देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कठिन चुनौती: कोरोना संक्रमण के एक लाख साठ हज़ार और ओमिक्रोन संक्रमण के 3,623 नए मरीज़ 

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,59,632 नए मामले सामने आए, जो पिछले 224 दिन में सामने आए सर्वाधिक दैनिक मामले हैं। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 5,90,611 हो गई है, जो करीब 197 दिन में सर्वाधिक है।

0 29013
कठिन चुनौती: कोरोना संक्रमण के एक लाख साठ हज़ार और ओमिक्रोन संक्रमण के 3,623 नए मरीज़  प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली (भाषा)। भारत में ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमण के 552 नए मामले सामने आने के बाद देश के 27 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के इस स्वरूप से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,623 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

मंत्रालय के सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,59,632 नए मामले सामने आए, जो पिछले 224 दिन में सामने आए सर्वाधिक दैनिक मामले हैं। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 5,90,611 हो गई है, जो करीब 197 दिन में सर्वाधिक है।

इससे पहले पिछले साल 29 मई को संक्रमण के 1,65,553 मामले सामने आए थे। देश में पिछले 24 घंटे में 327 लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,83,790 हो गई है। ओमीक्रोन के 3,623 मामलों में से 1,409 लोग या तो देश से बाहर चले गए हैं या स्वस्थ हो गए हैं।

महाराष्ट्र में ओमीक्रोन के सर्वाधिक 1,009 मामले सामने आए। इसके बाद दिल्ली में 513, कर्नाटक में 441, राजस्थान में 373, केरल में 333 और गुजरात में 204 मामले सामने आए।

मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 5,90,611 हो गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.66 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर गिरकर 96.98 प्रतिशत हो गयी है। पिछले 24 घंटों में संक्रमण का इलाज करा रहे लोगों की संख्या में 1,18,442 मामलों की वृद्धि हुई है।

मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण की दैनिक दर 10.21 प्रतिशत दर्ज की गयी जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 6.77 प्रतिशत दर्ज की गयी। कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 3,44,53,603 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.36 प्रतिशत दर्ज की गयी। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 151.58 करोड़ से अधिक खुराकें दी गयी हैं।

देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार, पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।

आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 327 और मरीजों की मौत हुई है, उनमें 242 लोगों की केरल और 19 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई। इस महामारी से अब तक कुल 4,83,790 मरीज जान गंवा चुके हैं जिनमें से महाराष्ट्र में 1,41,627, केरल में 49,547, कर्नाटक में 38,366, तमिलनाडु में 36,843, दिल्ली में 25,143, उत्तर प्रदेश में 22,924 और पश्चिम बंगाल में 19,883 लोगों की मौत हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

हापुड़ में स्वाइन फ्लू के 2 मरीज मिलने से हड़कंप

हापुड़ में स्वाइन फ्लू के 2 मरीज मिलने से हड़कंप

आरती तिवारी October 14 2022 29042

हापुड़ जिले में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है, दो मरीजों में पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्ल

स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी से पीड़ित अनमय को क्षत्रिय परिवार फाउंडेशन से मिला 21 लाख का सहयोग

रंजीव ठाकुर September 15 2022 28233

गौरीगंज, अमेठी के विधायक व क्षत्रिय परिवार फाउंडेशन के डायरेक्टर राकेश प्रताप सिंह ने अनमय के माता-प

स्टरलाइट एवं सेवामोब द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

स्टरलाइट एवं सेवामोब द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

विशेष संवाददाता October 14 2022 30164

कैंप में शुगर, उच्च रक्तचाप आदि बीमारियों की निःशुल्क जांच की गयी। इसके अलावा बुखार, सर्दी , खांसी,

कोविड-19 संक्रमण के बाद एकल परिवार के लोगों में मानसिक समस्याएं ज़्यादा: शोध  

कोविड-19 संक्रमण के बाद एकल परिवार के लोगों में मानसिक समस्याएं ज़्यादा: शोध  

हुज़ैफ़ा अबरार January 20 2023 27906

शोध में पाया गया कि संक्रमण के बाद लोगों को तनाव, अवसाद, शरीर में दर्द व चुभन (stinging), भूलने की ब

रेलवे कर्मचारियों संबद्ध निजी अस्पतालों में बिना देरी करा सकेंगें इलाज।

रेलवे कर्मचारियों संबद्ध निजी अस्पतालों में बिना देरी करा सकेंगें इलाज।

हे.जा.स. December 30 2020 26629

रेलवे कर्मचारियों को अब संबद्ध निजी अस्पतालों में बिना देरी इलाज मिल सकेगा।

सेना चिकित्सा कोर में मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स का समापन हुआ

सेना चिकित्सा कोर में मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स का समापन हुआ

रंजीव ठाकुर September 05 2022 29758

युवा अधिकारियों को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल संदीप मुखर्जी ने उन्हें पेशेवर क्षमता के उच्चतम

पेठा खाने से सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे

पेठा खाने से सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे

लेख विभाग February 09 2023 30077

सर्दियों के खरबूजे, पेठा में मौजूद यह विटामिन त्वचा पर ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाता है। क्या आप जानते है

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए निर्देश, शिशु के जन्म के बाद तुरंत करें मंत्र ऐप पर पंजीकरण

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए निर्देश, शिशु के जन्म के बाद तुरंत करें मंत्र ऐप पर पंजीकरण

आरती तिवारी July 08 2023 23967

ब्रजेश पाठक ने निर्देश दिए है कि प्रदेश के सभी सीएमओ और महिला अस्पताल के सीएमएस मंत्र एप पर शिशुओं क

कोरोना के तीसरी लहर की गर्मी पड़ रही ठण्डी, देश में 24 घण्टे में महज़ 34,113 लोग संक्रमित

कोरोना के तीसरी लहर की गर्मी पड़ रही ठण्डी, देश में 24 घण्टे में महज़ 34,113 लोग संक्रमित

एस. के. राणा February 14 2022 28695

कोरोना से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या करीब तीन गुना है। एक दिन में 91,930 लोग कोरोना संक्रमण से

संयुक्त जिला चिकित्सालय को मिली सौगात, डिप्टी सीएम ने किया लोकार्पण

संयुक्त जिला चिकित्सालय को मिली सौगात, डिप्टी सीएम ने किया लोकार्पण

विशेष संवाददाता May 20 2023 36326

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लोनी में 50 बेड के संयुक्त जिला अस्पताल का लोकार्पण किया। इसके अलावा तीन

Login Panel