेटिंग तीन महीने के भीतर सिमट जाएगी।

 

सफदरजंग अस्पताल (safdarganj hospital) के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीएल शेरवाल ने बताया कि हमारी कोशिश है कि अस्पताल में सर्जरी करवाने आ रहे मरीजों की वेटिंग को कम करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर (OT) की संख्या सीमित है। इनमें होने वाली सर्जरी को व्यवस्थित किया जा रहा है। इससे किसी भी मरीज को दो माह से ज्यादा इंतजार न करना पड़े। आने वाले दिनों में इस वेटिंग को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा।

 

सफदरजंग और डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (Dr. Ram Manohar Lohia Hospital) में सर्जरी का समय बढ़ने से अब मरीजों को जगह जगह भटकना नहीं पड़ेगा। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि अब अस्पताल में सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक सर्जरी (surgery) होगी। पहले सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक सर्जरी होती थी। जबकि शनिवार को पहले दोपहर 2 तक सर्जरी होती थी, अब पूरे दिन सर्जरी होगी।

Updated by Shweta Singh

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

देश में पहली बार हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई, अनुवादित पुस्तकों का विमोचन करेंगे अमित शाह

देश में पहली बार हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई, अनुवादित पुस्तकों का विमोचन करेंगे अमित शाह

विशेष संवाददाता October 12 2022 34860

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में इसे लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मौक

बुढ़ापा आने के संभावित कारण

बुढ़ापा आने के संभावित कारण

लेख विभाग October 03 2022 31999

जैसे जैसे हमारी आयु बढ़ती है, हमारे शरीर की कई प्रणालियां जर्जर होने लगती हैं। जैसे कि हमारी आंखे कम

एंटी-एजिंग क्रीम में मौजूद ये नेचुरल चीजें करती हैं त्वचा की देखभाल में मदद

एंटी-एजिंग क्रीम में मौजूद ये नेचुरल चीजें करती हैं त्वचा की देखभाल में मदद

श्वेता सिंह October 13 2022 33432

रेटिनॉल एक एंटी-एजिंग क्रीम है जिसमें विटामिन ए कंपाउंड होता है। क्रीम में रेटिनॉल की मौजूदगी उम्र ब

Pfizer ने प्रशांत क्षेत्र के 70 विकासशील देशों में कैंसर के आवश्यक उपचार तक पहुंच बढ़ाने के लिए आईडीए फाउंडेशन से समझौता किया। 

Pfizer ने प्रशांत क्षेत्र के 70 विकासशील देशों में कैंसर के आवश्यक उपचार तक पहुंच बढ़ाने के लिए आईडीए फाउंडेशन से समझौता किया। 

हे.जा.स. February 12 2021 30725

विकासशील देश में वैश्विक कैंसर का कुल बोझ का 60% और कैंसर से होने वाली मौतों का 70% हिस्सा हैं। समझौ

ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है लीच थेरेपी, तिब्बिया कॉलेज में होगी इनकी पैदावार

ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है लीच थेरेपी, तिब्बिया कॉलेज में होगी इनकी पैदावार

आरती तिवारी December 20 2022 39445

एएमयू के हकीम अजमल खान तिब्बिया कॉलेज में लीच थेरेपी से इलाज के साथ जोंक की पैदावार भी होगी। अधिक प

कॉर्निया की बीमारी का इलाज।

कॉर्निया की बीमारी का इलाज।

लेख विभाग January 06 2021 29378

केराटोकोनस आंखों की वह अवस्था होती है, जिसमें कॉर्निया का आकार, जो आमतौर पर गोलाकार होता है, विकारग्

सही इलाज व व्यायाम से मालती को फाइलेरिया से मिली राहत

सही इलाज व व्यायाम से मालती को फाइलेरिया से मिली राहत

हुज़ैफ़ा अबरार November 12 2022 26899

मालती कहती हैं कि फाइलेरिया रोगी नेटवर्क से जुड़कर बहुत खुश हूँ | इसके द्वारा  गाँव में अन्य लोगों को

डिजिटल आई सिंड्रोम: देखिए कारण, लक्षण और निदान

रंजीव ठाकुर June 03 2022 68922

वर्तमान की लाइफ स्टाइल का पूरा दबाव आंखों पर रहता है। आज कल बच्चों से लेकर बूढ़ों तक मोबाइल, टीवी, ल

अब गांवों तक पहुंचा कोरोना संक्रमण, अलर्ट मोड पर अस्पताल

अब गांवों तक पहुंचा कोरोना संक्रमण, अलर्ट मोड पर अस्पताल

विशेष संवाददाता April 21 2023 31857

कानपुर के सीएमओ डॉक्टर आरपी मिश्रा ने बताया कि कोरोना के कुल मामलों की संख्या 143 पहुंच गई है। वहीं

 स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भवः से आएगी क्रांति: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भवः से आएगी क्रांति: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

आरती तिवारी September 10 2023 36478

स्वास्थ्य सेवाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार आयुष्मान भवः अभियान शुरू करने जा रही ह

Login Panel