देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

वाराणसी में डॉक्टरों ने सीएचसी पर किया बच्चेदानी का पहला जटिल ऑपरेशन

दुर्गाकुंड CHC पर डॉक्टरों ने एक 40 साल की महिला गुड्डी का कंप्लीट एब्डोमिनल हिस्टेरेक्टोमी का ऑपरेशन किया है। रोगी पिछले 8 महीनों से असामान्य गर्भाशय ब्लीडिंग से पीड़ित थी।

श्वेता सिंह
August 21 2022 Updated: August 22 2022 00:00
0 43372
वाराणसी में डॉक्टरों ने सीएचसी पर किया बच्चेदानी का पहला जटिल ऑपरेशन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुर्गाकुंड

वाराणसी (लखनऊ ब्यूरो)। वाराणसी में पहली बार किसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक महिला के गर्भाशय का जटिल ऑपरेशन किया गया है। एब्डॉमिनल हिस्टेरेक्टॉमी (बच्चेदानी को निकालना) का ये पहला ऐसा केस है जिसे किसी CHC में डॉक्टरों द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया है।

 

जानकारी के मुताबिक दुर्गाकुंड CHC पर डॉक्टरों ने एक 40 साल की महिला गुड्डी का कंप्लीट एब्डोमिनल हिस्टेरेक्टोमी (Completed abdominal hysterectomy) का ऑपरेशन किया है। CMO डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि रोगी गुड्डी पिछले 8 महीनों से असामान्य गर्भाशय ब्लीडिंग से पीड़ित थी। पहले कहीं दूसरी जगह चिकित्सक (doctor) से जांच व इलाज करवाती रही लेकिन इसका कुछ सकारात्मक प्रभाव नहीं दिखा।

कुछ दिन पूर्व वह दुर्गाकुंड सीएचसी (CHC) पर जांच व उपचार के लिए आई तो उसकी अल्ट्रासाउंड (ultrasound) रिपोर्ट में एडिनोमायोसिस की बात सामने आई। एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. निकुंज कुमार वर्मा की देखरेख में यह ऑपरेशन दुर्गाकुंड सीएचसी की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ सारिका राय द्वारा किया गया।

 

डॉ सारिका ने बताया कि एडिनोमायोसिस (adenomyosis), वह है जब गर्भाशय की आंतरिक परत (एंडोमेट्रियम) गर्भाशय की मांसपेशियों की दीवार में बढ़ती है। इसके परिणामस्वरूप दर्दनाक और भारी मासिक धर्म (period) रक्तस्राव होता है। गंभीर स्थिति होने पर गर्भाशय का ऑपरेशन कर निकाल दिया जाता है। हालांकि महिला ऑपरेशन के बाद पूरी तरह स्वस्थ है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मेरठ में मिले डेंगू के 9 नए मरीज़

मेरठ में मिले डेंगू के 9 नए मरीज़

एस. के. राणा November 23 2022 27568

इस समय जिले में डेंगू के सक्रिय मरीजों की संख्या 19 पर पहुंच गई है। इन मरीजों में नौ अस्पताल में भर्

देश के टॉप 10 सरकारी अस्पतालों में यूपी के 9 शामिल

देश के टॉप 10 सरकारी अस्पतालों में यूपी के 9 शामिल

हुज़ैफ़ा अबरार March 07 2023 44285

देशभर में सरकारी अस्पतालों की स्कैन एंड शेयर मॉडल के आधार पर रैंकिंग की गई है जिसमें देश के टॉप टेन

कोरोना संक्रमण का केंद्र बना दिल्ली-एनसीआर, बच्चे हो रहे संक्रमित

कोरोना संक्रमण का केंद्र बना दिल्ली-एनसीआर, बच्चे हो रहे संक्रमित

एस. के. राणा April 16 2022 29433

कोरोना एक बार फिर से चिंता बढ़ा रहा है। खासतौर पर इस बार कोरोना संक्रमण की शुरुआत स्कूलों से हो रही

एम्स के ओपीडी में होगा फ्री रजिस्ट्रेशन

एम्स के ओपीडी में होगा फ्री रजिस्ट्रेशन

एस. के. राणा November 03 2022 21547

दिल्ली स्थित एम्स प्रशासन ने इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। यहां पर इ

कोरोना टीकाकरण: देश में 90 करोड़ का आंकड़ा पार 

कोरोना टीकाकरण: देश में 90 करोड़ का आंकड़ा पार 

एस. के. राणा October 03 2021 36709

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि आज सुबह सात बजे तक कुल 89 करोड़ 74 लाख 81 हजार 554 कोविड टीके द

लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले, बीते 24 घंटों में  3,688 लोग हुए संक्रमित 

लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले, बीते 24 घंटों में  3,688 लोग हुए संक्रमित 

एस. के. राणा April 30 2022 32919

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 18,684 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत

2027 तक खुलेंगे 100 नए मेडिकल कॉलेज

2027 तक खुलेंगे 100 नए मेडिकल कॉलेज

एस. के. राणा November 16 2022 28746

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक योजना के चौथे चरण के तहत अगले पांच वर्षों (2027 तक) में जिला अस्पत

टीके की कहानी: कोविड की तरह चेचक और पोलियो का भी हुआ था विरोध 

टीके की कहानी: कोविड की तरह चेचक और पोलियो का भी हुआ था विरोध 

रंजीव ठाकुर July 10 2022 40422

इतिहास देखें तो इससे ज्यादा विरोध विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान चेचक को लेकर हुआ था। हालांकि पोल

कड़ाके की ठंड में थम रही दिल की धड़कनें !

कड़ाके की ठंड में थम रही दिल की धड़कनें !

विशेष संवाददाता January 12 2023 33489

लगातार सामने आ रहे मामले केवल बुजुर्गों, हार्ट के मरीजों तक ही सीमित नहीं है बल्कि नौजवान भी इसके शि

पीएम मोदी ने भारत के सहयोग से फिजी में बने पहले चिल्ड्रन हार्ट अस्पताल का उद्घाटन किया

पीएम मोदी ने भारत के सहयोग से फिजी में बने पहले चिल्ड्रन हार्ट अस्पताल का उद्घाटन किया

एस. के. राणा April 27 2022 46692

पीएम मोदी ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से फिजी में श्री सत्य साई संजीवनी चिल्ड्रन हार्ट अ

Login Panel