देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोविशील्ड, कोवैक्सीन की 66 करोड़ खुराक संशोधित दर पर खरीदेगी सरकार।

कोविशील्ड और कोवैक्सीन की 66 करोड़ और खुराकें क्रमश: 205 रुपये और 215 प्रति खुराक, के हिसाब से खरीदी जाएगी।

हे.जा.स.
July 17 2021
0 26801
कोविशील्ड, कोवैक्सीन की 66 करोड़ खुराक संशोधित दर पर खरीदेगी सरकार। प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली (भाषा)। केंद्र ने इस साल अगस्त और दिसंबर के बीच कोविशील्ड और कोवैक्सीन टीके की क्रमश: 205 रुपये और 215 रुपये प्रति खुराक की संशोधित दर (कर छोड़कर) से 66 करोड़ से अधिक खुराकें खरीदने का ऑर्डर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दिसंबर तक सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से 37.5 करोड़ खुराकें और भारत बायोटेक से 28.5 करोड़ खुराकें खरीदी जाएंगी। सूत्रों ने बताया, ‘‘अगस्त और दिसंबर के बीच कोविड-19 टीकों - कोविशील्ड और कोवैक्सीन की 66 करोड़ और खुराकें क्रमश: 205 रुपये और 215 प्रति खुराक, के हिसाब से खरीदी जाएगी, जिसमें कर शामिल नहीं होगा।’’ उन्होंने बताया कि कर सहित कोविशील्ड की 215.25 रुपये प्रति खुराक और कोवैक्सीन की 225.75 रुपये प्रति खुराक कीमत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय 150 रुपये प्रति खुराक की दर से दोनों टीकों को खरीद रहा है। मंत्रालय ने संकेत दिया है कि 21 जून से नयी कोविड-19 टीका खरीद नीती के प्रभाव में आने के बाद से कीमतें संशोधित की जाएंगी। नयी नीति के तहत मंत्रालय देश में दवा कंपनियों द्वारा निर्मित 75 प्रतिशत टीके खरीदेगा।

सूत्रों ने बताया कि केंद्र ने दोनों दवा कंपनियों को उत्पादन क्षमता बढ़ाने को कहा है और टीका निर्माताओं ने भी संकेत दिया है कि उत्पादन बढ़ाने के लिए निवेश के समय प्रति खुराक 150 रुपये प्राप्त करना उनके लिए व्यवहारिक नहीं है। केंद्र सरकार ने प्रक्रिया के विकेंद्रीकरण की मांग के बाद इससे पहले राज्यों और निजी अस्पतालों को 50 प्रतिशत टीके की खरीद की अनुमति दी थी।

हालांकि कई राज्यों द्वारा धन जुटाने समेत कई तरह की समस्याओं की शिकायत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ जून को टीका दिशानिर्देश की समीक्षा की घोषणा की। घरेलू टीका निर्माता कंपनियों को निजी अस्पतालों को अपने मासिक उत्पादन का 25 प्रतिशत देने का विकल्प दिया गया है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

रोगियों तक उच्च सुरक्षा स्तर वाला रक्त पहुँचाने के लिए केजीएमयू कर रहा एनएटी तकनीक का उपयोग।

रोगियों तक उच्च सुरक्षा स्तर वाला रक्त पहुँचाने के लिए केजीएमयू कर रहा एनएटी तकनीक का उपयोग।

हुज़ैफ़ा अबरार December 18 2021 38936

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी एक अत्याधुनिक ब्लड बैंक के साथ एशिया के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक ह

तन और मन को स्वस्थ्य रखने का वैज्ञानिक आधार है सही तरीके से किया गया उपवास

तन और मन को स्वस्थ्य रखने का वैज्ञानिक आधार है सही तरीके से किया गया उपवास

लेख विभाग April 02 2022 32453

उपवास वैसे तो कई प्रकार के होते हैं। कोई सुबह उपवास रखता है, कोई रात को। वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि

सिर्फ एक रुपये में कानपुर के मेडिकल कॉलेज में ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी शुरू

सिर्फ एक रुपये में कानपुर के मेडिकल कॉलेज में ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी शुरू

श्वेता सिंह October 15 2022 29255

निजी अस्पतालों में इस तकनीक से ऑपरेशन में 10 लाख रुपये तक खर्च होते हैं। वहीं, मेडिकल कॉलेज में एक र

एम्स की स्टडी में चौकाने वाला खुलासा, खून पतला करने की दवा है प्रेगनेंट महिलाओं के लिए घातक

एम्स की स्टडी में चौकाने वाला खुलासा, खून पतला करने की दवा है प्रेगनेंट महिलाओं के लिए घातक

आरती तिवारी August 18 2022 38655

खून पतला करने की दवा ले रहीं करीब एक चौथाई प्रेगनेंट महिलाओं की हालत गंभीर हो रही हैं। इन्हें डिलीवर

क्या टीबी भी कोरोना वायरस जितना ही संक्रामक है ?

क्या टीबी भी कोरोना वायरस जितना ही संक्रामक है ?

लेख विभाग March 19 2021 33375

डब्ल्यूएचओ सभी को टीबी से पीड़ित लोगों के प्रति सहानुभूति व मदद का भाव रखने के साथ ही, बीमारी को समझ

वायरल बुखार ठीक होने के बाद भी नहीं कम हो रही मरीजों की समस्याएं, अस्पतालों में जगह नहीं

वायरल बुखार ठीक होने के बाद भी नहीं कम हो रही मरीजों की समस्याएं, अस्पतालों में जगह नहीं

श्वेता सिंह September 19 2022 27416

मरीजों का कहना है कि वायरल के बाद कुछ भी खाने पर पेट में दर्द हो जाता है। अल्ट्रासाउंड के लिए लाइन ल

वैज्ञानिक संस्थान अपनी शोधों से समाज की आवश्यकतानुसार समाधान विकसित कर रहे : डा जितेन्द्र 

वैज्ञानिक संस्थान अपनी शोधों से समाज की आवश्यकतानुसार समाधान विकसित कर रहे : डा जितेन्द्र 

हुज़ैफ़ा अबरार August 09 2026 1288

भारत के वैज्ञानिक संस्थान अब केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप

यशोदा अस्पताल में हुआ रोबोटिक सर्जरी का उद्घाटन

यशोदा अस्पताल में हुआ रोबोटिक सर्जरी का उद्घाटन

अखण्ड प्रताप सिंह April 08 2023 29342

यशोदा अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी का उद्घाटन किया गया। वहीं इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनस

बिना वेंटिलेटर भी ठीक हो सकते हैं बच्चे

बिना वेंटिलेटर भी ठीक हो सकते हैं बच्चे

आरती तिवारी August 27 2023 27003

लखनऊ नियोनेटॉलजी फाउंडेशन की ओर से शनिवार को शहीद पथ पर आयोजित राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस नियोकॉन —2023 का

लोहिया अस्पताल में शुरू हुआ रक्तदान अमृत महोत्सव पखवाड़ा

लोहिया अस्पताल में शुरू हुआ रक्तदान अमृत महोत्सव पखवाड़ा

रंजीव ठाकुर September 17 2022 41434

पीएम मोदी के जन्मदिन पर डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में 17 सितंबर से 01 अक्टूबर 2022 तक

Login Panel