देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

भारत निर्मित एस्ट्राजेनेका का टीका सुरक्षित- संयुक्त राष्ट्र  

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि उसे अपने कोवैक्स कार्यक्रम के लिये एस्ट्राजेनेका से जो टीके मिल रहे हैं, उन्हें भारत और दक्षिण कोरिया में बनाया जा रहा है और यूरोप में बन रहे टीकों के ऑर्डर पर रोक लगाई गई है।

हे.जा.स.
March 16 2021
0 29508
भारत निर्मित एस्ट्राजेनेका का टीका सुरक्षित- संयुक्त राष्ट्र   प्रतीकात्मक

ज़ेनेवा। संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा है कि यूरोपीय देशों समेत विभिन्न देशों द्वारा एस्ट्राजेनेका के टीके के इस्तेमाल पर रोक लगाए जाने के बावजूद दुनियाभर में उसका कोरोना वायरस टीकाकरण कार्यक्रम निर्बाध रूप से चल रहा है।

एस्ट्राजेनेका का टीका लगवाने के बाद कुछ लोगों के शरीर में रक्त के थक्के जमने की जानकारी मिलने के चलते इन देशों ने टीके के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि उसे अपने कोवैक्स कार्यक्रम के लिये एस्ट्राजेनेका से जो टीके मिल रहे हैं, उन्हें भारत और दक्षिण कोरिया में बनाया जा रहा है और यूरोप में बन रहे टीकों के ऑर्डर पर रोक लगाई गई है। इन टीकों को अधिकतर छोटी और मध्यम अर्थव्यवस्था वाले देशों को भेजा जा रहा है।

संगठन की सहायक महानिदेशक मारियांगेला सिमाओ ने कहा, 'हमें पता है कि ऐहतियाती तौर पर यह कदम उठाए गए हैं। मैं गैर यूरोपीय देशों को बताना चाहती हूं कि अभी तक यूरोप में बन रहे टीकों के साथ दिक्कतें सामने आई हैं और कोवैक्स कार्यक्रम के तहत प्रदान किये जा रहे टीकों के साथ कोई समस्या नहीं है। '

गौरतलब है कि जर्मनी, फ्रांस, इटली और स्पेन समेत अधिकतर यूरोपीय देशों ने हाल ही में एस्ट्राजेनेका टीके के इस्तेमाल पर रोक लगाई है। इन देशों में टीके लगवाने के बाद शरीर में रक्त के थक्के जमने के मामले सामने आए हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

एम्स के ओपीडी में होगा फ्री रजिस्ट्रेशन

एम्स के ओपीडी में होगा फ्री रजिस्ट्रेशन

एस. के. राणा November 03 2022 21533

दिल्ली स्थित एम्स प्रशासन ने इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। यहां पर इ

विश्व हेपेटाइटिस डे पर वेलसन मेडीसिटी हॉस्पिटल में कार्यशाला और नि:शुल्क जाँच शिविर का आयोजन

विश्व हेपेटाइटिस डे पर वेलसन मेडीसिटी हॉस्पिटल में कार्यशाला और नि:शुल्क जाँच शिविर का आयोजन

रंजीव ठाकुर July 28 2022 34086

विश्व हेपेटाइटिस डे के अवसर पर राजधानी के वेलसन मेडीसिटी हॉस्पिटल में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया

भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण लाएगा बीमा सुगम योजना

भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण लाएगा बीमा सुगम योजना

रंजीव ठाकुर September 06 2022 87484

भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण जल्द ही बीमा सुगम योजना लाने वाली है। पिछले दिनों हेल्थ जागरण

रमज़ान में रोज़ा रखने से शरीर प्राकृतिक रूप से शुद्ध होता है - डॉ रज़ीन महरूफ़

रमज़ान में रोज़ा रखने से शरीर प्राकृतिक रूप से शुद्ध होता है - डॉ रज़ीन महरूफ़

आयशा खातून March 06 2025 69281

डॉ. रज़ीन महरूफ़ कहते हैं कि लगातार और लंबी अवधि का उपवास वज़न घटाने का अच्छा तरीका नहीं है। डॉ. महर

प्रदेश में पोलियो वायरस के किसी भी संभावित प्रवेश को रोकना:  डॉ.पिंकी जोवेल

प्रदेश में पोलियो वायरस के किसी भी संभावित प्रवेश को रोकना:  डॉ.पिंकी जोवेल

हुज़ैफ़ा अबरार June 30 2026 1134

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने बताया उत्तर प्रदेश पिछले 16 वर्षों से पोलियो मुक्त बना हुआ है, लेकिन इस

आइए जानते है ब्लैक टी पीने के फायदे

आइए जानते है ब्लैक टी पीने के फायदे

आरती तिवारी November 27 2022 45884

रिसर्च के मुताबिक खाली पेट दूध वाली चाय पीना सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। लेकिन वहीं चाय को ब

हरियाणा सरकार ने कफ सिरप का रोका उत्पादन, WHO की चेतावनी के बाद फैसला

हरियाणा सरकार ने कफ सिरप का रोका उत्पादन, WHO की चेतावनी के बाद फैसला

विशेष संवाददाता October 12 2022 42164

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य सरकार ने कंपनी के कफ सिरप उत्पादन पर रोक लगा दी है। उन्हों

नालंदा के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बनाया जायेगा स्तनपान वार्ड

नालंदा के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बनाया जायेगा स्तनपान वार्ड

admin November 03 2022 30194

स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्देशित है कि स्तनपान वार्ड ओपीडी के करीब स्थापित किया जायेगा। इसके अतिरिक्

सर्दियां आते ही खोने लगता है आपके चेहरे का ग्लो, तो आजमाएं ये नुस्खे

सर्दियां आते ही खोने लगता है आपके चेहरे का ग्लो, तो आजमाएं ये नुस्खे

श्वेता सिंह October 21 2022 25697

तमाम कोशिशों के बावजूद चेहरे पर वो निखार नहीं आता, जिसकी उन्‍हें उम्‍मीद होती है क्योंकि सर्दियों के

दुर्लभ बीमारियों पर होगा शोध, देश में ही बनेगी दवा

दुर्लभ बीमारियों पर होगा शोध, देश में ही बनेगी दवा

रंजीव ठाकुर July 20 2022 23484

ज्यादातर दुर्लभ बीमारियां आवर्ती आनुवंशिक दोषों के कारण होती है जिनका उपचार काफी महंगा होता है और दे

Login Panel