देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

देश में कोविड-19 के 38,079 नए मामले, 560 मरीजों की मौत।

देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,24,025 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.36 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 97.31 प्रतिशत है।

0 24674
देश में कोविड-19 के 38,079 नए मामले, 560 मरीजों की मौत। प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली (भाषा)। देश में कोविड-19 के 38,079 नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,10,64,908 हो गई। वहीं, 560 और मरीजों की संक्रमण से मौत के बाद महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4,13,091 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी किए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,24,025 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.36 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 97.31 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 6,397 की कमी आई है।

मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को 19,98,715 नमूनों की जांच की गई। इसके साथ ही देश में अब तक 44,20,21,954 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। देश में संक्रमण की दैनिक दर 1.91 प्रतिशत है जो पिछले 26 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.10 प्रतिशत है। अब तक कुल 3,02,27,792 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है।

देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 39.96 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

आर्थराइटिस: लक्षण, कारण, उपचार और दुष्प्रभाव

आर्थराइटिस: लक्षण, कारण, उपचार और दुष्प्रभाव

लेख विभाग October 13 2022 37714

किसी व्यक्ति को आर्थराइटिस है या नहीं, यह समझने के लिए लगातार जोड़ों का दर्द और जकड़न दो सबसे आम लक्

केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में खाली बेड की सूचना वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं

केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में खाली बेड की सूचना वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं

रंजीव ठाकुर August 16 2022 46546

केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या में मरीज आते है लेकिन खाली बेड ना मिलने की व

वेटरनरी मोबाइल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, बीमार पशुओं का किया जाएगा इलाज

विशेष संवाददाता March 26 2023 26813

रायबरेली जिला अधिकारी ने गोवंशों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए वेटरनरी मोबाइल वाहनों को हरी झंडी दिखाक

डब्लूएचओ ने वैश्विक स्तन कैंसर से होने वाली मौतों में प्रति वर्ष 2.5% प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य रखा

डब्लूएचओ ने वैश्विक स्तन कैंसर से होने वाली मौतों में प्रति वर्ष 2.5% प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य रखा

हे.जा.स. February 07 2023 27532

डब्लूएचओ ने बताया कि हर 20 वर्ष 20 लाख से अधिक महिलाओं में स्तन कैंसर की पुष्टि होती है जो कि विश्व

कोरोना महामारी के कारण कई कैंसर मरीज़ मौत के मुहाने पर पहुँचे

कोरोना महामारी के कारण कई कैंसर मरीज़ मौत के मुहाने पर पहुँचे

एस. के. राणा February 04 2022 30444

कोरोना महामारी की वजह से सरकारी अस्पतालों में कैंसर का इलाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इलाज न मिलने स

सीओपीडी की गंभीरता का कारण जन जागरूकता का अभाव।

सीओपीडी की गंभीरता का कारण जन जागरूकता का अभाव।

लेख विभाग November 18 2021 38637

सीओपीडी के बारे में जन जागरूकता की स्थिति ठीक नही है, जिसके परिणामस्वरूप इसके निदान में देरी होती है

मध्यप्रदेश में ब्लैक फंगस की दहशत

मध्यप्रदेश में ब्लैक फंगस की दहशत

विशेष संवाददाता December 24 2022 30274

मध्यप्रदेश में ब्लैक फंगस के नए मरीज हर माह सामने आ रहे हैं। जबलपुर मेडिकल कॉलेज के आंकड़े बताते हैं

लखनऊ के हर टोल प्लाजा पर कोरोना टेस्ट, बढ़ाई जाएंगी हेल्थ टीम
कुपोषण दूर करने के लिये गर्भवती महिलाओं, बच्चों और किशोरियों को जागरूक करें - राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।

कुपोषण दूर करने के लिये गर्भवती महिलाओं, बच्चों और किशोरियों को जागरूक करें - राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।

रंजीव ठाकुर February 08 2021 33886

सभी विश्वविद्यालय महिलाओं एवं कुपोषित बच्चों के उत्थान में इसी प्रकार सहयोग करें ताकि हमारा उत्तर प्

जानिए एंटीबायोटिक सेहत के लिए कितनी हानिकारक हो सकती है?

जानिए एंटीबायोटिक सेहत के लिए कितनी हानिकारक हो सकती है?

आरती तिवारी September 20 2022 34417

एक रिसर्च के मुताबिक एंटीबायोटिक की ज्यादा खुराक लेना शरीर में बैक्टीरिया के खतरे को और बढ़ा सकता है

Login Panel