देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

दुनिया भर में क़रीब एक अरब लोग मानसिक विकार से पीड़ित: डब्लूएचओ

बाल्यावस्था में यौन दुर्व्यवहार और डराए-धमकाए जाने से पीड़ित होना, मानसिक अवसाद की बड़ी वजहों में बताया गया है। मानसिक विकार विकलांगता के प्रमुख कारणों में से एक है। गम्भीर मानसिक स्वास्थ्य अवस्था के साथ जीवन गुज़ार रहे लोगों की औसतन 10 से 20 साल पहले मौत हो जाती है।

हे.जा.स.
June 18 2022 Updated: June 19 2022 00:25
0 50080
दुनिया भर में क़रीब एक अरब लोग मानसिक विकार से पीड़ित: डब्लूएचओ प्रतीकात्मक चित्र

जेनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का एक नया विश्लेषण दर्शाता है कि दुनिया भर में क़रीब एक अरब लोग, मानसिक विकार के किसी ना किसी रूप से पीड़ित हैं। हर सात पीड़ितों में से एक किशोर है। वैश्विक महामारी कोविड-19 के पहले वर्ष में मानसिक अवसाद और व्यग्रता (anxiety) में 25 फ़ीसदी से अधिक बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। 

स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अपने इस नए विश्लेषण को इस सदी की सबसे बड़ी समीक्षा बताया है और सदस्य देशों से बदतर होते हालात से निपटने के लिये ज़रूरी उपाय करने का आग्रह किया है। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक डॉक्टर टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने कहा, “हर किसी के जीवन में कोई व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य (mental health) अवस्था के साथ रह रहा है। अच्छा मानसिक स्वास्थ्य, अच्छे शारीरिक स्वास्थ्य की ओर ले जाता है। यह रिपोर्ट इस बदलाव के लिये एक मज़बूत उदाहरण पेश करती है।”

रिपोर्ट में, सभी स्तरों पर सकारात्मक व सतत विकास में मानसिक स्वास्थ्य की अहम भूमिका को ध्यान में रखते हुए, सर्वोत्तम उपायों व उदाहरण भी साझा किये गए हैं। 

वर्ष 2019 में क़रीब एक अरब लोग, मानसिक विकार के साथ रह रहे थे, जिनमें कुल किशोरवय आबादी का 14 फ़ीसदी हिस्सा भी हैं। 50 वर्ष की उम्र से पहले प्रति 100 मौतों में से एक से अधिक के लिये आत्महत्या को ज़िम्मेदार बताया गया है। 

बाल्यावस्था में यौन दुर्व्यवहार (childhood sexual abuse) और डराए-धमकाए जाने (Bullying) से पीड़ित होना, मानसिक अवसाद की बड़ी वजहों में बताया गया है। मानसिक विकार विकलांगता के प्रमुख कारणों में से एक है। आम आबादी की तुलना में, गम्भीर मानसिक स्वास्थ्य अवस्था के साथ जीवन गुज़ार रहे लोगों की औसतन 10 से 20 साल पहले मौत हो जाती है।  

वैश्विक स्तर पर सामाजिक और आर्थिक विषमताएँ (social and economic inequalities), सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति (public health emergencies), युद्ध और जलवायु संकट (war and climate crises), मानसिक स्वास्थ्य के लिये ढाँचागत जोखिम बताए गए हैं। 


क्षेत्रवार भिन्नताएँ
मानसिक स्वास्थ्य अवस्था के साथ रह रहे लोगों के साथ भेदभाव, उन्हें कथित रूप से कलंकित किया जाना, या उनके मानवाधिकारों का उल्लंघन, समुदायों व देखभाल व्यवस्थाओं में बड़े स्तर पर व्याप्त है। 20 देशों में आत्महत्या की कोशिश को अब भी एक अपराध के रुप में दर्ज किया जाता है।  

अनेक देशों में, सर्वाधिक निर्धन और वंचित समूहों के लिये मानसिक बीमारी (mental illness) का जोखिम सबसे अधिक होता है, और उनके पास उपयुक्त देखभाल सेवा पाने की सम्भावना भी सबसे कम होती है।  

कोविड-19 महामारी से पहले ही, सीमित संख्या में ही लोगों को कारगर, पहुँच के भीतर और गुणवत्तापरक मानसिक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएँ सुलभ थीं।  उदाहरणस्वरूप, विश्व भर में मनोविकार के कुल पीड़ितों में से 71 प्रतिशत को मानसिक स्वास्थ्य सेवा नहीं मिल पाती है।

मनोविकार की अवस्था में रहने वाले 70 प्रतिशत लोग, उच्च-आय वाले देशों में रहते हैं। निम्न-आय वाले देशों में केवल 12 प्रतिशत मरीज़ों को ही मानसिक स्वास्थ्य इलाज हासिल है। ज़्यादातर देशों में मानसिक अवसाद के रोगियों के लिए स्वास्थ्य सेवा पहुँच से बहुत दूर है। 

उच्च-आय वाले देशों में, मानसिक अवसाद के साथ जीवन गुज़ारने वाले एक-तिहाई लोगों को ही औपचारिक मानसिक स्वास्थ्य देखभाल मिल पाती है। उच्च-आय वाले देशों में उपयुक्त देखभाल 23 फ़ीसदी और निम्न, निम्नतर और मध्य आय वाले देशों में यह घटकर तीन फ़ीसदी रह जाती है। 

यूएन स्वास्थ्य एजेंसी ने यह रिपोर्ट नवीनतम तथ्यों, सर्वोत्तम उपायों के उदाहरण और व्यक्तियों के निजी अनुभवों के आधार पर तैयार की है, जो बताती है कि किन क्षेत्रों में, बदलाव की आवश्यकता है और ये बदलाव किस प्रकार सुनिश्चित किया जा सकता है। 

रिपोर्ट में सभी हितधारकों से एक साथ मिलकर काम करना, मानसिक स्वास्थ्य की चुनौती से निपटने के लिये मज़बूत संकल्प लेना, मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले पर्यावरण को नए सिरे से आकार देना और उन प्रणालियों को पुख़्ता बनाना शामिल है, जिनसे लोगों के मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल की जाती है।   

यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के सभी 194 सदस्य देशों ने, मानसिक स्वास्थ्य कार्रवाई योजना (Comprehensive mental health action plan 2013–2030, का समर्थन किया है, जिसके तहत मानसिक स्वास्थ्य में रूपान्तरकारी बदलाव लाने के लिये लक्ष्य स्थापित किये गए हैं। 


अहम अनुशंसाएँ
पिछले एक दशक में कुछ हद तक प्रगति दर्ज की गई है, मगर इसकी गति धीमी है। पिछले कई दशकों से मानसिक स्वास्थ्य देखभाल सार्वजनिक स्वास्थ्य का एक ऐसा क्षेत्र है, जिसे नज़रअन्दाज़ किया जाता रहा है और पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं। इसके मद्देनज़र, रिपोर्ट में सभी देशों से मानसिक स्वास्थ्य कार्रवाई योजना को लागू करने की दिशा में तेज़ी से क़दम बढ़ाने का आग्रह किया है।  

इस क्रम में, अनेक अनुशंसाएँ भी साझा की गई हैं, जिनके तहत मानसिक स्वास्थ्य के प्रति रवैयों में बदलाव लाना, मानसिक स्वास्थ्य सम्बन्धी जोखिमों से निपटना और मानसिक स्वास्थ्य देखभाल के लिये प्रणालियों को मज़बूत करना है। 

  • मानसिक स्वास्थ्य के लिये दृढ़ संकल्प व आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये निवेश बढ़ाया जाना, मानसिक स्वास्थ्य के साथ जीवन गुज़ार रहे लोगों की समाज के सभी आयामों में भागीदारी सुनिश्चित करना.
  • घरों, समुदायों, स्कूलों, कार्यस्थलों, स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं समेत मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले कारकों को फिर से आकार देना.
  • देखरेख सेवाओं को मज़बूती प्रदान करने के लिये, मानसिक स्वास्थ्य देखभाल केन्द्रों, सेवा प्राप्त करने वालों और देखभालकर्मियों में आवश्यकता अनुरूप बदलाव लाना .

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

10 में से 4 कैंसर के मामलों को रोका जा सकता हैः डॉ. आलोक गुप्ता

10 में से 4 कैंसर के मामलों को रोका जा सकता हैः डॉ. आलोक गुप्ता

हुज़ैफ़ा अबरार February 04 2021 31306

रिपोर्ट में कहा गया कि 10 में से 1 भारतीय अपने जीवनकाल में कैंसर का शिकार होगा और हर 15 में से एक भा

आम खाने के हैं शौकीन तो ये लोग संभल कर पीए शेक

आम खाने के हैं शौकीन तो ये लोग संभल कर पीए शेक

लेख विभाग May 22 2023 50200

आम खाने के साथ लोग गर्मियों में मैंगो शेक बनाकर भी पीते है। मैंगो शेक पीने में काफी स्वादिष्ट होता

चीन में कोरोना संक्रमण के 19,300 से अधिक नए मामले सामने, 8 मरीजों की मौत

चीन में कोरोना संक्रमण के 19,300 से अधिक नए मामले सामने, 8 मरीजों की मौत

हे.जा.स. April 22 2022 25659

चीन के शंघाई शहर में कोविड-19 से आठ और लोगों की मौत के बाद पूर्वी महानगर में संक्रमण से मौत के मामले

ट्विन टावर के ध्वस्त होने के बाद छह गुना बढ़ा वायु प्रदूषण, लोगों को हो रही ये समस्याएं

ट्विन टावर के ध्वस्त होने के बाद छह गुना बढ़ा वायु प्रदूषण, लोगों को हो रही ये समस्याएं

श्वेता सिंह August 30 2022 21186

रविवार को टावर ध्वस्त होने से पहले सेक्टर-93ए में सुबह छह से दोपहर दो बजे तक वायु प्रदूषण का स्तर 10

मेरठ में कोरोना के नए मामलों ने बढ़ाई चिंता, सीएमओ और सर्विलांस अधिकारी अलर्ट

मेरठ में कोरोना के नए मामलों ने बढ़ाई चिंता, सीएमओ और सर्विलांस अधिकारी अलर्ट

रंजीव ठाकुर August 20 2022 28904

जिले में कोरोना के नए मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। हालाँकि लोग ठीक भी हो रहे हैं लेकिन चिंतित

समाज के बदले नज़रिये का दर्द छलका, बोले डॉ सिंह दबाव में हैं चिकित्सक

समाज के बदले नज़रिये का दर्द छलका, बोले डॉ सिंह दबाव में हैं चिकित्सक

आनंद सिंह April 08 2022 39885

डा. सिंह ने कहा कि आज का इलाज महंगा इसलिए हो गया क्योंकि अब जांच और इलाज महंगे हो गए। मशीनें महंगी आ

जानिये नपुंसकता के कारण और निवारण।

जानिये नपुंसकता के कारण और निवारण।

लेख विभाग September 20 2021 39107

नपुसंकता अब सामान्य हो चली है । तनाव या डिप्रैशन के होना इसकी प्रमुख जड़ है ।बार-बार हो रही बीमारिया

नवी जनरल इंश्योरेंस ने नवी हेल्थ ऐप के द्वारा ‘2 मिनट ऑनलाइन हेल्थ इंश्योरेंस लॉन्च किया।

नवी जनरल इंश्योरेंस ने नवी हेल्थ ऐप के द्वारा ‘2 मिनट ऑनलाइन हेल्थ इंश्योरेंस लॉन्च किया।

हे.जा.स. February 16 2021 20550

स्वाथ्य बीमा में इन पेशेंट हॉस्पटिलाइजेशन, अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद का खर्च, कोविड-19 क

अपोलोमेडिक्स और पीजीआई के बीच ग्रीन कॉरिडोर बनाकर किडनी ट्रांसप्लांट, दुर्घटना में मृत व्यक्ति के अंगदान से कई मरीजों को जीवनदान 

अपोलोमेडिक्स और पीजीआई के बीच ग्रीन कॉरिडोर बनाकर किडनी ट्रांसप्लांट, दुर्घटना में मृत व्यक्ति के अंगदान से कई मरीजों को जीवनदान 

रंजीव ठाकुर May 12 2022 32222

21 वर्षीय युवक की रोड एक्सीडेंट में ट्रॉमेटिक ब्रेन इंजरी होने के चलते मृत्यु हो गई थी। जिसके पश्चात

ईएसआईसी हॉस्पिटल बनकर तैयार, उद्घाटन का इंतजार

ईएसआईसी हॉस्पिटल बनकर तैयार, उद्घाटन का इंतजार

जीतेंद्र कुमार March 10 2023 38433

राजस्थान के बीकानेर में एम्पलाय स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन यानि ईएसआईसी हॉस्पिटल बनकर तैयार हो गया

Login Panel