देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

हड्डियां हो रही हैं कमजोर तो इन आदतों में तत्काल लाएं सुधार

ऑस्टियोपोरोसिस ऐसी स्थिति है जो हड्डियों को कमजोर कर देती है। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं को इस बीमारी का खतरा ज्यादा होता है क्योंकि उनमें पुरुषों की तुलना में बोन टिशू कम होते हैं।

श्वेता सिंह
October 13 2022 Updated: October 13 2022 00:43
0 30274
हड्डियां हो रही हैं कमजोर तो इन आदतों में तत्काल लाएं सुधार प्रतीकात्मक चित्र

यूं तो इन दिनों लोग अपनी सेहत को लेकर काफी जागरुक हो गए हैं और अब हेल्दी खाने में विश्वास करते हैं लेकिन कई छोटी-छोटी आदतों की वजह से हड्डियों से संबंधित समस्याओं का खतरा हो सकता है। जैसे ऑस्टियोपोरोसिस होने की आशंका बढ़ सकती है। ऑस्टियोपोरोसिस ऐसी स्थिति है जो हड्डियों को कमजोर कर देती है। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं को इस बीमारी का खतरा ज्यादा होता है क्योंकि उनमें पुरुषों की तुलना में बोन टिशू कम होते हैं।

 

हेल्दी बोन्स (bones) के लिए कैल्शियम से भरपूर चीजों को खाना आवश्यक है जैसे बादाम, ब्रोकोली, केले, सोया, टोफू और डेयरी प्रोडक्ट को भी शामिल कर सकते हैं। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आपको फिजिकल एक्टिविटी पर ध्यान देना चाहिए, जैसे चलना, टहलना (jogging) और चढ़ना। हड्डियों को कमजोर बनाने में आपका आलस काफी ज्यादा भारी पड़ सकता है। कई लोगों की फिजिकल (physical) एक्टिविटी काफी कम होती है, जिसके कारण हड्डियां नाजुक हो जाती हैं।

 

सिगरेट (cigarettes) के नुकसान के बारे में सभी जानते हैं, फेफड़ों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही ये हड्डियों को भी कमजोर बनाता है। कई अध्ययनों से पता चलता है कि स्मोकिंग से ऑस्टियोपोरोसिस (osteoporosis) का खतरा बढ़ सकता है। शराब और सोडा पीने से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। बहुत ज्यादा एल्कोहल के कारण हड्डी के लिए जरूरी हार्मोन का प्रोडक्शन प्रभावित होता है। कार्बोनेटेड (carbonated) ड्रिंक पीने से बोन डेंसिटी भी कम होती है।

 

नींद का आपकी हेल्थ पर बड़ा असर पड़ सकता है। कई रिपोर्ट्स कहती हैं कि स्लीप एपनिया के कारण हड्डियों की समस्याओं हो सकती है। व्यस्त जीवन में धूप में बैठने के लिए समय निकालना कई लोगों के लिए मुश्किल भरा होता है। लेकिन ये बात जान लें कि सूरज की रोशनी हमारी हड्डियों (bones) के लिए जरूरी है क्योंकि यह आपको विटामिन डी को बढ़ावा देती है। विटामिन डी (Vitamin D) ही हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है। कई लोग एकदम से कई किलो वजन कम कर लेते हैं ऐसे में ये हानिकारक साबित हो सकता है। स्टडी के मुताबिक 18.5 से कम का बॉडी मास इंडेक्स (index) ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को बढ़ा सकता है।

 

Edited by Shweta Singh

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

पोर्टेबल ईसीजी डिवाइस से घर बैठे नज़र रखें अपने हार्ट पर

पोर्टेबल ईसीजी डिवाइस से घर बैठे नज़र रखें अपने हार्ट पर

एस. के. राणा January 25 2022 31726

अब पोर्टेबल ईसीजी डिवाइस भी बाज़ार में आ गयी है। इससे घर में बैठकर ही दिल की धड़कन पर 24 घण्टे नजर र

चीन में फ्लू से मचा हाहाकार, लॉकडाउन की तैयारी!

चीन में फ्लू से मचा हाहाकार, लॉकडाउन की तैयारी!

हे.जा.स. March 12 2023 27568

चीन एक बार फिर कुछ शहरों में लॉकडाउन लगाने की तैयारी में है। चीन में कोरोना के मामलों में तो कमी आ र

केंद्र सरकार ने दो फार्मा कंपनियों को बंद करने, तीन अन्य का विनिवेश करने का फैसला लिया।

केंद्र सरकार ने दो फार्मा कंपनियों को बंद करने, तीन अन्य का विनिवेश करने का फैसला लिया।

हे.जा.स. February 11 2021 30863

सरकार ने IDPL और RDPL के सभी कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लाभ देने की पेशकश की है।

सेनेटरी नैपकिन पाकर खिल उठे वंचित वर्ग की महिलाओं के चेहरे।  

सेनेटरी नैपकिन पाकर खिल उठे वंचित वर्ग की महिलाओं के चेहरे।  

February 21 2021 29776

समाज के प्रत्येक वर्ग की महिलाओं समेत किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान गुणवत्ता युक्त सेनेटरी नैपकिन

गाजियाबाद में मिला ब्लैक और व्हाइट फंगस का पहला केस

गाजियाबाद में मिला ब्लैक और व्हाइट फंगस का पहला केस

विशेष संवाददाता December 31 2022 30486

गाजियाबाद के हर्ष अस्पताल में ब्लैक और व्हाइट फंगस का पहला केस सामने आया है। डॉक्टर्स भी उनकी हालत प

ओमिक्रॉन प्रभावित देश दक्षिण अफ्रीका में पाँच साल से कम उम्र के बच्चे हो रहे कोरोना संक्रमण का शिकार।

ओमिक्रॉन प्रभावित देश दक्षिण अफ्रीका में पाँच साल से कम उम्र के बच्चे हो रहे कोरोना संक्रमण का शिकार।

हे.जा.स. December 05 2021 28912

महामारी की तीसरी लहर में पांच साल से कम उम्र के अधिक बच्चे अस्पताल में भर्ती करवाए गए, 15 से 19 वर्ष

छोटे शहरों में लोग दाँतों के सौंदर्यबोध के बारे में जागरूक नहीं हैं।

रंजीव ठाकुर February 05 2021 37767

डॉ रेखा पाल,दंत चिकित्सक, बलरामपुर अस्पताल, लखनऊ ने हेल्थ जागरण को शुभकामनाएं दी।

बीजिंग भी कोरोना संक्रमण के दायरे में, 10 स्टूडेंट्स कोरोना संक्रमित मिले

बीजिंग भी कोरोना संक्रमण के दायरे में, 10 स्टूडेंट्स कोरोना संक्रमित मिले

हे.जा.स. April 23 2022 26164

चीन की राजधानी बीजिंग में मिडिल स्कूल के 10 स्टूडेंट्स कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। इसे लेकर च

COVID 19 वैक्सीन का नए सिरे से ग्‍लोबल ट्रायल चाहते हैं एस्‍ट्राजेनेका के सीईओ

COVID 19 वैक्सीन का नए सिरे से ग्‍लोबल ट्रायल चाहते हैं एस्‍ट्राजेनेका के सीईओ

हे.जा.स. November 28 2020 22501

स्‍ट्राजेनेका (AstraZeneca) द्वारा विकसित ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्‍सीन के ग्‍लोबल ट्रायल की शु

कोविड शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे सभी विधाओं के फार्मेसिस्ट। 

कोविड शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे सभी विधाओं के फार्मेसिस्ट। 

हुज़ैफ़ा अबरार May 30 2021 27874

फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि प्रदेश मे सभी विधाओं के लगभग 40 कोरोना योद्धाओं ने ड्यूटी

Login Panel