











































जिला अस्पताल, मैनपुरी
मैनपुरी। चिकित्सा विभाग का फरमान पत्रकारों को लेकर खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि मैनपुरी सीएमएस मदन लाल (CMS Madan Lal) ने समस्त स्वास्थ्य विभाग (health Department) को नोटिस जारी किया है कि कोई भी अधिकारी/कर्मचारी मीडिया के लोगों से बातचीत नहीं करेंगे। यदि कोई पत्रकार कोई जानकारी मांगता है तो उसे ना दी जाये। इसके अलावा पत्रकार को जानकारी लेने के लिए अनुमति लेनी होगी।
दरअसल स्वास्थ्य विभाग अपनी कमियां छुपाने के लिए ऐसा फरमान जारी कर रहा है। जबकि स्वास्थ्य मंत्री प्रदेश में समुचित सुविधाएं देने की बात करते हैं। वहीं जब ये खबर तेजी से वायरल हुई, जिसके बाद मैनपुरी सीएमएस ने सफाई पेश करते हुए कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था (health care) दुरूस्त रहे, अस्पताल के अधिकारी कर्मचारी अपने मरीजों का अच्छे से इलाज करें इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जो कि विभाग की ओर से ऐसा फरमान जारी किया गया है, अपनी ना कामियों को छिपाने के लिए ऐसे तालिबानी फरमान (talibani decree) जारी करने का प्रयास तो करते है लेकिन उनकी मंशा सफल नहीं साबित होती है, कहीं ना कहीं से उनके कारनामे उजागर हो ही जाते है।
बताते चलें कि अभी कुछ दिन पहले ही एक पिता अपने पुत्र को गोद में उठा कर पोस्टमार्टम हाउस (post mortem house) ले जाने का वीडियो वायरल हुआ था। साथ ही दो दिन पहले एक मरीज को गलत इंजेक्शन (wrong injection) दिए जाने और उसके अभद्रता पर कोर्ट ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अपनी कमियां छुपाने के लिए ऐसा नोटिस जारी कर रहा है। जबकि स्वास्थ्य मंत्री प्रदेश में समुचित सुविधाएं देने की बात करते हैं।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9737
एस. के. राणा January 20 2026 0 5936
एस. के. राणा February 01 2026 0 5915
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35624
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36106
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
अगर रात में नींद न आने की समस्या है, तो आपको रात को सोने से पहले कुछ योगासन जरूर करने चाहिए। इससे आ
केजीएमयू में चलने वाली पेन क्लीनिक के डॉ. अजय कुमार चौधरी के अनुसार शरीर के किसी हिस्से विशेषकर पीठ
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय और वैद्यनाथ आयुर्वेद के बीच हुआ करार, आयुर्वेद के क्षेत्र में अनुसंधान
प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-सी और मिनरल्स से भरपूर नींबू सेहत और सौंदर्य के लिए बहुत फायदेमंद ह
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, अगर अस्पताल में मौत हुई है तो इलाज में लापरवाही की धारा 304 लगाकर औ
यूपी में कोरोना को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सीएमओ को चौकसी बढ़ाने
उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में हुए तबादलों को लेकर कार्यवाही शुरू हो गई है। शनिवार को 48 चिकित्
वर्तमान में लारी की ओपीडी में रोजाना 500 से 700 मरीज आ रहे हैं। इमरजेंसी में 70 से 80 मरीज प्रतिदिन
किशोर-किशोरियों के सशक्तिकरण तथा स्वास्थ्य को लेकर काम करने वाली स्वंयसेवी संस्था ब्रेकथ्रू ने हालिय

COMMENTS