देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

कानपुर के रावतपुर में बुरी तरह फैला डायरिया, डीएम ने दिए निर्देश

रावतपुर में डायरिया फैलने से एक युवक की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। डीएम ने गांव का दौरा कर हकीकत समझी और स्वास्थ्य विभाग, सिविल डिफेन्स, अपर नगर आयुक्त, अपर नगर मजिस्ट्रेट तथा सीएमओ को निर्देश दिए हैं।

आरती तिवारी
August 21 2022 Updated: August 21 2022 13:57
0 45136
कानपुर के रावतपुर में बुरी तरह फैला डायरिया, डीएम ने दिए निर्देश रावतपुर का दौरा करते डीएम

कानपुर। रावतपुर में डायरिया फैलने से एक युवक की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। डीएम ने गांव का दौरा कर हकीकत समझी और स्वास्थ्य विभाग, सिविल डिफेन्स, अपर नगर आयुक्त, अपर नगर मजिस्ट्रेट तथा सीएमओ को निर्देश दिए हैं। 

 

कानपुर (Kanpur) के रावतपुर (Rawatpur) में बुरी तरह से डायरिया (Diarrhea) फैला हुआ है। यहाँ बच्चों सहित 50 से ज्यादा लोग बीमार हैं। एक युवक की मौत के बाद डीएम विशाख जी (DM Visakh ji) ने रावतपुर गांव का निरीक्षण किया। आशंका जताई जा रही है कि सार्वजनिक सबमर्सिबल पंप का पानी संक्रमित है जिसके कारण डायरिया फैला है। 

 

डीएम विशाख जी ने सीएमओ (CMO Kanpur) को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम लगाकर घर-घर सर्वे करते हुए समस्त घरों में क्लोरीन की गोलियों (chlorine tablets) और ओआरएस (ORS) का वितरण सुनिश्चित करवाया जाए। उन्होंने डोर टू डोर सर्वे के लिए सिविल डिफेन्स टीम (civil defense) को भी तैनात करने का निर्देश दिया। 

 

जिलाधिकारी (DM) ने निर्देश देते हुए कहा कि मेडिकल कैंप रावतपुर (Medical Camp Rawatpur) 24 घंटे खोला जाए। साथ ही मौके पर एक एम्बुलेंस को स्टेशन करने के निर्देश दिए। जिन लोगों की हालत गंभीर है उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया जाए और संपूर्ण क्षेत्र में दवा का छिड़काव करवाया जाए। 

 

डीएम ने अपर नगर आयुक्त को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त क्षेत्र में अभियान चलाकर सफाई कराई जाए, जिसकी निगरानी नगर स्वस्थ्य अधिकारी (city health officer) स्वयं देखें। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि केवल जल कल विभाग (Jal Kal department) द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले टैंकर के पानी (tanker water) का ही प्रयोग करें। समस्त कार्य की निगरानी सुनिश्चित किए जाने हेतु अपर नगर मजिस्ट्रेट-6 को निर्देश दिए गए हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

पुतिन ने भारत में स्वास्थ्य सेवाओं में आए सुधारों को रेखांकित किया: डॉ आर.एन. सिंह

पुतिन ने भारत में स्वास्थ्य सेवाओं में आए सुधारों को रेखांकित किया: डॉ आर.एन. सिंह

आनंद सिंह December 06 2025 6027

भारत में  मृत्यु दर में भारी गिरावट आई है,  यह स्वास्थ्य क्षेत्र में हुई प्रगति का एक और प्रमाण है।

नर्सेज दिवस पर फ्लोरेंस नाइटेंगल को किया याद। 

नर्सेज दिवस पर फ्लोरेंस नाइटेंगल को किया याद। 

हुज़ैफ़ा अबरार May 12 2021 30334

प्रमुख मांगों में चिकित्सालयों में नर्सेज की भारी कमी को अति शीघ्र भर्ती कर पूरा करने, समान कार्य का

मध्य प्रदेश: मेडिकल की पढ़ाई अब हिंदी में होगी

मध्य प्रदेश: मेडिकल की पढ़ाई अब हिंदी में होगी

विशेष संवाददाता September 15 2022 28072

मध्यप्रदेश में गांधी मेडिकल कालेज, भोपाल में चिकित्सा की पढ़ाई इसी सत्र से हिन्दी में प्रारंभ होगी। इ

चिंताजनक: नहीं थम रहा देश में कोरोना से मौतों का सिलसिला, एजेंसियां करेंगी जाँच।

चिंताजनक: नहीं थम रहा देश में कोरोना से मौतों का सिलसिला, एजेंसियां करेंगी जाँच।

एस. के. राणा August 12 2021 27829

देश में कोरोना से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नेशनल कोविड टास्क फोर्स कमेटी ने एजें

मेरठ में कोरोना के नए स्ट्रेन संक्रमित मरीज मिलने से यूपी में अलर्ट

मेरठ में कोरोना के नए स्ट्रेन संक्रमित मरीज मिलने से यूपी में अलर्ट

हे.जा.स. December 30 2020 21721

ब्रिटेन से प्रदेश आए अब तक 10 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसमें मेरठ के चार, नोएडा के तीन, गाजियाब

आज से वयस्कों को लगेगा कोविडरोधी टीके की मुफ्त एहतियाती खुराक

आज से वयस्कों को लगेगा कोविडरोधी टीके की मुफ्त एहतियाती खुराक

एस. के. राणा July 15 2022 22820

केंद्र सरकार ने आज से सभी वयस्कों को मुफ्त एहतियाती खुराक लगाने का फैसला किया है। 15 जुलाई से 'आजादी

दमकती त्वचा पाने के लिए करें फलों के छिलकों का उपयोग

दमकती त्वचा पाने के लिए करें फलों के छिलकों का उपयोग

सौंदर्या राय October 16 2023 106065

इस समस्या को दूर करने के लिए फलों के छिलकों का इस्तेमाल करने से त्वचा पर निखार आता है। आइए आपको बतात

नीबू: इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ स्वास्थ्य और सौंदर्य के लिए है फायदेमंद

नीबू: इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ स्वास्थ्य और सौंदर्य के लिए है फायदेमंद

आयशा खातून July 23 2022 46785

नींबू एक बेहतरीन इंस्टेंट एनर्जी बूस्टर और थकान दूर करने वाला है। यह साइट्रस फल त्वचा और मसूड़ों के

गर्भ में भ्रूण के दिल का हाल बताएगा फीटल इको टेस्ट 

गर्भ में भ्रूण के दिल का हाल बताएगा फीटल इको टेस्ट 

लेख विभाग July 09 2022 75923

सामान्यतः यह टेस्ट गर्भधारण के बाद दूसरी तिमाही में किया जाता है, जिस समय तक भ्रूण का हृदय इतना विकस

भारत में अंतिम साँसे गईं रहा कोरोना संक्रमण, पिछले 24 घंटों में सिर्फ 1549 नए मामले हुए दर्ज

भारत में अंतिम साँसे गईं रहा कोरोना संक्रमण, पिछले 24 घंटों में सिर्फ 1549 नए मामले हुए दर्ज

एस. के. राणा March 21 2022 42241

एक तरफ चीन के साथ पूरे यूरोप में कोरोना फिर से दस्तक दे रहा है तो भारत में यह वायरस दम तोड़ता नजर आ

Login Panel