देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस अब एम्स के डॉक्टरों से लेगी ट्रेनिंग, सीखेंगे ये गुर

एम्स की मेडिको लीगल टीम पुलिस लाइंस के व्हाइट हाउस में आएगी। वहीं प्रशिक्षण के अलग-अलग सत्र चलेंगे। शहर के 30-30 दरोगाओं को बैच बनाया जा रहा है। प्रशिक्षण का सिलसिला चलता रहेगा। एक बैच का प्रशिक्षण पूरा होगा तो दूसरा आएगा।

श्वेता सिंह
September 07 2022 Updated: September 07 2022 23:12
0 28283
यूपी पुलिस अब एम्स के डॉक्टरों से लेगी ट्रेनिंग, सीखेंगे ये गुर एम्स, गोरखपुर

गोरखपुर (लखनऊ ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद में दारोगाओं को एम्स के फॉरेंसिक एक्सपर्ट से ट्रेनिंग दिलाए जाने का फैसला लिया गया है। इसके लिए एम्स के मेडिको लीगल से करार भी हो गया है। तीस-तीस दारोगाओं का बैच बनाकर शनिवार और रविवार को ट्रेनिंग दिलाई जाएगी। 10 सितंबर से इसकी शुरुआत होगी।

दरअसल, एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई का मानना है कि अभी भी ट्रेनिंग की कमी होने की वजह से दारोगा (Sub Inspectors) घटनास्थल से जरूरी सबूत नहीं जुटा पाते हैं। पूछताछ में भी सावधानी नहीं बरतते हैं। यही वजह है कि एसपी सिटी ने शहर के सभी दारोगाओं को ट्रेनिंग दिलाने का निर्णल लिया है। एसपी सिटी ने एम्स (AIIMS) के मेडिको लीगल विभाग  (Department)से बातचीत कर इसपर सहमति बना ली है। 

एसपी सिटी (SP City) कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि अब एम्स की मेडिको लीगल टीम पुलिस लाइंस के व्हाइट हाउस में आएगी। वहीं प्रशिक्षण के अलग-अलग सत्र चलेंगे। शहर के 30-30 दरोगाओं को बैच बनाया जा रहा है। प्रशिक्षण का सिलसिला चलता रहेगा। एक बैच का प्रशिक्षण पूरा होगा तो दूसरा आएगा।

सीखेंगे ये गुर - Will learn these tricks

- घटनास्थल पर कैसे और क्या सबूज जमा करें।
- नमूनों को कैसे संरक्षित किया जाता है।
- महिलाओं के साथ होने वाले अपराध में यह भूमिका और बढ़ जाती है।
- वारदात के बाद घटनास्थल पर किन-किन बिंदुओं पर जांच करें।
- डूबने, हैंगिंग या फिर हत्या के बाद शव को लटकाया गया, इसे कैसे मौके पर ही समझ लें।
- वारदात के हिसाब से ही मौके पर साक्ष्य जुटाना।
- जांच (investigation) के लिए क्या सबूत भेजें।
- मौका-ए-वारदात पर घटना के हिसाब से मौजूद लोगों व घरवालों से क्या सवाल पूछना चाहिए।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

बाल विकास एवं पुष्टाहार की मुख्य सेविका पद के हजारों पद निकले देखिए विस्तृत जानकारी  

बाल विकास एवं पुष्टाहार की मुख्य सेविका पद के हजारों पद निकले देखिए विस्तृत जानकारी  

रंजीव ठाकुर July 05 2022 37872

महज 25 रुपए के आवेदन शुल्क को जमा कर आप बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में नौकरी पा सकते हैं। मुख्य स

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने 150 टीबी मरीजों को मासिक पुष्टाहार वितरित किया

रंजीव ठाकुर May 13 2022 29873

रेडक्रास सोसायटी की लखनऊ शाखा के सचिव अमरनाथ मिश्रा ने कहा कि 150 मरीजों को सोसायटी ने गोद लिया है औ

केजीएमयू के हड्डी रोग विभाग ने सर्वाधिक सर्जरी करके जीता अवार्ड।

केजीएमयू के हड्डी रोग विभाग ने सर्वाधिक सर्जरी करके जीता अवार्ड।

हे.जा.स. March 20 2021 45845

हड्डी रोग विभाग ने करीब 400 से ज्यादा सर्जरी कर मरीजों को राहत दी। इस पर कुलपित लेफ्टिनेंट जनरल डॉ.

गोरखपुर के मेडिकल कालेज में पीजी की सीटें बढ़ी 30 और सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा 

गोरखपुर के मेडिकल कालेज में पीजी की सीटें बढ़ी 30 और सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा 

हे.जा.स. December 31 2020 25160

बाबा राघव दास मेडिकल कालेज में आठ विभागों में पीजी की 27 सीटें बढ़ गई हैं।  इनमें इसी सत्र से पढ़ाई

राज्यपाल द्वारा क्षय रोगियों को गोद लेने की परम्परा से पूरे देश को प्रेरणा मिली: मंयकेश्वर शरण सिंह

राज्यपाल द्वारा क्षय रोगियों को गोद लेने की परम्परा से पूरे देश को प्रेरणा मिली: मंयकेश्वर शरण सिंह

रंजीव ठाकुर September 17 2022 28664

राजभवन में राज्यमंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंयकेश्वर शरण सिंह, प्रमुख सचिव राज्यपाल कल्पना अवस्थी

मेरठ में लगातार बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले।

मेरठ में लगातार बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले।

हे.जा.स. October 26 2021 26779

रविवार को मेरठ में डेंगू के 34 नए मरीज मिले। डेंगू के मरीजों की कुल संख्या 1081 हो गई है। 275 सक्रिय

करेले का जूस सर्दियों में सेहत के लिए फायदेमंद

करेले का जूस सर्दियों में सेहत के लिए फायदेमंद

लेख विभाग December 09 2022 47998

क्या आपको पता है कि यही करेला आपको ठंड और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने में मदद करता है। वहीं इस

पैरामेडिकल रैंकिंग में प्राइवेट इंस्टिट्यूट आगे

पैरामेडिकल रैंकिंग में प्राइवेट इंस्टिट्यूट आगे

अखण्ड प्रताप सिंह July 14 2023 142928

सरकार ने मिशन निरामया के तहत पूरे नर्सिंग औऱ पैरामेडिकल में सभी को एक कैटिगरी की रैंक दी गई है। नर्स

शरीर को बनायें आकर्षक और सुडौल।

शरीर को बनायें आकर्षक और सुडौल।

सौंदर्या राय September 02 2021 61970

वैसे तो स्लिम बॉडी और पतला होने की दवा की, बाजार में भरमार है। लेकिन यह काफी हद तक हमारे शरीर को नुक

प्रदेश में सुप्त टीबी रोगियों की बड़ी तादात, जांच जरूरी

प्रदेश में सुप्त टीबी रोगियों की बड़ी तादात, जांच जरूरी

हुज़ैफ़ा अबरार July 30 2026 1211

बैक्टीरियोलॉजिकल रूप से पॉजिटिव टीबी के 52 प्रतिशत मामलों में कोई लक्षण नहीं दिखे, जबकि 17 प्रतिशत म

Login Panel