देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

विश्व थैलीसीमिया दिवस पर हेल्प यू का केजीएमयू में रक्तदान शिविर

हर्ष वर्धन ने बताया हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट ने 1000 यूनिट रक्त प्रतिवर्ष दान कराने का संकल्प लिया है, जिसके तहत रक्तदान जागरूकता अभियान की शुरुआत आज से कर दी गयी है तथा प्रत्येक मनुष्य से रक्तदान करके सहयोग व सहभागिता की अपील की जा रही है।

हुज़ैफ़ा अबरार
May 09 2022 Updated: May 09 2022 03:14
0 38193
विश्व थैलीसीमिया दिवस पर हेल्प यू का केजीएमयू में रक्तदान शिविर रक्तदान शिविर में रक्तदान करते स्वयं सेवक

लखनऊ। रविवार को विश्व थैलीसीमिया दिवस पर हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट व किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में ब्लड बैंक डिपार्टमेंट ऑफ़ ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (King George's Medical University) लखनऊ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

शिविर में 06 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा हेतु अपना सहयोग दिया है। रक्तदान करने वालों में हर्ष वर्धन अग्रवाल, रोशन कुमार प्रसाद, हर्ष शर्मा, दीपक कुमार प्रिंस गुप्ता, प्रखर शामिल हैं। इस अवसर पर हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी हर्ष वर्धन अग्रवाल ने सभी रक्तदाताओं का आभार जताते हुए बताया थैलेसीमिया (Thalassemia) एक आनुवांशिक रक्त विकार (genetic blood disorder) है जो माता पिता से बच्चों में जाता है जिससे शरीर की हीमोग्लोबिन (hemoglobin) के निर्माण की प्रक्रिया ठीक से काम नहीं करती है और रोगी बच्चे के शरीर में रक्त की भारी कमी होने लगती है जिसके कारण उसे बार-बार बाहरी रक्त चढ़ाने की आवश्यकता होती है।

दुनिया में लगभग 27 करोड़ थैलेसीमिया के मरीज हैं व भारत में इसकी संख्या लगभग 1 से 1,5 लाख है जिनके जीवन को बचाने के लिये प्रति वर्ष लाखों यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है। हर्ष वर्धन अग्रवाल ने जनहित में सभी लोगों से साल में एक बार रक्तदान करने अपील करते हुए कहा आप यदि स्वयं रक्तदान नहीं कर सकते, तो कृपया अपने प्रयास से एक मनुष्य को अवश्य प्रेरित करके रक्तदान में सहयोग व सहभागिता सुनिश्चित करवाएं। रक्तदान महादान (Blood donation) है क्योंकि रक्तदान से आप किसी की जिंदगी बचा सकते हैं। मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है और मनुष्य रक्तदान करके अपने धर्म का पालन करें।

हर्ष वर्धन ने बताया हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट ने 1000 यूनिट रक्त प्रतिवर्ष दान कराने का संकल्प लिया है, जिसके तहत रक्तदान जागरूकता अभियान की शुरुआत आज से कर दी गयी है तथा प्रत्येक मनुष्य से रक्तदान करके सहयोग व सहभागिता की अपील की जा रही है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सर्दियों में हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है, बचाव के तरीके जानने के लिए पढ़ें।

सर्दियों में हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है, बचाव के तरीके जानने के लिए पढ़ें।

लेख विभाग November 18 2021 29140

दिल के मरीजों के लिए सर्दियों का मौसम खतरनाक माना जाता है। स्टडीज के मुताबिक इस मौसम में हार्ट अटैक,

हरदोई में बढ़ा वायरल फीवर का प्रकोप

हरदोई में बढ़ा वायरल फीवर का प्रकोप

आरती तिवारी October 11 2022 32552

जिले में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। अस्पताल में रोजाना 5 से 6 मरीज भर्ती हो रहे हैं। वहीं पि

पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा में पहले 24 घंटे तक मिलेगी मुफ्त इलाज सुविधा

पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा में पहले 24 घंटे तक मिलेगी मुफ्त इलाज सुविधा

आरती तिवारी December 19 2022 35790

पीजीआई में अब दुर्घटना में घायल में लोगों को पहले 24 घंटे निशुल्क इलाज मिलेगा। इससे लोगों को काफी सह

अगले साल लगेगी सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन

अगले साल लगेगी सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन

एस. के. राणा December 17 2022 38580

महिलाओं में होने वाली सर्विकल कैंसर बेहद खतरनाक बीमारी है। दिल्ली। महिलाओं को होने वाली सर्विकल कैं

गर्मियों में बालों को सुन्दर और चमकदार रखने के हेयर केयर टिप्स

गर्मियों में बालों को सुन्दर और चमकदार रखने के हेयर केयर टिप्स

सौंदर्या राय April 18 2022 29961

आपके बाल गर्मी में स्वस्थ, सुन्दर और चमकदार बने रहें, आप आकर्षक और खिली-खिली दिखें इसके लिए आपको कुछ

बीजिंग भी कोरोना संक्रमण के दायरे में, 10 स्टूडेंट्स कोरोना संक्रमित मिले

बीजिंग भी कोरोना संक्रमण के दायरे में, 10 स्टूडेंट्स कोरोना संक्रमित मिले

हे.जा.स. April 23 2022 26171

चीन की राजधानी बीजिंग में मिडिल स्कूल के 10 स्टूडेंट्स कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। इसे लेकर च

परिवार नियोजन में बड़ा नवाचार: ‘सब-क्यूटेनियस अंतरा–एससी’ से महिलाओं को मिलेगा आसान, सुरक्षित और स्वयं-नियंत्रित विकल्प

परिवार नियोजन में बड़ा नवाचार: ‘सब-क्यूटेनियस अंतरा–एससी’ से महिलाओं को मिलेगा आसान, सुरक्षित और स्वयं-नियंत्रित विकल्प

हुज़ैफ़ा अबरार April 03 2026 1071

अंतरा–एससी एक प्री-फिल्ड, सिंगल-डोज गर्भनिरोधक इंजेक्शन है, जो एक बार लेने पर तीन माह तक प्रभावी सुर

लंपी वायरस को लेकर एक्शन में MP सरकार, पशुओं को  फ्री में लगेगा टीका

लंपी वायरस को लेकर एक्शन में MP सरकार, पशुओं को फ्री में लगेगा टीका

विशेष संवाददाता September 22 2022 28999

लंपी वायरस में जानवरों में बुखार (fever) आना, आंखों एवं नाक से स्राव, मुंह से लार निकलना, शरीर में ग

खोई हुई मांसपेशियों को वापस पाने के लिए प्रोटीन का सेवन बढ़ाएँ।

खोई हुई मांसपेशियों को वापस पाने के लिए प्रोटीन का सेवन बढ़ाएँ।

हुज़ैफ़ा अबरार August 19 2021 33944

आप अगर रोजाना मुट्ठी भर बादाम खाते हैं तो आप बीमारी से बचे रह सकते हैं। खोई हुई मांसपेशियों को वापस

डॉ लाल पैथलैब्स का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 75 प्रतिशत पहुंचा।  

डॉ लाल पैथलैब्स का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 75 प्रतिशत पहुंचा।  

हे.जा.स. February 01 2021 26013

कंपनी ने 31 दिसंबर को समाप्त हुए तिमाही तक शुद्ध लाभ में 75 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 95.9 करोड़ रुपय

Login Panel