देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

दिल्ली में सरकार ने तय किया आरटी-पीसीआर का रेट, अब देना होगा 300 रुपये

दिल्ली सरकार ने गुरुवार को निजी अस्पतालों और लैब में कोविड का पता लगाने वाली आरटी-पीसीआर जांच की कीमत 300 रुपये तय कर दी है, जो पहले की तुलना में 40 फीसदी कम है।

एस. के. राणा
January 21 2022 Updated: January 21 2022 20:18
0 29754
दिल्ली में सरकार ने तय किया आरटी-पीसीआर का रेट, अब देना होगा 300 रुपये प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने गुरुवार को निजी अस्पतालों और लैब में कोविड का पता लगाने वाली आरटी-पीसीआर जांच (RT-PCR Test) की कीमत 300 रुपये तय कर दी है, जो पहले की तुलना में 40 फीसदी कम है।

एक सरकारी आदेश के अनुसार, अब तक निजी अस्पतालों और लैब में आरटी-पीसीआर जांच के लिए 500 रुपये का भुगतान करना होता था। इसी तरह रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए 100 रुपये का भुगतान करना होगा जिसके लिए अब तक 300 रुपये तक लिए जाते थे। आदेश के मुताबिक, कोविड जांच और घर से नमूने एकत्र करने के लिए पूर्व के 700 रुपये के बजाय 500 रुपये का भुगतान तय किया गया है।

वहीं, सरकारी केंद्रों और अस्पतालों में आरटी-पीसीआर और रैपिड एंटीजन टेस्ट (Rapid Antigen Test) निशुल्क किए जाते हैं। इससे पहले भी दिल्ली सरकार ने पिछले साल अगस्त में आरटी-पीसीआर जांच की कीमत 800 रुपये से कम करके 500 रुपये तय की थी।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने ट्वीट किया, "निजी लैब द्वारा दिल्ली में कोविड-19 के लिए पारंपरिक आरटी-पीसीआर और आरएटी टेस्ट की दरों को कम कर दिया गया है। आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए मूल्य सीमा 300 रुपये निर्धारित की गई है और घर से सैंपल संग्रह करने की कीमत 500 रुपये निर्धारित की गई है। रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कीमत 100 रुपये निर्धारित की गई है।'

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सिविल चिकित्सालय में चिकित्सकीय तत्परता से चोकिंग की शिकार महिला की बची जान

सिविल चिकित्सालय में चिकित्सकीय तत्परता से चोकिंग की शिकार महिला की बची जान

हुज़ैफ़ा अबरार August 21 2026 791

डॉ. जी.पी. गुप्ता ने कहा Choking ऐसी आपातकालीन स्थिति है जिसमें प्रत्येक सेकंड महत्वपूर्ण होता है। य

हरियाणा में फिर बिगड़ा लिंगानुपात

हरियाणा में फिर बिगड़ा लिंगानुपात

विशेष संवाददाता February 02 2023 31883

रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2021-22 में हरियाणा के लिंगानुपात में एक बार फिर बड़ा अंतर पाया गया है

अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ओरिजिन का वार्षिक सम्मेलन परमार्थ आश्रम ऋषिकेश में आयोजित 

अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ओरिजिन का वार्षिक सम्मेलन परमार्थ आश्रम ऋषिकेश में आयोजित 

विशेष संवाददाता June 29 2022 47161

भारतीय प्राचीन चिकित्सा पद्धति यथा आयुर्वेद, नैचरोपैथी, योग, ध्यान, शाकाहार युक्त जीवन पद्धति, परिवा

फाइजर को अल्सरेटिव कोलाइटिस दवा के लिए यूएस एफडीए की मंजूरी मिली

फाइजर को अल्सरेटिव कोलाइटिस दवा के लिए यूएस एफडीए की मंजूरी मिली

हे.जा.स. October 17 2023 182826

अल्सरेटिव कोलाइटिस एक ऐसी स्थिति है जो अल्सर की ओर ले जाती है और पेट में दर्द, खूनी मल और असंयम का क

माहवारी में साफ-सफाई रखकर संक्रमण से बचें।

माहवारी में साफ-सफाई रखकर संक्रमण से बचें।

हुज़ैफ़ा अबरार May 29 2021 39875

डॉ सुजाता ने बताया कि संक्रमण से बचने के लिए माहवारी के दौरान योनि से स्रावित होने वाले रक्त या स्रा

देश में कोविड-19 के 41,965 नए मामले।

देश में कोविड-19 के 41,965 नए मामले।

एस. के. राणा September 01 2021 43224

संक्रमण से 460 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,39,020 हो गई। देश में उपचाराधीन मरीजों की

कोरोना से निपटने के लिए केंद्र ने कसी कमर, यूपी-पंजाब और हिमाचल भेजी गईं हाई लेवल टीमें।

कोरोना से निपटने के लिए केंद्र ने कसी कमर, यूपी-पंजाब और हिमाचल भेजी गईं हाई लेवल टीमें।

हे.जा.स. November 23 2020 22952

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि तीन सदस्यीय टीमें कोरोना को लेकर इन राज्यों में उन जिलों का दौरा करेंगी

मेदांता हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने युवा सर्जन्स को सिखाए माइक्रो वैस्कुलर सर्जरी के गुण

मेदांता हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने युवा सर्जन्स को सिखाए माइक्रो वैस्कुलर सर्जरी के गुण

हुज़ैफ़ा अबरार May 30 2022 36886

कैंसर के इलाज के युग में जब दुनिया केवल कैंसर के टिश्यू को हटाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि टिश्यू क

वाराणसी में आयुष्मान भारत योजना के तहत 4000 कैंसर मरीजों को मिला लाभ

वाराणसी में आयुष्मान भारत योजना के तहत 4000 कैंसर मरीजों को मिला लाभ

श्वेता सिंह September 25 2022 28241

कई कैंसर मरीजों की आयुष्मान योजना के तहत सर्जरी भी की गई है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के शुरुआत

6 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगी फार्मेसी: ब्रजेश पाठक

6 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगी फार्मेसी: ब्रजेश पाठक

आरती तिवारी February 23 2023 36637

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा विभाग ने कानपुर, गोरखपुर, मेरठ, आगरा, प्रयागर

Login Panel