देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश: मेडिकल की पढ़ाई अब हिंदी में होगी

मध्यप्रदेश में गांधी मेडिकल कालेज, भोपाल में चिकित्सा की पढ़ाई इसी सत्र से हिन्दी में प्रारंभ होगी। इसके साथ ही इंजीनियरिंग और विज्ञान तकनीकी से जुड़े अन्य पाठ्यक्रमों को भी हिंदी में पढ़ाने की शुरुआत भी राज्य में की जाएगी।

विशेष संवाददाता
September 15 2022 Updated: September 15 2022 23:23
0 28058
मध्य प्रदेश: मेडिकल की पढ़ाई अब हिंदी में होगी गांधी मेडिकल कालेज, प्रतीकात्मक चित्र

भोपाल। भारत में 14 सितंबर को पूरे देश में हिंदी  दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार को बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने इस बार विशेष प्रयास किया है। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई को अंग्रेजी की बजाय हिंदी में करने का निर्णय लिया है।

 

इस तरह से मध्य प्रदेश पूरे भारत में हिंदी (Hindi) भाषा में इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई शुरू करने वाला देश का पहला राज्य (state) बन गया है। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री (minister) विश्वास सारंग भी मानते हैं कि छात्रों को मातृभाषा में तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है, जिसके तहत पहले वर्ष में पढ़ाए जाने वाले विषयों की पाठ्य पुस्तकें विशेषज्ञों (experts) के दल द्वारा तैयार की जा रही हैं। किताबें इस तरह तैयार की गई हैं कि हिंदी में एमबीबीएस (MBBS) की पढ़ाई करने वाले पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद पीछे न रहें क्योंकि वे अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी में भी सभी तकनीकी और चिकित्सा (medical) शब्द सीख रहे होंगे।

 

मध्यप्रदेश में गांधी मेडिकल कालेज, भोपाल में चिकित्सा की पढ़ाई इसी सत्र से हिन्दी में प्रारंभ होगी। इसके साथ ही इंजीनियरिंग और विज्ञान तकनीकी से जुड़े अन्य पाठ्यक्रमों को भी हिंदी (Hindi) में पढ़ाने की शुरुआत भी राज्य में की जाएगी। नई  शिक्षा नीति के आने से पहले मध्यप्रदेश में अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय भोपाल (bhopal) ने हिंदी में इंजीनियरिंग और चिकित्सा (medical) शिक्षा शुरू करने की घोषणा की थी लेकिन तत्कालीन समय में भारतीय चिकित्सा परिषद से इसकी अनुमति नहीं मिली थी।

 

Edited by Shweta Singh

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

बंगाल में कोरोना से दो लोगों की मौत

बंगाल में कोरोना से दो लोगों की मौत

विशेष संवाददाता February 13 2023 32558

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक, हाल में और इस साल राज्य में कोरोना से ये पहली दो मौतें हैं। न

बीआरडी मेडिकल कॉलेज का स्वर्ण जयंती समारोह आज, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे शामिल

बीआरडी मेडिकल कॉलेज का स्वर्ण जयंती समारोह आज, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे शामिल

अनिल सिंह November 05 2022 32040

बीआरडी मेडिकल कॉलेज की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर शनिवार को स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया

प्राकृतिक सुंदरता के साथ बहुत काम की औषधि है गेंदे के फूल।

प्राकृतिक सुंदरता के साथ बहुत काम की औषधि है गेंदे के फूल।

लेख विभाग January 02 2021 29590

यह शरीर में जमा सभी विषैले तत्वों को हटाकर शरीर की डिटॉक्सिफिकेशन प्रक्रिया में मदद करता है. इसके सा

चीन समेत कई देशों में बढ़ते कोरोना के मामलों ने बढ़ाई चिंता, स्वास्थ्य मंत्री ने बुलाई बैठक

चीन समेत कई देशों में बढ़ते कोरोना के मामलों ने बढ़ाई चिंता, स्वास्थ्य मंत्री ने बुलाई बैठक

विशेष संवाददाता December 21 2022 39004

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के मुताबिक, सभी राज्यों से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया जाता है कि जहां

विश्व स्ट्रोक दिवस पर मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में सेमिनार आयोजित 

विश्व स्ट्रोक दिवस पर मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में सेमिनार आयोजित 

हुज़ैफ़ा अबरार October 31 2023 160417

देशभर में स्ट्रोक के बढ़ते मामलों को लेकर मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के विशेषज्ञों ने चिंता व्यक्त किया

जानिए क्या है देश में कोरोना की स्थिति ?

जानिए क्या है देश में कोरोना की स्थिति ?

एस. के. राणा April 18 2023 27856

पिछले 24 घंटे में आए 7 हजार 633 नए मामले मिले हैं। बीते दिन 11 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। देश म

गर्मी के मौसम में ख़ूबसूरत नज़र आने के लिए जानिये समर मेकअप टिप्स

गर्मी के मौसम में ख़ूबसूरत नज़र आने के लिए जानिये समर मेकअप टिप्स

सौंदर्या राय April 08 2022 35617

हर मौसम की तरह गर्मी के मौसम में भी त्वचा की ज़रूरतें बदल जाती हैं। गर्मियों में ब्राइट मेकअप करने से

लोहिया संस्थान में आईवीएफ सेंटर शुरू करने की मिली मंजूरी

लोहिया संस्थान में आईवीएफ सेंटर शुरू करने की मिली मंजूरी

आरती तिवारी March 05 2023 33053

बैठक में आईवीएफ सेंटर शुरू करने को मंजूरी दी गई। इसके अलावा लोहिया अस्पताल के विस्तार की योजना पर भी

प्राइवेट अस्पताल में टीका लगने से नवजात की मौत, एफआईआर दर्ज़ 

प्राइवेट अस्पताल में टीका लगने से नवजात की मौत, एफआईआर दर्ज़ 

अनिल सिंह March 10 2023 48549

इस मामले में सौरभ ने चिलुआताल थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है । बताया जा रहा है कि दो और

लखनऊ में डेंगू के चलते लगातार अभियान जारी, जोनवार हो रहा फॉगिंग और एंटीलार्वा का छिड़काव

लखनऊ में डेंगू के चलते लगातार अभियान जारी, जोनवार हो रहा फॉगिंग और एंटीलार्वा का छिड़काव

आरती तिवारी November 15 2022 30665

इस दौरान कूलर से मच्छरों की भरमार निकलने पर एंटीलार्वा और फोगिंग का कार्य कराया। साथ ही स्थानीय निवा

Login Panel