देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

इंटरव्यू

गर्मियों में ऐसे करें गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की देखभाल

गर्मियों के तपते मौसम में गर्भस्थ और नवजात शिशुओं की देखभाल एक बड़ी चुनौती होती है। ऐसे गर्म मौसम में गर्भवती महिलाओं को भी खास ध्यान रखना पड़ता है। इन्ही सब बेहद महत्वपूर्ण जानकारियों को लेकर हेल्थ जागरण ने वरिष्ठ महिला एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ दीपा त्यागी से खास बातचीत की। 

रंजीव ठाकुर
June 09 2022 Updated: June 10 2022 04:11
0 31867

लखनऊ। गर्मियों के तपते मौसम में गर्भस्थ और नवजात शिशुओं की देखभाल एक बड़ी चुनौती होती है। ऐसे गर्म मौसम में गर्भवती महिलाओं को भी खास ध्यान रखना पड़ता है। इन्ही सब बेहद महत्वपूर्ण जानकारियों को लेकर हेल्थ जागरण ने वरिष्ठ महिला एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ दीपा त्यागी से खास बातचीत की। 

 

हेल्थ जागरण - डॉ साहब गर्मी के इस मौसम में गर्भस्थ और नवजात शिशुओं की देखभाल कैसे करनी चाहिए और गर्भवती महिलाओं को कैसे खानपान का ध्यान रखना चाहिए?

 

डॉ दीपा त्यागी - इस समय बहुत तेज गर्मी है और इस मौसम में गर्भवती महिलाओं को खास ध्यान रखना चाहिए। यदि बाहर निकलना बहुत जरूरी हो तो अच्छी मात्रा में पानी पिएं और शरीर को ढ़क कर ही बाहर निकलें। एमदम गर्मी से उनका ब्लडप्रेशर गिर सकता है और डिहाईड्रेशन हो सकता है। रक्तचाप गिरने से चक्कर आ सकता है, बुखार आ सकता है और शॉक की स्थिति हो सकती है। ब्लडप्रेशर गिरने से गर्भस्थ शिशु को रक्त की सप्लाई प्रभावित हो जाती है और इससे शिशु को नुक़सान पहुंच सकता है। ऐसे में शिशु की मृत्यु हो सकती है या उसके जन्म पर असर पड़ सकता है। 

नवजात शिशुओं की देखभाल करने की जानकारी देते हुए डॉ दीपा त्यागी ने बताया कि नवजात का शरीर और त्वचा बेहद नाज़ुक होते हैं इसलिए उनकी खास देखभाल करनी चाहिए। नवजात को ठंडे में रखना जरूरी है और यदि बाहर निकलना बहुत जरूरी हो तो गीले तौलिए में बच्चे को लपेट कर बाहर निकलें। एसी या कूलर का उपयोग करें, तेज धूप से बचाएं। कमरे का तापमान 28-30 डिग्री के बीच होना चाहिए। 

गर्भवती महिलाओं को खानपान की सलाह देते हुए डॉ दीपा त्यागी ने बताया कि इस मौसम में जो न्यूट्रीशन ले उसमें पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बहुत जरूरी है। ऐसे मौसम में रसदार फलों और तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। 

गर्मियों में गर्भवती महिलाओं को खास सलाह देते हुए डॉ दीपा त्यागी ने बताया कि इस मौसम में खुले पदार्थ या बासी भोजन बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे डायरिया, डिहाईड्रेशन या वोमेटिंग की समस्याएं हो सकती है और बुखार भी आ सकता है। गर्भवती महिलाएं ताज़े भोजन खाएं और उपरोक्त बीमारियों से स्वयं को सुरक्षित रखें।

 

स्वास्थ्य सम्बन्धी ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरें देखने के लिए हेल्थ जागरण को फॉलो करें। धन्यवाद।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

पाकिस्तान में रहस्यमय बीमारी से 19 लोगों की मौत

पाकिस्तान में रहस्यमय बीमारी से 19 लोगों की मौत

हे.जा.स. January 29 2023 39575

मोहम्मद आरिफ ने दावा किया कि 2 बच्चों की मौत के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि गोठ में हुई मौतों के का

महिलाओं के मान, सम्मान और गौरव का माध्यम बना स्वंय सहायता समूह- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

महिलाओं के मान, सम्मान और गौरव का माध्यम बना स्वंय सहायता समूह- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

हे.जा.स. February 10 2021 42582

सभी अधिकारी कम से कम एक-एक टीबी ग्रसित बच्चों को गोद लें और इस कार्य से स्वंय सेवी संस्थाएं भी जुड़े।

खराब जीवनशैली, हार्ट फेलियर का प्रमुख कारण

खराब जीवनशैली, हार्ट फेलियर का प्रमुख कारण

लेख विभाग April 19 2022 30376

हाइपरटेंशन भारत में हृदय रोगों के सबसे प्रमुख जोखिम के कारकों में से एक है। रक्‍त वाहिकाओं में बाधा

छोटे शहरों में लोग दाँतों के सौंदर्यबोध के बारे में जागरूक नहीं हैं।

रंजीव ठाकुर February 05 2021 37774

डॉ रेखा पाल,दंत चिकित्सक, बलरामपुर अस्पताल, लखनऊ ने हेल्थ जागरण को शुभकामनाएं दी।

झारखण्ड में हर साल, एक हजार ह्रदय रोगियों का होगा मुफ्त इलाज

झारखण्ड में हर साल, एक हजार ह्रदय रोगियों का होगा मुफ्त इलाज

विशेष संवाददाता August 23 2022 24669

श्री सत्य साईं हार्ट हॉस्पिटल ने झारखंड के एक हजार हृदय रोगियों का मुफ्त इलाज करने का फैसला किया है।

सेहत के लिए फायदेमंद है सप्तपर्णी

सेहत के लिए फायदेमंद है सप्तपर्णी

लेख विभाग August 03 2023 46283

आयुर्वेद में दस्त के इलाज के लिए इसका चूर्ण बनाकर गर्म पानी के साथ सेवन किया जाता है। इसके अलावा इसक

चीन ने कबूली कोरोना से तबाही की बात, वायरस से संक्रमित हो चुकी है 80 फीसदी आबादी

चीन ने कबूली कोरोना से तबाही की बात, वायरस से संक्रमित हो चुकी है 80 फीसदी आबादी

हे.जा.स. January 24 2023 28440

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा हैं कि चाइना में 80 फीसदी से अधिक आबादी कोरोना संक्रमण से ग्रसित हैं।

बलरामपुर अस्पताल में अब तीन गुना वेंटिलेटर, गंभीर मरीजों को 24 घंटे इलाज
अब वायरस की चपेट में गायें और भैंसें, लंपी त्वचा रोग से मर रहें दुधारू पशु

अब वायरस की चपेट में गायें और भैंसें, लंपी त्वचा रोग से मर रहें दुधारू पशु

एस. के. राणा August 08 2022 38351

लंपी त्वचा रोग कैप्रीपोक्स वायरस के कारण होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बीमारी दुनिया भर में प

नींबू पानी पीने के है ये फायदे

नींबू पानी पीने के है ये फायदे

आरती तिवारी September 12 2022 40300

नींबू पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, हेल्थ विशेषज्ञों की मानें तो सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना शरीर

Login Panel