











































बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सीईओ मार्क सुज़मन
लखनऊ। बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (Bill & Melinda Gates Foundation) के सीईओ मार्क सुज़मन ने वृहस्पतिवार को अवंतीबाई बाल महिला अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान फाउंडेशन की टीम ने प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की।
मार्क सुज़मन ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ऑपरेशन थियेटर आदि में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को देखा और मातृ व शिशु स्वास्थ्य (maternal and child health) की प्रगति की दिशा में की गयी पहल की प्रशंसा की। इस दौरान बेहतर व्यवस्था के लिए उन्होंने अस्पताल प्रशासन के कार्यों की भी सराहना की।
मार्क सुज़मन ने कोविड टीकाकरण (COVID vaccination) एवं महामारी के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं की निरंतरता बनाये रखने के लिए फ़्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मियों की भी सराहना की। उन्होंने कहा 'पिछले कुछ वर्षों में मातृ और शिशु स्वास्थ्य में उत्तर प्रदेश की प्रगति सराहनीय रही है। बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन उत्तर प्रदेश सरकार और अन्य पार्टनर के साथ मिलकर हर नागरिक तक जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में प्रयासरत है।'
अवंतीबाई बाल महिला अस्पताल (Avantibai Children's Hospital) की प्रमुख अधीक्षिका डॉ. सीमा श्रीवास्तव ने बताया कि बीएमजीएफ की टीम को प्रथम संदर्भन इकाई (एफआरयू) पर सुरक्षित प्रसव को लेकर बरती जा रहीं सावधानियों, रीजनल रिसोर्स ट्रेनिंग सेंटर (RRTC) की गतिविधियों और नवजात देखभाल के बारे में जानकारी दी गयी। इसके बाद टीम ने कोविड टीकाकरण, नियमित टीकाकरण, स्किल लैब, लेबर रूम, कंगारू मदर केयर यूनिट में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जाना और समुचित व्यवस्था के लिए अस्पताल प्रशासन की तारीफ़ की।
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रश्मि मिश्रा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सरिता सक्सेना, क्वीन मेरी अस्पताल की महिला रोग विभाग की अध्यक्ष डा. उमा सिंह, क्वालिटी एश्योरेंस के नोडल अधिकारी डॉ. सलमान और यूपी टीएसयू के प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 154
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 560
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 434
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 154
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9772
एस. के. राणा January 20 2026 0 5992
एस. के. राणा February 01 2026 0 5957
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5061
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87463
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35638
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36120
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
हाल ही में प्रकाशित एक शोध में खुलासा किया गया है कि तिब्बती पठार के गुलिया आइस कैप से कई खतरनाक वाय
42 वर्षीय महिला कर्मी जो सिविल अस्पताल में सफाई कार्य से जुड़ी हैं, को ड्यूटी समाप्त होने के समय अच
उपमुख्यमंत्री तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सख
इसे एक कप पानी या दूध में डालकर उबालें। जब पानी या दूध उबलकर आधा बच जाए, तो इसे गर्म चाय की तरह पिएं
कंपनी का पुणे स्थित पैलिएटिव केयर एंड ट्रेनिंग सेंटर 1997 से कैंसर के रोगियों और उनके परिवारों की नि
उत्तर प्रदेश में प्रक्रियाधीन कम्युनिटी हेल्थ आफिसर पद की भर्ती में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कोरोना
Rivaroxaban administered for six additional weeks in patients with isolated distal DVT who had an un
कोविड के प्रबंधन के लिए सार्वजनिक हित में हेपरिन इंजेक्शन की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स
देश में कोरोना एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से कुल 9,111 नए माम
बहुत सारी महिलाये अपने जीवन में पीरियड के दौरान दर्द का अनुभव करती है। यह दर्द पेट के निचले हिस्से म

COMMENTS