देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सावधान लखनऊ, कोरोना पसार रहा अपने पाँव  

लखनऊ में सक्रिय मरीजों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को 577 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 1718 सक्रिय मरीज हैं। शहरी ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में भी वायरस बढ़ रहा है।

हुज़ैफ़ा अबरार
January 08 2022 Updated: January 08 2022 13:55
0 24669
सावधान लखनऊ, कोरोना पसार रहा अपने पाँव   प्रतीकात्मक

लखनऊ। राजधानी में कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को 577 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा कोरोना का कहर अलीगंज में बरपा है। यहां 118 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई। चिनहट में 80 लोग वायरस की जद में हैं। करीब साढ़े सात माह बाद इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मिले हैं। इसमें 354 पुरुष और 223 महिलाएं शामिल हैं। 20 से 25 संक्रमितों की उम्र 18 साल से कम की है। 18 मरीज ठीक हुए हैं।

लखनऊ में सक्रिय मरीजों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। 1718 सक्रिय मरीज हैं। शहरी ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में भी वायरस बढ़ रहा है। सरोजनीनगर में 69 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। गोसाईंगंज में सात लोग पॉजिटिव हैं। काकोरी में चार लोग संक्रमित मिले हैं। मोहनलालगंज, मलिहाबाद में दो-दो लोग पॉजिटिव हैं।

इंदिरानगर में 51 लोग संक्रमित मिले हैं। सिलवर जुबली के आस-पास के लोगों में 41 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई। आलमबाग क्षेत्र में 39 लोग बीमारी की जद में आ गए हैं। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि रोजाना 15 से 17 हजार लोगों की कोरोना जांच हो रही है। सर्दी-जुकाम व बुखार जैसे लक्षण नजर आने पर जांच कराएं। लक्षण नजर आने पर खुद को आईसोलेट करें। इससे काफी हद तक संक्रमण को रोक सकते हैं।

कांटेक्ट ट्रेंसिंग में 168 संक्रमित मिले
मरीज के संपर्क में आने वालों की भी जांच कराई जा रही है। शुक्रवार को सबसे ज्यादा 168 संक्रमित कांटेक्ट ट्रेसिंग में मिले हैं। इसके अलावा 114 लोगों ने सर्दी-जुकाम, गले में दर्द और बुखार के लक्षण आने पर जांच कराई। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 89 ऐसे संक्रमित है जिनका यात्रा का इतिहास मिला है। इन सभी के नमूनों की जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जा रही है। नमूने केजीएमयू भेजे गए हैं।

ऑपरेशन से पहले जांच में 17 पॉजिटिव
कमांड अस्पताल में 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं ऑपरेशन से पहले 17 मरीजों ने जांच कराई। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सात स्वास्थ्य कर्मी भी पॉजिटिव आए हैं।

कहाँ कितने मरीज़ 
अलीगंज 118, चिनहट 80, सरोजनी नगर 69, इंदिरा नगर 51, सिल्वर जुबली 41,आलमबाग 39, एनके रोड 29, रेड क्रास 27, टूड़ियागंज 23

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

गुजरात में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म एप्लिकेशन से मिल रहा दवा निर्माण का लाइसेंस।

गुजरात में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म एप्लिकेशन से मिल रहा दवा निर्माण का लाइसेंस।

हे.जा.स. February 27 2021 23963

मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस के डेटा के अनुसार इनमें 3, 349 एलोपैथिक इकाइयाँ, 867 आयुर्वेदिक इकाइयाँ, 665

ओमिक्रॉन प्रभावित देश दक्षिण अफ्रीका में पाँच साल से कम उम्र के बच्चे हो रहे कोरोना संक्रमण का शिकार।

ओमिक्रॉन प्रभावित देश दक्षिण अफ्रीका में पाँच साल से कम उम्र के बच्चे हो रहे कोरोना संक्रमण का शिकार।

हे.जा.स. December 05 2021 28919

महामारी की तीसरी लहर में पांच साल से कम उम्र के अधिक बच्चे अस्पताल में भर्ती करवाए गए, 15 से 19 वर्ष

दिल्ली स्थित केंद्र सरकार के चार बड़े अस्पतालों में हर महीने औसतन 16 महिलाओं ने प्रसव के बाद दम तोड़ा

दिल्ली स्थित केंद्र सरकार के चार बड़े अस्पतालों में हर महीने औसतन 16 महिलाओं ने प्रसव के बाद दम तोड़ा

एस. के. राणा April 11 2022 33852

चारों अस्पतालों में 2.73 लाख से ज्यादा बच्चे पैदा हुए। सफदरजंग अस्पताल ने बताया कि जनवरी 2015 से सित

कोरोना को लेकर सीएम योगी ने टीम 9 के साथ बैठक की

कोरोना को लेकर सीएम योगी ने टीम 9 के साथ बैठक की

आरती तिवारी April 12 2023 73665

कोरोना के नए मामलों के बीच सीएम योगी ने राज्य स्तरीय कोविड सलाहकार समिति और उच्चस्तरीय टीम-9 के साथ

लोहिया संस्थान ने वर्ष 2016 की भर्ती प्रक्रिया को किया रद्द।

लोहिया संस्थान ने वर्ष 2016 की भर्ती प्रक्रिया को किया रद्द।

हे.जा.स. March 17 2021 24857

लोहिया संस्थान में वर्ष 2016 में 456 गैर शैक्षणिक पदों की मंजूरी मिली थी। इनमें कंप्यूटर आपरेटर, टेक

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 5,881 हुई

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 5,881 हुई

विशेष संवाददाता November 25 2022 23267

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल माम

45 साल से अधिक उम्र वाले आज से कराएं टीकाकरण।

45 साल से अधिक उम्र वाले आज से कराएं टीकाकरण।

एस. के. राणा April 01 2021 26443

आप एडवांस में रजिस्ट्रेशन नहीं करवाना चाहते हैं तो फिर आपको दोपहर तीन बजे के बाद अपने नजदीकी अस्पताल

डिप्टी सीएम के निर्देश के बाद जिला अस्पताल की सूरत बदलने की कवायद जारी

डिप्टी सीएम के निर्देश के बाद जिला अस्पताल की सूरत बदलने की कवायद जारी

विशेष संवाददाता November 07 2022 25328

अस्पताल परिसर में ड्रेनेज का कार्य, सम्पर्क पथ का निर्माण, पुराने भवनों की मरम्मत समेत रंग-रोगन का क

प्रदेश में कोरोना का संक्रमण हुआ कम, रिकवरी रेट पहुंचा 98 प्रतिशत। 

प्रदेश में कोरोना का संक्रमण हुआ कम, रिकवरी रेट पहुंचा 98 प्रतिशत। 

हुज़ैफ़ा अबरार February 14 2021 27881

15 एवं 16 फरवरी को वैक्सीन के लिए चिन्हित लोगों को एक दिन पूर्व ही सूचित करने के निर्देश मुख्यमंत्री

अब पीयर एजुकेटर लोगों को स्वास्थ्य के मुद्दों पर करेंगे जागरूक

अब पीयर एजुकेटर लोगों को स्वास्थ्य के मुद्दों पर करेंगे जागरूक

हुज़ैफ़ा अबरार March 16 2022 29336

स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर आमजन को जागरूक करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पीयर एजुकेटर बनाने का सिफ्

Login Panel