देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोविड-19 संक्रमित राज्यों से आने वालों की होगी कोरोना जांच।

संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों से हवाई मार्ग से आने वाले यात्रियों की प्रदेश के एयरपोर्ट पर एंटीजन जांच कराई जाए। लक्षणयुक्त होने आरटीपीसीआर का नमूना लिया जाए।

हे.जा.स.
March 18 2021
0 32474
कोविड-19 संक्रमित राज्यों से आने वालों की होगी कोरोना जांच। प्रतीकात्मक

लखनऊ| कोरोना से संक्रमित वाले राज्यों से उत्तर प्रदेश आने वाले यात्रियों की अब कोरोना जांच होगा। प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने कोविड-19 के संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों से आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशनों पर जांच कराने के निर्देश दिए हैं। 

उन्होंने कहा है कि कोविड रोग के नए मामलों को रोकने के लिए अधिक संक्रमण वाले प्रदेशों से आने वाले यात्रियों के कोविड संक्रमण की जांच कराया जाना बहुत जरूरी है। संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों से हवाई मार्ग से आने वाले यात्रियों की प्रदेश के एयरपोर्ट पर एंटीजन जांच कराई जाए। लक्षणयुक्त होने आरटीपीसीआर का नमूना लिया जाए। इसी तरह सभी जिलों में रेलवे स्टेशनों पर कोविड-19 संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों से वापस आ रहे यात्रियों की रेलवे स्टेशन पर ही एंटीजन जांच कराते हुए लक्षणयुक्त व्यक्तियों के नमूने आरटीपीसीआर जांच के लिए एकत्र कर जिले की संबद्ध प्रयोगशाला को भेजे जाएं।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की विशेष रूप से सघन जांच की जाए तथा लक्षण प्राप्त होने पर कांटैक्ट ट्रेसिंग की जाए। इसके अलावा रेलवे के सहयोग से सभी यात्रियों की सूची प्राप्त कर सर्विलांस की कार्रवाई की जाए। मुख्य सचिव ने कहा है कि प्रत्येक रेलवे स्टेशन पर जहां लंबी दूरी से अन्य प्रदेशों से आने वाली रेलगाड़ियां रुकती हों, वहां 24 घंटे कोविड जांच की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए।

मुख्य सचिव ने कहा है कि हर जिले में भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र तथा स्कूल-कॉलेज आदि में कोविड-19 की जांच किए जाने के लिए क्षेत्रवार कैलेंडर तैयार किया गया है, जो पहले ही सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को उपलब्ध कराया जा चुका है। इस कैलेंडर के अनुसार ही प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने वर्तमान में दस्तक अभियान में घर-घर भ्रमण कर रहे फ्रंट लाइन वर्कर से प्रतिदिन ऐसे क्षेत्रों के विषय में जानकारी लेने का निर्देश दिया है, जहां देश के अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में नागरिक वापस आए हैं। ऐसे क्षेत्रों में सतन सघन निगरानी एवं नियमित कोविड-19 की जांच कराई जाए।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

गहरी नींद से मदद मिलेगी ब्रेन इंजरी को ठीक करने में।

गहरी नींद से मदद मिलेगी ब्रेन इंजरी को ठीक करने में।

लेख विभाग March 15 2021 41292

जो लोग रात में गहरी नींद लेते हैं, उनकी ब्रेन इंजरी को ठीक होने में तुलनात्मक रूप से कम समय लगता है।

ट्रेकोमा की बीमारी भारत से खत्म !

ट्रेकोमा की बीमारी भारत से खत्म !

विशेष संवाददाता March 11 2023 44218

डब्ल्यूएचओ जल्द ही भारत को ट्रेकोमा मुक्त घोषित कर सकता है। ट्रेकोमा जीवाणु संक्रमण से होने वाली आंख

कोरोना जांच में उत्तर प्रदेश सबसे आगे | 

कोरोना जांच में उत्तर प्रदेश सबसे आगे | 

हे.जा.स. January 09 2021 21486

अब सरकारी क्षेत्र की 260 लैब काम कर रही हैं, जबकि निजी क्षेत्र में 138 लैब काम कर रही हैं। इनमें आरट

बाल टीकाकरण दर पिछले 30 वर्षों के न्यूनतम स्तर पर: संयुक्त राष्ट्र एजेंसियाँ

बाल टीकाकरण दर पिछले 30 वर्षों के न्यूनतम स्तर पर: संयुक्त राष्ट्र एजेंसियाँ

हे.जा.स. July 16 2022 34588

विश्व स्वास्थ्य संगठन और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष के अनुसार, डिप्थीरिया, टेटनस और पेरटुसिस से बचाव के

रूस में मिला कोरोना का गामा वेरिएंट।

रूस में मिला कोरोना का गामा वेरिएंट।

हे.जा.स. July 23 2021 25349

रूस में कोरोना का डेल्टा वेरिएंट बड़े पैमाने पर कहर बरपा रहा है, लेकिन कुछ मामलों में कोरोना के गामा

19 साल की लड़की ने पैदा किए जुड़वा बच्चे, दोनों के पिता अलग

19 साल की लड़की ने पैदा किए जुड़वा बच्चे, दोनों के पिता अलग

हे.जा.स. September 09 2022 27828

पुर्तगाल में एक युवती ने कथित तौर पर जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है, चौका देने वाली बात ये हैं की दोन

धामी सरकार ने अंग तस्करी रोकने के लिए बनाए सख्त नियम

धामी सरकार ने अंग तस्करी रोकने के लिए बनाए सख्त नियम

हे.जा.स. May 27 2023 40713

धामी सरकार ने ब्रेन डेड मरीजों के परिजनों की स्वेच्छा से होने वाले अंग प्रत्यारोपण के लिए स्वास्थ्य

जीका वायरस पर उप्र सरकार का अलर्ट जारी।

जीका वायरस पर उप्र सरकार का अलर्ट जारी।

हुज़ैफ़ा अबरार October 27 2021 27421

जीका वायरस मुख्य रूप से एक संक्रमित एडीज प्रजाति के मच्छर (एई इजिप्टी और एई अल्बोपिक्टस) के काटने से

कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोग भी रहें सतर्क, ये खतरे हो सकते हैं ?

कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोग भी रहें सतर्क, ये खतरे हो सकते हैं ?

रंजीव ठाकुर August 05 2021 32113

पिछले दिनों में कई ऐसे मामले भी सामने आएं हैं जिनमें पूरी तरह से वैक्सीनेटेड लोगों को भी कोरोना का स

विश्व फार्मेसिस्ट दिवस: डॉ हर लोकेश , एडिशनल प्रोफेसर एम्स को फार्मेसी रत्न से नवाजा गया।

विश्व फार्मेसिस्ट दिवस: डॉ हर लोकेश , एडिशनल प्रोफेसर एम्स को फार्मेसी रत्न से नवाजा गया।

हुज़ैफ़ा अबरार September 26 2021 32485

कोरोना काल मे मरीजों की सेवा देते हुए, शहीद हुए फार्मासिस्टों की याद कर इस वर्ष का फार्मासिस्ट दिवस

Login Panel