देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

मुंबई में कोरोना वैक्सीनेशन का फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार

यह गिरोह जिन लोगों ने वैक्सीन नही ली है, उन्हें वैक्सीन की दोनों डोज का फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर देता था और उसके बदले में 1500 रुपए चार्ज करता था।

हे.जा.स.
January 21 2022 Updated: January 21 2022 19:46
0 30241
मुंबई में कोरोना वैक्सीनेशन का फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार अभियुक्तों के साथ मुम्बई क्राइम ब्रांच की टीम

मुम्बई। कोरोना संक्रमण की मार झेल रही मुंबई में कुछ लोग कोरोना वैक्सीनेशन के फर्जी सर्टिफिकेट का गोरखधंधा कर रहे हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है और गोरेगांव इलाके से 2 लोगों को गिरफ्तार किया। यह गिरोह जिन लोगों ने वैक्सीन नही ली है, उन्हें वैक्सीन की दोनों डोज का फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर देता था और उसके बदले में 1500 रुपए चार्ज करता था।

मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) ने कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccination) का फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गोरेगांव इलाके में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आला अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक यह गिरोह जिन लोगों ने वैक्सीन नही ली है, उन्हें वैक्सीन की दोनों डोज का फर्जी सर्टिफिकेट (Fake Certificate) बनाकर देता था और उसके बदले में 1500 रुपए चार्ज करता था। गिरोह का भंडाफोड़ होने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच के आला अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें गोपनीय सूत्रों से यह जानकारी मिली कि गोरेगांव पश्चिम इलाके में कुछ युवक कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज का फर्जी सर्टिफिकेट बनाने का काम कर रहे हैं। यह गिरोह लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज का फर्जी सर्टिफिकेट बनाने के नाम पर ठगी कर रहा था। इस सुराग के मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने बीएमसी की टीम के साथ मिलकर गोरेगाँव इलाके में छापा मारा और वहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से कई बनावटी फर्जी वैक्सीन सर्टिफिकेट भी मुम्बई क्राइम ब्रांच ने बरामद किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि, यह गिरोह उन लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज का फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर देता था, जिन्होंने कोविड-19 वैक्सीन डोज ही नहीं ली है।

अब तक इन लोगों ने कुल 70 से 75 लोगों को कोरोना टीकाकरण के फर्जी सर्टिफिकेट बेचे हैं। एक फर्जी सर्टिफिकेट के बदले यह गिरोह लोगों से 1500 रुपये चार्ज करता था। क्राइम ब्रांच के अनुसार, फर्जी वैक्सीन सर्टिफिकेट बनाने का यह धंधा पिछले कई महीनों से चल रहा था।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

त्योहारों पर दिल्ली में मास्क पहनना अनिवार्य, 500 रुपये के जुर्माने का प्रावधान

त्योहारों पर दिल्ली में मास्क पहनना अनिवार्य, 500 रुपये के जुर्माने का प्रावधान

एस. के. राणा October 06 2022 33472

आपदा प्रबंधन के ‘स्पेशल सीईओ सुशील सिंह द्वारा बैठक के संबंध में जारी की गई जानकारी के अनुसार, मास्क

लखनऊ में हैप्पीथॉन-22 कार्यशाला का आयोजन

लखनऊ में हैप्पीथॉन-22 कार्यशाला का आयोजन

हुज़ैफ़ा अबरार October 10 2022 31127

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह की सैर से किया गया। अतिथियों ने अपनी सभी मानसिक कुंठाओं व अवचेतन में स्थित

हरियाणा सरकार ने कफ सिरप का रोका उत्पादन, WHO की चेतावनी के बाद फैसला

हरियाणा सरकार ने कफ सिरप का रोका उत्पादन, WHO की चेतावनी के बाद फैसला

विशेष संवाददाता October 12 2022 41660

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य सरकार ने कंपनी के कफ सिरप उत्पादन पर रोक लगा दी है। उन्हों

केजीएमयू का यूपीनेडा संग सौर संयंत्र स्थापित करने हेतु ओएमसी पावर से समझौता 

केजीएमयू का यूपीनेडा संग सौर संयंत्र स्थापित करने हेतु ओएमसी पावर से समझौता 

हुज़ैफ़ा अबरार February 20 2023 24686

रेखा एस चौहान आईएएस रजिस्ट्रार, केजीएमयू ने कहा "हमारे बुनियादी ढांचे के साथ हरित ऊर्जा का एकीकरण हम

मौसम का बदलता मिजाज इन मरीजों की बढ़ा सकता है परेशानी

मौसम का बदलता मिजाज इन मरीजों की बढ़ा सकता है परेशानी

आरती तिवारी October 28 2022 28570

यह एलर्जी स्किन के अलावा सांस की भी हो सकती हैं। सांस की बीमारियों से निपटने के लिए समय रहते अवेयर

 निजी अस्पताल में होगी कैंसर संस्थान के मरीजों के जांच

निजी अस्पताल में होगी कैंसर संस्थान के मरीजों के जांच

आरती तिवारी July 28 2023 31572

कैंसर संस्थान में फिलहाल एमआआई, पेट स्कैन और स्पेक्ट स्कैन जांच की सुविधा नहीं है। संस्थान के सीएमएस

उत्तर प्रदेश में ओमिक्रॉन का आगाज़, अब तक 31लोग संक्रमित

उत्तर प्रदेश में ओमिक्रॉन का आगाज़, अब तक 31लोग संक्रमित

हुज़ैफ़ा अबरार January 05 2022 23117

प्रदेश में अब तक 31लोग ओमिक्रॉन संक्रमित हो चुके हैं। अभी लखनऊ में ओमिक्रॉन की जांच दो वैज्ञानिक संस

कड़ाके की ठंड में थम रही दिल की धड़कनें !

कड़ाके की ठंड में थम रही दिल की धड़कनें !

विशेष संवाददाता January 12 2023 33083

लगातार सामने आ रहे मामले केवल बुजुर्गों, हार्ट के मरीजों तक ही सीमित नहीं है बल्कि नौजवान भी इसके शि

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कैंसर पीड़ित मरीज को पहुंचाया अस्पताल

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कैंसर पीड़ित मरीज को पहुंचाया अस्पताल

हे.जा.स. April 06 2023 27774

मंत्री ने निर्देश दिए की मरीज को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराकर उसका निशुल्क इलाज कराएं। इसी बीच मंत

माहवारी में साफ-सफाई रखकर संक्रमण से बचें।

माहवारी में साफ-सफाई रखकर संक्रमण से बचें।

हुज़ैफ़ा अबरार May 29 2021 39070

डॉ सुजाता ने बताया कि संक्रमण से बचने के लिए माहवारी के दौरान योनि से स्रावित होने वाले रक्त या स्रा

Login Panel