देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मेनोपॉज: समस्याओं के साथ कैंसर का भी बन रहा कारण

मेनोपॉज के बाद व्यायाम, आहार और जांच को लेकर वन स्पॉट सेंटर, लोकबंधु अस्पताल में लखनऊ मेनोपॉज सोसायटी द्वारा इनर व्हील क्लब, प्रेरणा के सहयोग से जागरुकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

रंजीव ठाकुर
May 09 2022 Updated: May 09 2022 02:41
0 27829

लखनऊ। औरत ही परिवार की धूरि है और यदि उसका स्वास्थ्य ही ठीक नहीं रहेगा तो वह परिवार का पोषण कैसे करेगी। महिलाओं की लगभग आधी उम्र के बाद या साथ मेनोपॉज समस्या बन सकता है और कैंसर को भी जन्म दे सकता है। 

मेनोपॉज के बाद व्यायाम, आहार और जांच को लेकर वन स्पॉट सेंटर, लोकबंधु अस्पताल में लखनऊ मेनोपॉज सोसायटी (Lucknow Menopause Society) द्वारा इनर व्हील क्लब, प्रेरणा के सहयोग से जागरुकता संगोष्ठी (awareness seminar) का आयोजन किया गया।

इस मौके पर हेल्थ जागरण ने महिला स्वास्थ्य और मेनोपॉज (menopause) को लेकर डॉ नैनी टण्डन तथा डॉ आशना अशरफ से खास बातचीत की।

डॉ नैनी टण्डन ने मेनोपॉज के बाद महिलाओं की जीवनशैली (lifestyle) को लेकर जागरूक किया और आस्टियोपोरिसिस (osteoporosis) से बचने को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा महिलाओं को मेनोपॉज के बाद एक्सरसाइज, कैल्शियम (calcium) और विटामिन डी पर विशेष ध्यान देना चाहिए। 40 की उम्र के बाद विटामिन डी (vitamin D) लेते रहिए और अपना कैल्शियम चेक जरुर करवाती रहें। पौष्टिक आहार के साथ दिन में 10 से 2 बजे तक की धूप 20 मिनट तक अवश्य ले, गर्मियों में यदि सम्भव ना हो तो सर्दियों में जरूर धूप शरीर के ज्यादातर हिस्सों को लगने दें। विटामिन डी पर्याप्त मात्रा में लेना है और डॉक्टर की सलाह से उसका लेबल ब्लड में ठीक रखना है। 

डॉ आशना अशरफ ने मेनोपॉज के बाद होने वाले कैंसर (post-menopausal cancers) और उनके जांच के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा महिलाओं को मेनोपॉज के बाद ब्रेस्ट कैंसर (breast cancer) और सर्वाइकल कैंसर (cervical cancer) ज्यादातर हो जाता है। इस उम्र के पड़ाव, खास कर 45 की आयु के बाद महिलाओं को जांच करवाते रहना चाहिए। सर्वाइकल कैंसर से बचने के स्क्रीनिंग टेस्ट (Pap smear) करवाना चाहिए। यह टेस्ट 30 साल की उम्र के बाद हर 5 साल पर करवाते रहना चाहिए। इससे प्री कैंसर स्टेज का पता लगाया जा सकता है। ब्रेस्ट कैंसर का पहले से पता नहीं लगाया जा सकता लेकिन महिलाएं स्वयं अपने स्तनों की जांच करती रहें कि कोई गांठ या असामान्य चीच तो नहीं है। हर महीने अपनी जांच करती रहें और संदेह होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। तो इस प्रकार हमने महिलाओं को ब्रेस्ट हेल्थ केयर (breast healthcare) के बारे में बताया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सिंगापुर में कोरोना विस्फोट, एक दिन में 9,420 लोग मिले संक्रमित

सिंगापुर में कोरोना विस्फोट, एक दिन में 9,420 लोग मिले संक्रमित

हे.जा.स. February 15 2022 28875

सिंगापुर में कोरोना वायरस के नए मामलों में से 2,349 मामलों का पीसीआर टेस्ट के तहत पता चला है जबकि 7,

मैत्री पहल के तहत भारत ने बारबाडोस और डोमिनिका को कोविड-19 टीकों की दो खेप भेजी।

मैत्री पहल के तहत भारत ने बारबाडोस और डोमिनिका को कोविड-19 टीकों की दो खेप भेजी।

हे.जा.स. February 09 2021 37447

मेरी सरकार और जनता की तरफ से, मैं कोविशील्ड टीकों के सबसे उदार दान के लिए आपकी सरकार और गणतंत्र की ज

क्लिंटन हेल्थ एक्सेस इनीशिएटिव और इण्डिया टर्न्स पिंक के साथ किये गए समझौते

क्लिंटन हेल्थ एक्सेस इनीशिएटिव और इण्डिया टर्न्स पिंक के साथ किये गए समझौते

हुज़ैफ़ा अबरार February 06 2023 34831

अंतर्राष्ट्रीय स्तर की संस्था क्लिंटन हेल्थ एक्सेस इनीशिएटिव और इण्डिया टर्न्स पिंक के साथ किये गए स

बांझपन के 40% मामलों की वजह टीबी

बांझपन के 40% मामलों की वजह टीबी

आरती तिवारी August 10 2023 31186

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RML) की रिप्रोडक्टिव मेडिसिन यूनिट की इंचार्ज डॉ. मालविता

बच्चों को कोवोवैक्स टीका देने के आवेदन की समीक्षा करेगा डीसीजीआई   

बच्चों को कोवोवैक्स टीका देने के आवेदन की समीक्षा करेगा डीसीजीआई   

विशेष संवाददाता June 24 2022 29521

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने 28 दिसंबर को वयस्कों के लिए और 9 मार्च को 12 से 17 वर्ष के आयु वर्ग

हमदर्द लेबोरेटरीज़ ने लॉन्च की 12 नई यूनानी दवाइयाँ।

हमदर्द लेबोरेटरीज़ ने लॉन्च की 12 नई यूनानी दवाइयाँ।

हुज़ैफ़ा अबरार January 22 2021 29923

स्वस्थ भारत अभियान के अंतर्गत हमदर्द लेबोरेट्रीज ने लखनऊ में हेल्थ वैन्स सेवा आरम्भ की है।

राजस्थान के पिपलांत्री मॉडल का संयुक्त राष्ट्र भी हुआ कायल

राजस्थान के पिपलांत्री मॉडल का संयुक्त राष्ट्र भी हुआ कायल

रंजीव ठाकुर August 25 2022 26434

राजस्थान के रेगिस्तान में एक शख्स ने पानी, पर्यावरण और बेटियों को बचाने की ऐसी मुहिम शुरू की कि ना क

अब शिमला में स्क्रब टाइफस का कहर। 

अब शिमला में स्क्रब टाइफस का कहर। 

हे.जा.स. July 27 2021 35515

स्क्रब टायफस के ज्यादातर मरीज पहाड़ी इलाकों में ही पाए जाते हैं। यह एक जीवाणुजनित संक्रमण है, जिससे

वायु प्रदूषण के कारण बढ़ रहा है अस्थमा रोग।

वायु प्रदूषण के कारण बढ़ रहा है अस्थमा रोग।

लेख विभाग January 22 2021 21976

अस्थमा रोग एक एलर्जी है और ये एलर्जी किसी को धूल, पराग, जानवरों के फर, वायरस, हवा के प्रदूषक आदि से

बदलते मौसम में ऐसे करें सर्दी जुकाम से बचाव।

बदलते मौसम में ऐसे करें सर्दी जुकाम से बचाव।

लेख विभाग October 21 2021 18835

मौसम बदल रहा है इसलिए ठण्डा पानी पीने से बचें। जितना हो सके हल्का गुनगुना करके ही पानी पीते रहें। इस

Login Panel