देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

ओमिक्रॉन संक्रमण की रफ़्तार डेल्टा वैरीएण्ट से आगे निकली, कोविड-19 से हर सप्ताह हो रही 50 हज़ार लोगों की मौत।

कोविड-19 महामारी से इस वर्ष 33 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यह आँकड़ा, वर्ष 2020 में एचआईवी, मलेरिया, तपेदिक (टीबी) से होने वाली कुल मौतों से कहीं अधिक है।

हे.जा.स.
December 21 2021 Updated: December 21 2021 17:25
0 23149
ओमिक्रॉन संक्रमण की रफ़्तार डेल्टा वैरीएण्ट से आगे निकली, कोविड-19 से हर सप्ताह हो रही 50 हज़ार लोगों की मौत। प्रतीकात्मक

जेनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने आगाह किया है कि इस बात के लगातार साक्ष्य मिल रहे हैं कि कोरोनावायरस के ‘ओमिक्रॉन’ वैरीएण्ट के फैलने की रफ़्तार अब डेल्टा नामक वैरीएण्ट से तेज़ हो रही है। कोविड-19 महामारी से हर सप्ताह क़रीब 50 हज़ार लोगों की मौत हो रही है।

यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के महानिदेशक टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने सोमवार को जिनीवा में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि ओमिक्रॉन से संक्रमण मामलों की गति बढ़ी है। ओमिक्रॉन, कोरोनावायरस का नया रूप व प्रकार है। इसकी वजह से, आगामी छुट्टियों के दौरान कोविड-19 महामारी के तेज़ फैलाव की आशंका जताई गई है।  

उन्होंने कहा कि जिन लोगों का टीकाकरण हो चुका है, या जो वायरस संक्रमण से उबर चुके हैं, उनके भी संक्रमित होने या फिर से संक्रमित होने का जोखिम है। इस बात में कोई सन्देह नहीं हो सकता कि छुट्टियों के दौरान, सामाजिक रूप से मिलना-जुलना बढ़ने से अनेक देशों में मामले बढ़ेंगे, स्वास्थ्य प्रणालियों पर बोझ बढ़ेगा और ज़्यादा मौतें होंगी।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि, “हम सभी इस वैश्विक महामारी से तंग आ चुके हैं। हम सभी अपने मित्रों व परिजनों के साथ समय बिताना चाहते हैं। हम सभी सामान्य हालात में लौटना चाहते हैं।”

महानिदेशक घेबरेयेसेस ने सचेत किया कि इसे तेज़ी से सम्भव बनाने के लिये नेताओं और व्यक्तियों को कठिन फ़ैसले लेने होंगे, ताकि अपनी और अन्य लोगों की रक्षा की जा सके। 

यूएन एजेंसी के मुताबिक़, आयोजनों में देरी या उन्हें स्थगित करना, एक ज़िम्मेदारी भरा फ़ैसला है। “एक आयोजन टलना, किसी की जान जाने से कहीं अच्छा है। अभी स्थगित करना और बाद में उत्सव मनाना, अभी उत्सव मनाने और बाद में शोक मनाने से बेहतर है।”

कोविड-19 महामारी से इस वर्ष 33 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यह आँकड़ा, वर्ष 2020 में एचआईवी, मलेरिया, तपेदिक (टीबी) से होने वाली कुल मौतों से कहीं अधिक है।

अफ़्रीकी देशों में फ़िलहाल संक्रमण मामलों में तेज़ी से उछाल दर्ज किया गया है, जिसकी वजह, ओमिक्रॉन वैरीएण्ट का फैलना है। एक महीने पहले, अफ़्रीका में पिछले 18 महीनों में सबसे कम संख्या में मामले दर्ज किये जा रहे थे, मगर अब स्थिति में तेज़ी से बदलाव आया है। पिछले सप्ताह, किसी एक हफ़्ते में दर्ज किये गए, संक्रमण मामलों का यह चौथा सबसे बड़ा आँकड़ा है। “हम में से कोई भी यहाँ 12 महीनों में फिर नहीं आना चाहता, खोए हुए अवसरों, व्याप्त विषमताओं, या नए वैरीएण्ट के बारे में बात करते हुए.”

2022: महामारी के ख़ात्मे की पुकार
महानिदेशक घेबरेयेसस ने ज़ोर देकर कहा कि वर्ष 2022 में वैश्विक महामारी के अन्त के लिये, वैक्सीन वितरण में विषमता का अन्त ज़रूरी है। 

इस क्रम में, अगले वर्ष के मध्य तक, हर देश में 70 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाना होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 को इस महामारी का अन्त होने का वर्ष बनाना होगा। 

यूएन एजेंसी प्रमुख के मुताबिक़, इस स्तर पर फैलने वाली भावी महामारियों की रोकथाम के लिये सभी देशों को सुदृढ़ स्वास्थ्य प्रणालियों में निवेश करना होगा। इन प्रणालियों की नींव प्राथमिक देखभाल सेवाओं पर तैयार की जानी होगी, और सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज के लक्ष्य को हासिल किया जाना होगा।

उन्होंने कहा कि जब लोगों के लिये स्वास्थ्य सेवाएँ सुलभ नहीं होती, या फिर उन्हें पाने के लिये उनके पास वित्तीय संसाधन नहीं होते, तो इससे परिवारों, समुदायों व पूर्ण समाजों के लिये जोखिम पनपता है।  

यूएन एजेंसी प्रमुख ने अगले वर्ष वैश्विक महामारी के अन्त के लिये हरसम्भव प्रयास किये जाने और वैश्विक स्वास्थ्य में एक नई शुरुआत को सम्भव बनाने का संकल्प जताया है। इसके तहत, हर देश की विकास योजनाओं के केंद्र में स्वास्थ्य को रखा जाएगा।  
 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

Adopt a healthy lifestyle  bring happiness into your life

Adopt a healthy lifestyle bring happiness into your life

हुज़ैफ़ा अबरार April 07 2026 1659

स्वास्थ्य सुविधाओं में निरंतर बढ़ोत्तरी के बाद भी हृदय रोग, डायबिटीज और कैंसर जैसी तमाम बीमारियां आज

जानिए हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए क्या करें क्या नहीं?

जानिए हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए क्या करें क्या नहीं?

आरती तिवारी July 01 2023 25403

व्यस्त दिनचर्या में सभी का लाइफस्टाइल सही नहीं रहता। लोग काम के चलते अपने लाइफस्टाइल पर जरा भी ध्यान

जब शरीर में दिखने लगे ये लक्षण तो समझ जाएं हो रही है थायरॉइड की दिक्कत

जब शरीर में दिखने लगे ये लक्षण तो समझ जाएं हो रही है थायरॉइड की दिक्कत

श्वेता सिंह September 20 2022 23821

काम के बाद थकान होना आम बात है। लेकिन रेस्ट करने और सोकर उठने के बाद भी आपकी थकान न जाए तो यह किसी न

कोरोना से ठीक होने के बाद माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी और लॉन्ग कोविड बन रहा, थकान और कमजोरी का कारण

कोरोना से ठीक होने के बाद माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी और लॉन्ग कोविड बन रहा, थकान और कमजोरी का कारण

लेख विभाग February 25 2022 25300

डॉक्टर्स बताते हैं, कोरोना संक्रमण से मुकाबले के दौरान शरीर में माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी हो जाती

मीनोपॉज और हृदय रोग के सम्बन्ध को जानिये डॉ. हेमंत मदान से

मीनोपॉज और हृदय रोग के सम्बन्ध को जानिये डॉ. हेमंत मदान से

लेख विभाग May 12 2022 34101

हृदय रोग महिलाओं को पुरुषों की तुलना में कम प्रभावित करता है लेकिन जैसे हीं महिलाएं मीनोपॉज की अवस्थ

सहजन की फली व पत्तियां त्वचा और बालों के लिए हैं बेहद फायदेमंद, जानें कैसे

सहजन की फली व पत्तियां त्वचा और बालों के लिए हैं बेहद फायदेमंद, जानें कैसे

admin September 11 2022 107482

इसका इस्तेमाल आपको शानदार रिजल्ट देता है। सहजन का हेयर मास्क, स्क्रब और फेस मास्क की तरह उपयोग होता

जबलपुर के न्यू लाइफ डिसिटी अस्पताल में आग लगने से 8 मौते, कई घायल

जबलपुर के न्यू लाइफ डिसिटी अस्पताल में आग लगने से 8 मौते, कई घायल

विशेष संवाददाता August 01 2022 38021

मध्यप्रदेश के जबलपुर के न्यू लाइफ मेडिसिटी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में दोपहर लगभग पौने तीन बजे भीषण

स्वास्थ्य, सावधानियां और प्राकृतिक उपाय पर गोष्ठी में चर्चा।

स्वास्थ्य, सावधानियां और प्राकृतिक उपाय पर गोष्ठी में चर्चा।

हुज़ैफ़ा अबरार January 21 2021 28675

आज के समय में हवा, पानी सभी कुछ प्रदूषित हो गया है। फलों और सब्जियों में जितना कीटनाशक का प्रयोग किय

कोविशील्ड, कोवैक्सीन की 66 करोड़ खुराक संशोधित दर पर खरीदेगी सरकार।

कोविशील्ड, कोवैक्सीन की 66 करोड़ खुराक संशोधित दर पर खरीदेगी सरकार।

हे.जा.स. July 17 2021 26514

कोविशील्ड और कोवैक्सीन की 66 करोड़ और खुराकें क्रमश: 205 रुपये और 215 प्रति खुराक, के हिसाब से खरीदी

डेंगू का कहर, 24 घंटे में आए 42 केस

डेंगू का कहर, 24 घंटे में आए 42 केस

आरती तिवारी October 07 2022 30469

राजधानी में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 42 नए मामले सामने आए है। बलरामपुर अस्पत

Login Panel