देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

डॉयबिटीज़ का घरेलू उपचार।

ये डायबिटीज के घरेलू उपचार समस्या को कुछ हद तक नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। इन्हें किसी भी तरीके से मधुमेह का डॉक्टरी इलाज न समझा जाए।

लेख विभाग
February 21 2021
0 42512
डॉयबिटीज़ का घरेलू उपचार। प्रतीकात्मक फोटो

यहां हम शुगर का घरेलू इलाज बता रहे हैं। वहीं, इस बात का ध्यान रखें कि ये डायबिटीज के घरेलू उपचार समस्या को कुछ हद तक नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। इन्हें किसी भी तरीके से मधुमेह का डॉक्टरी इलाज न समझा जाए। 

डायबिटीज का घरेलू उपचार- करेला

सामग्री :

एक करेला, चुटकी-भर नमक, चुटकी-भर काली मिर्च, एक या दो चम्मच नींबू का रस

उपयोग का तरीका :

करेले को धोकर उसका जूस निकाल लें। अब इसमें स्वादानुसार नमक, काली मिर्च और नींबू का रस मिला लें। अब इस मिश्रण को पिएं। इसका सेवन हर दूसरे दिन किया जा सकता है।

कैसे फायदेमंद है?

करेले के फायदे कई हैं। यह मधुमेह में भी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, एनसीबीआई (National Center for Biotechnology Information) की वेबसाइट पर प्रकाशित शोध के अनुसार, करले में एटी-डायबिटीक गुण पाया जाता है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है । इसे शुगर का घरेलू इलाज माना जा सकता है।

शुगर का घरेलू इलाज – दाल चीनी

सामग्री :

आधा चम्मच दालचीनी पाउडर, एक गिलास गुनगुना पानी

 उपयोग का तरीका :

गुनगुने पानी में दालचीनी पाउडर मिलाकर सेवन करें।इस मिश्रण का सेवन हर दूसरे दिन किया जा सकता है।

कैसे फायदेमंद है?

एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध के अनुसार दालचीनी का उपयोग टाइप 2 डायबिटीज में लाभकारी हो सकता है। दरअसल, दालचीनी में एंटीडायबिटीक गुण मौजूद होते हैं, जिससे बढ़ते ब्लड ग्लूकोज को नियंत्रित किया जा सकता है (8)।

मेथी से शुगर का घरेलू इलाज

सामग्री :

दो चम्मच मेथी दाना, दो कप पानी

 उपयोग का तरीका :

दो चम्मच मेथी दाने में दो कप पानी मिलाएं। अब इसे ढककर रात भर के लिए छोड़ दें। चाहें, तो गुनगुने पानी में भी मेथी को भिगो सकते हैं। अगले दिन पानी को छानकर खाली पेट पिएं। इसका सेवन हर रोज किया जा सकता है।

कैसे फायदेमंद है?

मेथी का उपयोग मधुमेह के लिए लाभकारी हो सकता है। मेथी और मधुमेह को लेकर किए गए कई शोध में मेथी के एंटीडायबिटिक गुण की पुष्टि हुई है। रिसर्च के अनुसार, मेथी के बीज मधुमेह ब्लड ग्लूकोज के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं (9)। वहीं, एक अन्य स्टडी में यह बात सामने आयी है कि गर्म पानी में भिगोकर रखे गए मेथी दानों का उपयोग डायबिटीज के लिए उपयोगी हो सकता है।

मधुमेह का घरेलू उपचार एलोवेरा

सामग्री :

एक कप एलोवेरा जूस

उपयोग का तरीका :

हर रोज दिन में एक से दो बार बिना चीनी के एलोवेरा जूस का सेवन करें। चाहें, तो डॉक्टर से बात करके एलोवेरा के कैप्सूल भी ले सकते हैं।

कैसे फायदेमंद है?

एलोवेरा का उपयोग मधुमेह के लिए लाभकारी हो सकता है। एलोवेरा में एंटीडायबिटिक गुण मौजूद होता है। इसका उपयोग फास्टिंग के दौरान का ब्लड शुगर लेवल और खाने के बाद के ब्लड शुगर को कम करने या नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है (11)। वहीं, एक अन्य शोध में यह बात सामने आयी है कि एलोवेरा पल्प टाइप 1 और टाइप 2 मधुमेह के लिए उपयोगी हो सकता है। साथ ही यह प्रीडाइबिटीज मरीजों के लिए भी एलोवेरा का सेवन लाभकारी हो सकता है।

मधुमेह का घरेलू उपचार डेयरी उत्पाद

मधुमेह के रोगी डेयरी प्रोडक्ट्स का उपयोग कर सकते हैं। खासतौर पर, लो फैट डेयरी प्रोडक्ट्स। स्टडी में यह बात सामने आयी है कि डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन टाइप 2 डायबिटीज के जोखिम को कम करने में सहायक हो सकता है (14)। इन्हें भी शुगर का घरेलू उपचार माना जा सकता है।

शुगर का घरेलू इलाज जिनसेंग

सामग्री :

एक या दो चम्मच जिनसेंग चाय (बाजार या ऑनलाइन उपलब्ध, एक से डेढ़ कप पानी, एक सॉस पैन, एक कप

उपयोग का तरीका :

सबसे पहले एक सॉस पैन में पानी डालें। फिर इसमें एक या दो चम्मच जिनसेंग चाय पत्ती डालें। अब इसे गैस पर चढ़ाएं। थोड़ी देर उबलने दें। जब चाय उबाल जाए, तो गैस बंद कर दें।

फिर इसे एक कप में छान लें। थोड़ा ठंडा होने दें फिर इसका सेवन करें। जिनसेंग चाय का सेवन हर रोज एक बार किया जा सकता है।

कैसे फायदेमंद?

जिनसेंग के फायदे की बात करें, तो यह सूजन के कारण होने वाली बीमारी, जिसमें डायबिटीज भी शामिल है, उसके लिए लाभकारी हो सकता है। दरअसल, जिनसेंग में एंटीडायबिटीक गुण मौजूद होता है। इसी गुण के कारण जिनसेंग के सेवन से ब्लड ग्लूकोज की मात्रा कम हो सकती है । वहीं, एक अन्य शोध में यह बात सामने आयी है कि खाने से दो घंटे पहले जिनसेंग के सेवन से टाइप 2 डायबिटीज मरीजों में शुगर के स्तर में सुधार कर सकता है ।

डायबिटीज का घरेलू उपचार लहसुन

सामग्री :

लहसुन की एक या दो कलिया

उपयोग का तरीका :

रोज सुबह लहसुन की एक या दो कली का सेवन कर सकते हैं। अगर कच्चा लहसुन खाना पसंद नहीं, तो अपनी पसंदीदा सब्जी बनाने के समय उसमें थोड़ा लहसुन डाल सकते हैं।

कैसे फायदेमंद है?

लहसुन का उपयोग मधुमेह के मरीजों के लिए लाभकारी हो सकता है। दरअसल, एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध के अनुसार, कुछ हफ्तों तक लहसुन का सेवन मधुमेह के मरीजों में शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है । वहीं, एक अन्य शोध के अनुसार, लहसुन का अर्क मधुमेह की समस्या में फायदेमंद साबित हो सकता है।

 मधुमेह का घरेलू उपचार नीम

सामग्री :

कुछ नीम की पत्तियां

उपयोग का तरीका :

नीम के पत्तों को अच्छे से धोकर सुबह के समय खा सकते हैं। चाहें, तो एक चम्मच नीम के पेस्ट को पानी में मिलाकर सुबह-सुबह पी भी सकते हैं। कैसे फायदेमंद है?

नीम मधुमेह के लिए फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध में नीम में हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव (Hypoglycaemic effect) की बात सामने आई है। हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने का काम कर सकता है। ऐसे में नीम का उपयोग न सिर्फ ब्लड शुगर को संतुलित कर सकता है बल्कि मधुमेह के जोखिम को भी कम कर सकता है।

शुगर का देसी इलाज अमरूद

सामग्री :

एक अमरूद, नमक (वैकल्पिक)

उपयोग का तरीका :

हर रोज एक अमरूद का सेवन करें। चाहें, तो अमरूद के छोटे टुकड़े करके नमक के साथ भी सेवन कर सकते हैं।

 कैसे फायदेमंद है?

अमरूद का सेवन मधुमेह रोगियों के लिए लाभकारी हो सकता है। रिसर्च के अनुसार, टाइप 2 मधुमेह के लिए अमरूद उपयोगी हो सकता है। अमरूद के पोलिसकराइड (polysaccharides – एक प्रकार का कार्बोहायड्रेट) में मौजूद एंटी-डायबिटिक प्रभाव मधुमेह के लिए लाभकारी हो सकता है । वहीं, एक अन्य स्टडी में बिना छिलके के अमरूद का सेवन ब्लड शुगर की मात्रा को कम करने में प्रभावी पाया गया है ।

 मधुमेह का घरेलू उपचार दलिया

मधुमेह के जोखिम को कम करने के लिए रोजाना एक कटोरा दलिया का सेवन किया जा सकता है। दलिया ब्लड ग्लूकोज को नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है। खासतौर पर टाइप 2 मधुमेह रोगियों के लिए हर रोज दलिया का सेवन उपयोगी हो सकता है। दलिया में मौजूद बीटा-ग्लुकोन (Beta-glucans – कार्बोहाइड्रेट) ना सिर्फ ब्लड ग्लूकोज को कम कर सकता है, बल्कि दिल की बीमारी के जोखिम से भी बचाव कर सकता है। हालांकि, यह जरूरी नहीं कि सभी प्रकार के दलिये का प्रभाव एक जैसा हो, इसलिए फ्लेवर्ड या तुरंत बनने वाले दलिये के सेवन से बचें, क्योंकि इनमें शुगर की मात्रा हो सकती है।

 डायबिटीज का घरेलू उपचार ग्रीन टी

सामग्री :

एक ग्रीन टी बैग, एक कप पानी, एक कप

उपयोग का तरीका :

सबसे पहले एक कप पानी गर्म कर लें। फिर उस पानी को कप में डालें। उसके बाद इसमें ग्रीन टी बैग को दो-तीन मिनट डालकर रखें। फिर इस ग्रीन टी का सेवन करें। ग्रीन टी का सेवन हर रोज किया जा सकता है।

कैसे फायदेमंद है?

ग्रीन टी का उपयोग डायबिटीज के लिए लाभकारी हो सकता है। दरअसल, एक शोध में प्रति दिन छः कप या उससे अधिक ग्रीन टी का सेवन करने से व्यक्तियों में 33% टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम कम होता पाया गया है ।

इसके साथ ही ग्रीन टी का सेवन ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म में सुधार कर अचानक ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोक सकता है। इस लाभ के पीछे ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन एपिगैलोकैटेचिन-3-गैलेट (EGCG) के एंटी डायबिटिक देखे जा सकते हैं। हालांकि, ग्रीन टी का सेवन संतुलित मात्रा में ही करें, अधिक सेवन से इसका सेवन हानिकारक हो सकता है।

 डायबिटीज का घरेलू उपचार कॉफी

सामग्री :

एक चम्मच कॉफी पाउडर, एक कप गर्म पानी

 उपयोग का तरीका :

एक कप गर्म पानी में एक चम्मच कॉफी पाउडर मिलाएं। फिर इसका सेवन करें। चाहें, तो हर रोज एक कप कॉफी का सेवन कर सकते हैं।

 कैसे फायदेमंद है?

कॉफी का उपयोग डायबिटीज से बचाव में मददगार साबित हो सकता है। इससे जुड़े एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि हर रोज बिना चीनी और दूध के कॉफी के सेवन से मधुमेह से बचा जा सकता है। कॉफी में रोगनिरोधी (prophylactic effects) प्रभाव होता है। हर रोज कॉफी का सेवन न सिर्फ ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रख सकता है, बल्कि मधुमेह के जोखिम को भी कम कर सकता है।

 शुगर का घरेलू इलाज अदरक

सामग्री :

आधा से एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक, एक कप पानी

उपयोग का तरीका :

एक पैन में अदरक को पानी में उबालें। फिर पांच से दस मिनट बाद इस पानी को छान लें। इसके बाद पानी को ठंडा कर तुरंत पी लें। इसे रोज एक या दो बार पी सकते हैं।

कैसे फायदेमंद है?

अदरक का उपयोग मधुमेह रोग के लिए लाभकारी हो सकता है। यहां, अदरक का हाइपोग्लिसेमिक (hypoglycaemic- ब्लड शुगर को कम करना) प्रभाव न सिर्फ डायबिटीज को कम कर सकता है, बल्कि डायबिटीज के कारण होने वाली अन्य जटिलताओं से भी बचाव कर सकता है (27)। टाइप 2 डायबिटीज के लिए अदरक एक प्राकृतिक एंटी डायबिटिक एजेंट की तरह काम कर सकता है।

 शुगर का घरेलू इलाज – कलौंजी

सामग्री :

5 एमएल कलौंजी तेल, एक कप काली चाय (black tea)

उपयोग का तरीका :

एक कप ब्लैक टी में 2.5 एमएल कलौंजी तेल मिलाएं।इस मिश्रण का सेवन हर रोज दो बार कर सकते हैं। चाहें, तो कलोंजी का उपयोग खाने में भी कर सकते हैं।

कैसे फायदेमंद है?

कलौंजी या कलौंजी का तेल डायबिटीज में लाभकारी सकता है। यह ब्लड ग्लूकोज लेवल को नियंत्रित कर सकता है। इसमें एंटी डायबिटिक गुण तो है ही, साथ ही साथ यह हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम कर अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी बढ़ाने में सहायक हो सकता है।

शुगर का देसी इलाज करी पत्ता

सामग्री :

8-10 करी पत्ता

उपयोग का तरीका :

हर रोज करी पत्ता को धोकर खा सकते हैं। चाहें, तो करी पत्ता को भोजन बनाते समय उपयोग कर सकते हैं।

 कैसे फायदेमंद है?

मधुमेह का आयुर्वेदिक उपचार के तौर पर करी पत्ते का उपयोग किया जा सकता है। आयुर्वेद में करी पत्ता को एक औषधि के रूप में माना जाता है। इसमें कई सारे गुण हैं, जिसमें एंटी डायबिटिक गुण भी शामिल है । ऐसे में करी पत्ते के सेवन से शरीर में इंसुलिन की प्रक्रिया नियंत्रित रह सकती है और ब्लड ग्लूकोज लेवल भी कम हो सकता है। इसके अलावा, करी पत्ता टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित करने में मदद कर सकता है ।

ब्लड शुगर के लिए विटामिन

डायबिटीज के मरीजों के लिए पोषक तत्व जरूरी होते हैं। जिन लोगों को मधुमेह है, उन्हें विटामिन ए,बी, सी, डी, ई व के की पर्याप्त मात्रा की आवश्यकता हो सकती है। ऐसे में सप्लीमेंट या किसी तरह की दवा लेने से अच्छा है कि मधुमेह मरीज विटामिन युक्त खाद्य पदार्थों को अपने डाइट में शामिल करें।

 

नोट:  सेवन करने से पहले आप अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

 

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मेदांता लखनऊ में शुरू हुआ स्ट्रोक क्लिनिक। 

रंजीव ठाकुर July 24 2021 56808

डॉ ऋत्विज बिहार, एसोसिएट डायरेक्टर न्यूरोलॉजी ने स्ट्रोक के बारे में बताया की भारत में स्ट्रोक का बो

जानिये रात में नींद नहीं आने के चार मुख्य कारण और उनसे बचने के उपाय

जानिये रात में नींद नहीं आने के चार मुख्य कारण और उनसे बचने के उपाय

लेख विभाग January 01 2022 34063

चिंता और डिप्रेशन से कई लोगों की नींद हराम हो जाती है। इसके अलावा, माइग्रेन, गाउट और अर्थराइटिस जैस

सीरम इंस्टीट्यूट ने 12 से 17 साल के बच्चों के लिए कोरोनारोधी वैक्सीन की आपात इस्तेमाल की मंजूरी मांगी

सीरम इंस्टीट्यूट ने 12 से 17 साल के बच्चों के लिए कोरोनारोधी वैक्सीन की आपात इस्तेमाल की मंजूरी मांगी

एस. के. राणा February 22 2022 26618

सीरम इंस्टीट्यूट ने भारत के औषधि नियामक से 12 से 17 साल आयु वालों के समूह के लिए अपनी कोरोनारोधी वैक

जानिए ब्‍लड प्रेशर कंट्रोल करने के 5 आसान तरीके

जानिए ब्‍लड प्रेशर कंट्रोल करने के 5 आसान तरीके

लेख विभाग May 18 2022 34588

नियमित तौर से सप्ताह में 150 मिनट फिजिकल एक्टिविटी करने से ब्लड प्रेशर को 5-8 mm/Hg तक कम किया जा सक

आगरा में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट जारी

आगरा में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट जारी

श्वेता सिंह October 31 2022 28135

सीएमओ डा. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि स्वाइन फ्लू के लिए सतर्कता बढ़ाई जा रही है। स्वाइन फ्लू के इला

हरियाणा में अब तक H3N2 वायरस के 10 मामले आए सामने

हरियाणा में अब तक H3N2 वायरस के 10 मामले आए सामने

विशेष संवाददाता March 11 2023 22022

हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने लोगों से अपील की है कि वो मास्क का प्रयोग करें और ला

डा. सूर्यकान्त को डा. एनएल बोरडिया ओरेशन एवार्ड।

डा. सूर्यकान्त को डा. एनएल बोरडिया ओरेशन एवार्ड।

हुज़ैफ़ा अबरार August 22 2021 29850

यह पुरस्कार उनके द्वारा टी.बी. जैसी बीमारी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने एवं कोरोना के दौरान च

रीजेंसी हेल्थ कानपुर में दुर्लभ हर्निया का सफल उपचार

रीजेंसी हेल्थ कानपुर में दुर्लभ हर्निया का सफल उपचार

हुज़ैफ़ा अबरार August 13 2026 770

मरीज के कमर के पास सूजन कई वर्षों में इतनी बड़ी हो गई थी कि उनका अंडकोष लगभग घुटने तक पहुंच गया था। इ

स्किन की इन समस्याओं में रामबाण इलाज है कपूर

स्किन की इन समस्याओं में रामबाण इलाज है कपूर

सौंदर्या राय May 06 2023 103146

स्किन के लिए कपूर कई तरह से काम करता है। दरअसल, कपूर का सबसे बड़ा गुण ये है कि ये एंटीबैक्टीरियल और

डाक्टर्स डे स्पेशल; चिकित्सकों में व्यावसायिकता के साथ आत्मीयता और मानवीयता होना जरूरी: डॉ सूर्यकान्त

डाक्टर्स डे स्पेशल; चिकित्सकों में व्यावसायिकता के साथ आत्मीयता और मानवीयता होना जरूरी: डॉ सूर्यकान्त

admin July 01 2022 20855

महान भारतीय चिकित्सक, भारत रत्न डॉ बी सी रॉय के जन्मदिवस, 1 जुलाई को डाक्टर्स डे के रूप में मनाया जा

Login Panel