देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

जीभ का रंग भी बताता है सेहत का हाल

हमारी ज़बान हमेशा गुलाबी नहीं रहती। जब भी आप किसी बीमारी से जूझ रहे होते हैं, तो आपकी ज़बान का रंग भी बदल जाता है। अगर आपकी जीभ का रंग ज़्यादा दिनों तक बदला हुआ रहता है, तो आपको इसके बारे में चिंता करने की ज़रूरत है।

श्वेता सिंह
August 26 2022 Updated: August 26 2022 04:05
0 39084
जीभ का रंग भी बताता है सेहत का हाल प्रतीकात्मक चित्र

आपकी जीभ का रंग आपकी सेहत के बारे में बहुत कुछ बताता है। यहां तक कि जीभ के रंग में थोड़ा-सा भी बदलाव भी बहुत कुछ कहता है। आपकी जीभ के रंग के लिए बहुत से कारक जिम्मेदार हैं। कुछ दवाएं भी आपकी जीभ का रंग कुछ समय के लिए बदल देती हैं लेकिन ये काफी कम समय के लिए होता है। जब भी आप ब्रश करते हैं और जीभ साफ करते हैं उस समय अपनी जीभ का रंग जरूर देखें।

 

जीभ का रंग बदलने के पीछे कई वजह हो सकती हैं। हमारी ज़बान हमेशा गुलाबी नहीं रहती। जब भी आप किसी बीमारी से जूझ रहे होते हैं, तो आपकी ज़बान का रंग भी बदल जाता है। अगर आपकी जीभ का रंग ज़्यादा दिनों तक बदला हुआ रहता है, तो आपको इसके बारे में चिंता करने की ज़रूरत है। 

 

सफेद जीभ -

अगर आपकी जीभ का रंग सफेद है इसका मतलब यह है कि आपकी बॉडी डिहाइड्रेटेड है और ओरल हाइजिन काफी खराब स्थिति में है। लेकिन अगर ये कोटिंग कॉटेज चीज की लेयर की तरह दिखती है तो इसका मतलब आपको लिकोप्लेकिया हो सकता है, जो कि स्मोकिंग की वजह से होता है। इसके अलावा सफेद जीभ फ्लू की वजह से भी होती है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

 

बैंगनी -

अगर आपकी जीभ बैंगनी रंग की है तो इसका मतलब आपके शरीर में रक्त का संचार सही तरीके से नहीं हो रहा है। फेफड़ों या दिल से संबंधित कई तरह की समस्याओं के कारण रक्त परिसंचरण खराब हो सकता है। अगर आप दिल की किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो आप लंबे समय तक बैंगनी रंग की जीभ देखेंगे।

 

जीभ में पीलापन​ -

पीली जीभ का मतलब हो सकता है कि आप पेट से संबंधित किसी समस्या से जूझ रहे हैं। अगर आप पाचन या गैस की समस्या से जूझते हैं, तो आपकी ज़बान का रंग पीला पड़ सकता है। यूएस नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित अध्ययन में यह भी दावा किया गया है कि पीली जीभ टाइप 2 मधुमेह का संकेत हो सकती है। इसके अलावा पीली ज़बान जॉनडिस या फिर खराब ओरल हेल्थ का लक्षण भी हो सकती है।

 

लाल रंग की जीभ -

गहरे लाल रंग की जीभ अक्सर सूजी हुई और उभरी हुई नज़र आएगी, जिसे मेडिकल भाषा में 'स्ट्रॉबेरी टंग' भी कहा जाता है। यह अक्सर रक्त विकार या हृदय के मुद्दों की ओर इशारा करती है। इसके अलावा यह विटामिन-बी की कमी या फिर स्कार्लेट बुखार का संकेत भी हो सकती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कैंसर से निजात दिलाएगा आर्टिफिशियल डीएनए

कैंसर से निजात दिलाएगा आर्टिफिशियल डीएनए

लेख विभाग January 01 2023 33651

विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने गर्भाशय के कैंसर (uterine cancer) और स्तन कैंसर को खत्म करने के लिए क

लंपी वायरस का कहर, 5 मवेशियों को मौत

लंपी वायरस का कहर, 5 मवेशियों को मौत

विशेष संवाददाता November 12 2022 25672

उत्तर भारत के कई राज्यों में इन दिनों लंपी वायरस से गायों की मौत हो रही है। स्थिति को देखते हुए पशुप

केरल में बर्ड फ्लू का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

केरल में बर्ड फ्लू का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

विशेष संवाददाता December 25 2022 25731

जिला प्रशासन ने एक विज्ञप्ति जारी करके कहा, "जिले के वेचुर, नीनदूर और अरपुकारा पंचायतों में शनिवार क

एनटीपीसी में डॉक्टरों के 97 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए

एनटीपीसी में डॉक्टरों के 97 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए

एस. के. राणा March 02 2022 36064

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC Limited) ने GDMO, मेडिकल स्पेशलिस्ट और अन्य सहित 97 पदों क

सुप्रीम कोर्ट ने टू-फिंगर टेस्ट के इस्तेमाल लगी रोक बरकरार रखी

सुप्रीम कोर्ट ने टू-फिंगर टेस्ट के इस्तेमाल लगी रोक बरकरार रखी

एस. के. राणा November 01 2022 31056

जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस हेमा कोहली की बेंच ने सोमवार को चेतावनी दी कि ऐसा करने वालों को कद

इन्फ्लूएंजा और कोविड को लेकर सीएम योगी ने दिए निर्देश

इन्फ्लूएंजा और कोविड को लेकर सीएम योगी ने दिए निर्देश

विशेष संवाददाता March 27 2023 36543

सीएम योगी ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए यूपी में सभी संसाधन उपलब्ध हैं। देश में बढ़ते केस को देखते

लोहिया अस्पताल ने मरीजों और तिमारदारों को बताया मोटे अनाजों का महत्व

लोहिया अस्पताल ने मरीजों और तिमारदारों को बताया मोटे अनाजों का महत्व

हुज़ैफ़ा अबरार January 14 2023 31379

प्रोफेसर विक्रम सिंह ने इस बात पर भी ध्यान आकर्षित किया कि कैसे मोटा अनाज  जो आज दुनिया भर में प्रसि

अगले 6 से 8 हफ्ते में कोरोना के तीसरी लहर की संभावना: डॉ गुलेरिया

अगले 6 से 8 हफ्ते में कोरोना के तीसरी लहर की संभावना: डॉ गुलेरिया

एस. के. राणा June 19 2021 33112

एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने शनिवार को कहा है कि अगले 6 से 8 हफ्ते में कोरोना की तीसरी लहर आ सकत

जापान ने कोविड-19 रोधी मॉडर्ना टीके पर रोक लगाई।

जापान ने कोविड-19 रोधी मॉडर्ना टीके पर रोक लगाई।

हे.जा.स. August 31 2021 31935

कोविड-19 रोधी मॉडर्ना टीके की कुछ शीशियों में संदूषण मिलने के बाद जापान ने बृहस्पतिवार को इसकी करीब

देश की 46 फीसदी बच्चियाँ खून की कमी का शिकार

देश की 46 फीसदी बच्चियाँ खून की कमी का शिकार

हे.जा.स. January 28 2022 27169

एनीमिया पोषण की कमी से संबंधित दुनिया में सबसे अधिक व्यापक समस्या है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें लाल

Login Panel