देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

पूरे प्रदेश में तीन अगस्त से विटामिन ए संपूर्ण अभियान की होगी शुरुआत, 2.41 करोड़ बच्चों को दी जाएगी विटामिन ए की डोज 

आभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता कोविड प्रोटोकाल का पूरा ध्यान देंगी। सत्र के दौरान एक समय में 10 से अधिक बच्चे एकत्रित होने की अनुमति नहीं होगी।  बुखार, खांसी या सांस लेने में तकलीफ वाले बच्चे को यह डोज चिकित्सक की सलाह पर ही दी जाएगी। वहीं हर ब्लाक में चिकित्साधिकारी 20 सत्रों का अनुश्रवण भी करेंगे। 

हुज़ैफ़ा अबरार
August 02 2022 Updated: August 02 2022 15:54
0 22517
पूरे प्रदेश में तीन अगस्त से विटामिन ए संपूर्ण अभियान की होगी शुरुआत, 2.41 करोड़ बच्चों को दी जाएगी विटामिन ए की डोज  प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। बचपन में विटामिन ए की खुराक न लेने की गलती पूरे जीवन के लिए अभिशाप हो सकती है। शरीर में इसकी कमी से रतौंधी, कुपोषण, मानसिक दिव्यांगता और रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी आदि हो जाना आम बात है। यह कहना है एसजीपीजीआई (SGPGI) के पूर्व बाल रोग चिकित्सक डॉ. अमित शुक्ल का। पूरे प्रदेश में तीन अगस्त से विटामिन ए संपूर्ण अभियान शुरू हो रहा है। वर्ष में यह अभियान दो बार चलता है।

डॉ अमित शुक्ल ने बताया कि कॉम्प्रेहेंसिव नेशनल न्यूट्रीशन सर्वे (Comprehensive National Nutrition Survey) 2016−18 की रिपोर्ट के अनुसार एक  से चार वर्ष के 16.9 प्रतिशत बच्चे विटामिन ए की कमी से ग्रसित हैं। वहीं एक साल में विटामिन ए की दो खुराक ले लेने से उक्त सभी कारणों से होने वाली मौतों में 23 प्रतिशत कमी आई है। साथ ही, खसरे (measles) के कारण होने वाली मृत्यु  में 50 प्रतिशत कमी और अतिसार (diarrhoea) रोग से होने वाली मृत्यु  में 33 प्रतिशत की कमी आई है। 

उन्होंने बताया कि विटामिन ए (vitamin A) वसा में घुलनशील विटामिन है। यह बच्चों को रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करता है। साथ ही कोविड – 19 से बचने में यह सहायक साबित होता है। उन्होंने बताया कि हर बच्चे को विटामिन ए की कुल नौ खुराक देने का प्रावधान है। एक साल से कम बच्चे को विटामिन ए की एक लाख यूनिट और एक साल से ऊपर वाले बच्चों को दो लाख यूनिट हर छह महीने पर पांच वर्ष तक देनी है।


बुधवार से चलेगा संपूर्ण अभियान 

नियमित टीकाकरण (Routine Immunization) के महाप्रबंधक डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि प्रदेश में बुधवार यानि तीन अगस्त से विटामिन ए संपूर्ण अभियान (Vitamin A campaign) चलेगा। इस दौरान नौ माह से पांच वर्ष तक के 2.41 करोड़ बच्चों को आच्छादित किया जाएगा।

डॉ मनोज ने कहा कि बच्चों को विटामिन ए की खुराक डिस्पोजल चम्मच से ही देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए कुल 2.41 लाख सत्रों का आयोजन किया जाएगा। बाल स्वास्थ्य पोषण माह के दौरान बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाती है। सामान्यतः यह खुराक वीएचएनडी सत्र के दौरान दी जाती है। 

आभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता (ASHA workers) कोविड प्रोटोकाल (covid protocol) का पूरा ध्यान देंगी। सत्र के दौरान एक समय में 10 से अधिक बच्चे एकत्रित होने की अनुमति नहीं होगी।  बुखार, खांसी या सांस लेने में तकलीफ वाले बच्चे को यह डोज चिकित्सक की सलाह पर ही दी जाएगी। वहीं हर ब्लाक में चिकित्साधिकारी 20 सत्रों का अनुश्रवण भी करेंगे। 


पांच वर्ष तक के बच्चे होंगे लाभान्वित 

संपूर्ण अभियान के दौरान नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। यूपी में नौ माह से पांच साल तक के कुल 24087625 बच्चे हैं। इनमें से नौ माह से 12 माह तक के 1429192 बच्चे हैं, इन्हें  आधा चम्मच अर्थात एक मिली घोल दिया जाएगा। जबकि एक  से दो वर्ष के कुल 5385617  बच्चे हैं, जिन्हें दो एमएल अर्थात एक चम्मच विटमिन का घोल दिया जाएगा। वहीं दो वर्ष से पांच  वर्ष तक के कुल 17272816 बच्चेस हैं, जिन्हें एक पूरा चम्मच अर्थात 2 एमएल का घोल दिया जाएगा। कुल 241000 सत्र चलाए जाएंगे।


कोरोना काल में भी नियमित मिली डोज 

विगत वर्षों में कोविड प्रकोप होने के बावजूद यूपी में बच्चों को नियमित विटमिन ए की डोज दी गई।  दिसम्बरर 2021 में चले अभियान के दौरान जिले की उपलब्धि 89.03 प्रतिशत रही है। वहीं वर्ष 2021 के प्रथम चरण के दौरान उपलब्धि 86.60 प्रतिशत रही है। इस तरह वर्ष 2020 में प्रथम चरण में 83.50 और द्वितीय चरण में 86.90  प्रतिशत उपलब्धि रही है। वर्ष 2019 में यही उपलब्धि 86.10 प्रतिशत और 90.40 प्रतिशत रही है, जबकि वर्ष 2015 में उपलब्धि का प्रतिशत  79 और 76.70 रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

केजीएमयू के डॉक्टरों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा, वेतन में हुई बढ़ोतरी

केजीएमयू के डॉक्टरों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा, वेतन में हुई बढ़ोतरी

श्वेता सिंह October 12 2022 31621

संभावना है कि डॉक्टरों को 4 किश्तों में एरियर का भुगतान किया जाएगा। दो किश्तें इसी साल मिल सकती हैं।

उंगलियों के कालेपन से न हों शर्मिंदा, इस नुस्खेंh से तुरंत होगा असर

उंगलियों के कालेपन से न हों शर्मिंदा, इस नुस्खेंh से तुरंत होगा असर

आरती तिवारी December 13 2022 33341

अगर आपको भी उंगलियों का कालापन शर्मिंदा कर रहा है तो हमारे बताएं घरेलू नुस्खों को इस्तेमाल करके इन्ह

यूक्रेन में न्‍यूक्लियर प्‍लांट के करीब रहने वाले लोगों को दी जा रही आयोडीन की गोलियां, जानें इसका असर

यूक्रेन में न्‍यूक्लियर प्‍लांट के करीब रहने वाले लोगों को दी जा रही आयोडीन की गोलियां, जानें इसका असर

हे.जा.स. August 28 2022 28697

जब एटमी ऊर्जा संयंत्र में कोई दुर्घटना होती है, कोई विस्फोट या कोई रिसाव या युद्ध के दौरान कोई क्षति

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला, हज़ारों लोग ले रहे सेवाओं का लाभ

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला, हज़ारों लोग ले रहे सेवाओं का लाभ

रंजीव ठाकुर May 02 2022 32358

जनपद के सभी नगरीय व ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य म

ब्रॉन्काइटिस: समझे लक्षण, कारण, निदान और प्रबंधन

ब्रॉन्काइटिस: समझे लक्षण, कारण, निदान और प्रबंधन

लेख विभाग June 05 2022 44010

ब्रोंकाइटिस का मुख्य लक्षण पीले सफ़ेद गाढ़े बलगम के साथ लगातार खांसी है, हालांकि यह हमेशा मौजूद नहीं ह

केजीएमयू रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग हुआ 75 वर्ष का, अब मरीजों को मिलेगा औषधीय पौधों का भी लाभ।

केजीएमयू रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग हुआ 75 वर्ष का, अब मरीजों को मिलेगा औषधीय पौधों का भी लाभ।

हुज़ैफ़ा अबरार August 07 2021 26335

केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर 75 पौधों का पौधारोपण हुआ। औ

आने वाली है कोविड से भी ज्यादा खतरनाक महामारी, होंगी लाखों मौतें: डब्ल्यूएचओ

आने वाली है कोविड से भी ज्यादा खतरनाक महामारी, होंगी लाखों मौतें: डब्ल्यूएचओ

एस. के. राणा May 26 2023 75656

कोरोना वायरस महामारी से देश और दुनिया के लोग अभी उबर ही रहे थे कि इस बीच एक और चिंता बढ़ाने वाली खबर

गरीब निःसंतान दंपतियों को कम खर्च में मिलेगा लाभ, हमीदिया में बनेगा आईवीएफ सेंटर

गरीब निःसंतान दंपतियों को कम खर्च में मिलेगा लाभ, हमीदिया में बनेगा आईवीएफ सेंटर

विशेष संवाददाता September 24 2022 40714

आईवीएफ की प्रक्रिया में प्रायवेट अस्पतालों में लाखों का खर्च होता है। ऐसे में प्रदेश के गरीब दंपती ज

लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले, बीते 24 घंटों में  3,688 लोग हुए संक्रमित 

लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले, बीते 24 घंटों में  3,688 लोग हुए संक्रमित 

एस. के. राणा April 30 2022 32926

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 18,684 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत

दुनिया भर में हर साल 12.1 करोड़ अनचाहे गर्भधारण होते हैं: संयुक्त राष्ट्र  

दुनिया भर में हर साल 12.1 करोड़ अनचाहे गर्भधारण होते हैं: संयुक्त राष्ट्र  

हे.जा.स. April 01 2022 28551

महिलाओं के पास गर्भवती होने या नहीं होने से जुड़ा कोई विकल्प ही नहीं है, क्योंकि अनचाहे गर्भधारण के

Login Panel