देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

नीट-पीजी काउंसिलिंग में विलंब के खिलाफ रेजीडेंट डॉक्टरों का प्रदर्शन।

केंद्र द्वारा संचालित तीन अस्पतालों और दिल्ली सरकार के कुछ अस्पतालों के रेजीडेंट डॉक्टरों ने आपातकालीन सेवाओं समेत सभी सेवाओं का बहिष्कार कर दिया है जिससे सोमवार को लगातार चौथे दिन स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं।

एस. के. राणा
December 20 2021 Updated: December 21 2021 00:15
0 26012
नीट-पीजी काउंसिलिंग में विलंब के खिलाफ रेजीडेंट डॉक्टरों का प्रदर्शन। प्रदर्शन करते रेजीडेंट डॉक्टर

नयी दिल्ली (भाषा)। दिल्ली में विभिन्न अस्पतालों के रेजीडेंट डॉक्टरों ने नीट-पीजी काउंसिलिंग 2021 में विलंब को लेकर यहां निर्माण भवन के सामने सोमवार को प्रदर्शन किया। डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है।

केंद्र द्वारा संचालित तीन अस्पतालों और दिल्ली सरकार (Delhi Goverment) के कुछ अस्पतालों के रेजीडेंट डॉक्टरों (Resident doctors) ने आपातकालीन सेवाओं समेत सभी सेवाओं का बहिष्कार कर दिया है जिससे सोमवार को लगातार चौथे दिन स्वास्थ्य सेवाएं (health services) प्रभावित रहीं। ‘फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन’ (FORDA) ने राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया है।

फोरडा अध्यक्ष डॉ. मनीष ने कहा, ‘‘हम आज अपना प्रदर्शन तेज करने जा रहे हैं।’’ फोरडा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो क्लिप साझा की है जिसमें बड़ी संख्या में डॉक्टरों को निर्माण भवन (Nirman Bhawan) के परिसर के सामने प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। निर्माण भवन में ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री (central Heath Minister) मनसुख मांडविया का कार्यालय है।

प्रदर्शनरत डॉक्टरों ने बैनर और पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया और इस मुद्दे के समाधान की मांग करते हुए नारे लगाए।

सफदरजंग आरडीए (Safdarjung RDA) के महासचिव डॉ. अनुज अग्रवाल ने कहा, ‘‘मंत्री के साथ ही कुछ अधिकारियों ने मौखिक रूप से हमें आश्वासन दिया था कि एक हफ्ते के भीतर अदालत में ईडब्ल्यूएस रिपोर्ट सौंपी जाएगी और तत्काल आधार पर मामले की सुनवाई की जाएगी। लेकिन वे मामले को सूचीबद्ध नहीं करा पाए।’’

लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज आरडीए (Lady Hardinge Medical College RDA) के अध्यक्ष डॉ. सुनील दुचानिया ने कहा, ‘‘चार डॉक्टरों के एक समूह ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की थी जिन्होंने हमसे यह कहते हुए हड़ताल वापस लेने के लिए कहा था कि मामले पर तत्काल सुनवाई के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि पहले भी इस तरह के मौखिक आश्वासन दिए जा चुके हैं और हम निर्माण भवन के बाहर अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे।’’

राम मनोहर लोहिया (Ram Manohar Lohia), सफदरजंग और लेडी हार्डिंग अस्पतालों के रेजीडेंट डॉक्टरों और एलएनजेपी हॉस्पिटल समेत मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के तहत आने वाले तीन अस्पतालों ने शुक्रवार को प्रदर्शन फिर से शुरू करते हुए सरकार पर झूठा वादा करने का आरोप लगाया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

ग्लोबल फंड की टीम ने केजीएमयू का दौरा किया

ग्लोबल फंड की टीम ने केजीएमयू का दौरा किया

हुज़ैफ़ा अबरार October 21 2022 29619

इंडिया कन्ट्री कोआर्डिनेटिंग मैकेनिज्म (आईसीसीएम) के अर्न्तगत ग्लोबल फण्ड ग्राण्ट मल्टीस्टेक होल्डर

अरली फर्टिलिटी टेस्ट पैरेंटहुड की संभावना बढ़ा सकते:नोवा

अरली फर्टिलिटी टेस्ट पैरेंटहुड की संभावना बढ़ा सकते:नोवा

हुज़ैफ़ा अबरार July 23 2026 798

आईवीएफ लैब में स्पर्म और अंडों की अदला-बदली को रोकने के लिए हम अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग करते ह

अमृत महोत्सव के तहत औषधि केंद्र में निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

अमृत महोत्सव के तहत औषधि केंद्र में निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

आरती तिवारी May 17 2023 33657

देश में जनऔषधि केंद्र के तरफ जनता का रुझान लगातार बढ़ता जा रहा है और बढ़ना भी चाहिए क्योंकि इन केंद्

तम्बाकू एवँ धूम्रपान की लत पूरे विश्व में जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर समस्या बनी।

तम्बाकू एवँ धूम्रपान की लत पूरे विश्व में जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर समस्या बनी।

लेख विभाग May 31 2021 37091

दुनिया में प्रतिवर्ष लगभग 80 लाख लोग तम्बाकू जनित बीमारियों के कारण असमय मौत का शिकार हो जातें हैं त

डब्ल्यूएचओ ने एचआईवी, वायरल हेपेटाइटिस और एसटीआई की रोकथाम, निदान, उपचार और देखभाल पर जारी किये नए दिशानिर्देश

डब्ल्यूएचओ ने एचआईवी, वायरल हेपेटाइटिस और एसटीआई की रोकथाम, निदान, उपचार और देखभाल पर जारी किये नए दिशानिर्देश

हे.जा.स. July 30 2022 33525

दिशानिर्देश में 5 प्रमुख आबादी (पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुष, ट्रांस और लिंग विविध लोगों

वाराणसी में कोरोना का बढ़ता संक्रमण, 20 व 21 अगस्त को होगी मॉकड्रिल

वाराणसी में कोरोना का बढ़ता संक्रमण, 20 व 21 अगस्त को होगी मॉकड्रिल

रंजीव ठाकुर August 20 2022 28130

जिले की कोविड लैब के अनुसार 2212 सैंपल की जाँच रिपोर्ट में 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और 12 म

जन्माष्टमी के व्रत में रखें इन बातों का ध्यान, सेहत पर नहीं पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव

जन्माष्टमी के व्रत में रखें इन बातों का ध्यान, सेहत पर नहीं पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव

श्वेता सिंह August 19 2022 38069

जन्माष्टमी के पर्व पर कई लोग परंपरानुसार उपवास भी रखते हैं। व्रत के दौरान नमक का सेवन निषेध माना जात

हिमाचल में बीते दिन 183 नए कोरोना के केस मिले

हिमाचल में बीते दिन 183 नए कोरोना के केस मिले

विशेष संवाददाता March 31 2023 53981

प्रदेश में अब कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 873 हो गए हैं। साथ ही 108 लोगों ने कोरोना को मात दी। प्रद

केजीएमयू में अब नहीं पहन सकेंगे जींस-टीशर्ट

केजीएमयू में अब नहीं पहन सकेंगे जींस-टीशर्ट

श्वेता सिंह November 17 2022 44501

इंडक्शन मीट के दौरान केजीएमयू के डीन प्रो. आरएन श्रीवास्तव ने कहा कि संस्थान में अनुशासन के लिए ड्रे

एम्स में बंपर भर्ती की तैयारी!

एम्स में बंपर भर्ती की तैयारी!

एस. के. राणा March 20 2023 24314

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय देशभर के एम्स में केंद्रीय स्तर पर नियुक्तियां करने पर विचार कर रहा है।

Login Panel