देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

दुनिया भर में मंकी पॉक्स बढ़ा रहा चिंता 

मंकीपॉक्स एक वायरस है जो रोडेन्ट्स और प्राइमेट जैसे जंगली जानवरों में उत्पन्न होता है और फिर लोगों में फैलता है। मध्य और पश्चिम अफ्रीका में अधिकांश प्रारंभिक संक्रमणों की सूचना मिली थी। इसमें 10 प्रतिशत तक मृत्यु दर है।

हे.जा.स.
May 20 2022 Updated: May 20 2022 23:07
0 34589
दुनिया भर में मंकी पॉक्स बढ़ा रहा चिंता  प्रतीकात्मक चित्र

वॉशिंगटन। कोरोना महामारी के भय से थोड़ा सुकून क्या महसूस होता है, फिर एक नयी बीमारी का अंदेशा शुरू हो जाता है। इस बार मंकी पॉक्स (Monkey pox) ने चिंताएं बढ़ा दी है।अमेरिका में मंकी पॉक्स के 6, कनाडा में 2 और ब्रिटेन में 9 संक्रमित मिलने की बात सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस में एक-एक संदिग्ध मिलने की खबर है। 

अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (Centers for Disease Control and Prevention) का कहना है कि उसकी तरफ से 6 लोगों की निगरानी की जा रही है। इन्हें मंकी पॉक्स का संक्रमण होने की आशंका जताई जा रही है। यूनाइटेड किंगडम (UK) की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने गे और बाइसेक्सुअल पुरुषों को चेतावनी देते हुए कहा है कि शरीर में असामान्य चकत्ते या घावों के पता लगने पर बिना किसी देरी के डॉक्टर से संपर्क करें।

यूकेएचएसए (UKHSA) के मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ. सुसान हॉपकिंस ने इसे 'दुर्लभ और असामान्य' बताते हुए कहा कि एजेंसी सामुदायिक प्रसारण के डर से इन संक्रमणों के स्रोत की तत्काल जांच कर रही है। यूकेएचएसए संक्रमित मरीजों के संभावित करीबी संपर्कों से संपर्क कर रहा है।

इस साल अमेरिका में मंकी पॉक्स का पहला केस मैसाचुसेट्स के एक व्यक्ति में मिला था, जो कनाडा की यात्रा करके लौटा था। यह वायरस आमतौर पर युवा पुरुषों को शिकार बनाता है। यह ज्यादातर चूहों और बंदरों में पाया जाता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि उनके जरिए ही यह बीमारी मनुष्यों में ट्रांसफर हुई है। 

मंकी पॉक्स क्या है? - What is monkey pox?
मंकीपॉक्स एक वायरस है जो रोडेन्ट्स और प्राइमेट जैसे जंगली जानवरों में उत्पन्न होता है और फिर लोगों में फैलता है। मध्य और पश्चिम अफ्रीका में अधिकांश प्रारंभिक संक्रमणों की सूचना मिली थी। इसके दो मुख्य प्रकार हैं - कांगो स्ट्रेन (Congo strain ), जो अधिक गंभीर है और इसमें 10 प्रतिशत तक मृत्यु दर है और पश्चिम अफ्रीकी स्ट्रेन (West African strain), जिसकी मृत्यु दर लगभग 1 प्रतिशत है।

मंकी पॉक्स के लक्षण - Symptoms of monkey pox
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अधिकांश रोगियों को बुखार, शरीर में दर्द, ठंड लगना और थकान का अनुभव होता है। हालांकि, गंभीर बीमारियों वाले रोगियों के चेहरे और हाथों पर चकत्ते और घाव हो सकते हैं और यह शरीर के अन्य भागों में फैल सकता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

नीदरलैंड में बढ़ा कोरोना संक्रमण कुछ इलाकों में लगा लॉकडाउन, भारी विरोध प्रदर्शन।

नीदरलैंड में बढ़ा कोरोना संक्रमण कुछ इलाकों में लगा लॉकडाउन, भारी विरोध प्रदर्शन।

एस. के. राणा November 15 2021 31160

नीदरलैंड की लगभग 85 प्रतिशत आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो गया है, लेकिन स्वास्थ्य संस्थान ने 24 घंटों मे

ईएसआईसी हॉस्पिटल बनकर तैयार, उद्घाटन का इंतजार

ईएसआईसी हॉस्पिटल बनकर तैयार, उद्घाटन का इंतजार

जीतेंद्र कुमार March 10 2023 37656

राजस्थान के बीकानेर में एम्पलाय स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन यानि ईएसआईसी हॉस्पिटल बनकर तैयार हो गया

आंत्र रोग सूजन: लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन 

आंत्र रोग सूजन: लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन 

लेख विभाग July 25 2022 38762

अल्सरेटिव कोलाइटिस, क्रोंस की बीमारी के समान है और आईबीडी का एक प्रकार है। अल्सरेटिव कोलाइटिस का उपच

चिकित्सा विभाग का तुगलकी फरमान, अधिकारी और कर्मचारी मीडिया से बनाए दूरी!

चिकित्सा विभाग का तुगलकी फरमान, अधिकारी और कर्मचारी मीडिया से बनाए दूरी!

विशेष संवाददाता July 14 2023 41256

सीएमएस मदन लाल ने समस्त स्वास्थ्य विभाग को नोटिस जारी किया है कि कोई भी अधिकारी/कर्मचारी मीडिया के ल

Associations of smoking and alcohol consumption with the development of open angle glaucoma

Associations of smoking and alcohol consumption with the development of open angle glaucoma

British Medical Journal October 16 2023 83157

Alcohol consumption was associated with an increased risk of developing glaucoma, particularly in me

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आदेश के बाद अस्पतालों के खिलाफ शुरू हुई कार्रवाई

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आदेश के बाद अस्पतालों के खिलाफ शुरू हुई कार्रवाई

आरती तिवारी October 08 2022 27200

नरीपुरा स्थित आर मधुराज हॉस्पिटल में आग लगने की घटना और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के कड़े रुख के बाद ब

देश में कोविड-19 के 41,965 नए मामले।

देश में कोविड-19 के 41,965 नए मामले।

एस. के. राणा September 01 2021 42195

संक्रमण से 460 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,39,020 हो गई। देश में उपचाराधीन मरीजों की

एसजीपीजीआई ने पोषण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए वॉकथन का किया आयोजन 

एसजीपीजीआई ने पोषण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए वॉकथन का किया आयोजन 

आयशा खातून September 29 2022 41161

वॉकथन में स्लोगन के माध्यम से जनता को आकर्षित करने का प्रयास किया गया। इसी क्रम में कैंडल मार्च का भ

कोविड के बाद H3N2 वायरस का कहर, अब तक 7 लोगों की मौत

कोविड के बाद H3N2 वायरस का कहर, अब तक 7 लोगों की मौत

विशेष संवाददाता March 16 2023 28622

कोरोना के बाद अब H3N2 वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। देश में अब तक इससे संक्रमित 7 लोगों की मौत ह

कोरोना संक्रमण ने तोड़ा आठ महीने पहले का रिकॉर्ड, एक दिन में आये 3 लाख 17 हज़ार से ज्यादा संक्रमण के नए मामले

कोरोना संक्रमण ने तोड़ा आठ महीने पहले का रिकॉर्ड, एक दिन में आये 3 लाख 17 हज़ार से ज्यादा संक्रमण के नए मामले

एस. के. राणा January 20 2022 25317

देश में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 9,287 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन केस में लगभग

Login Panel