देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

भारत में कोविड-19 के 45,951 नए मामले, 817 लोगों की मौत।

817 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,98,454 हो गयी है। एक दिन में कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले लोगों की यह संख्या 81 दिनों में सबसे कम है।

एस. के. राणा
July 01 2021 Updated: July 01 2021 04:27
0 27739
भारत में कोविड-19 के 45,951 नए मामले, 817 लोगों की मौत। प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली (भाषा)। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 45,951 नए मामले सामने आने से कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 3,03,62,848 पर पहुंच गई जबकि एक दिन में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या लगातार तीसरे दिन 1,000 से कम रही।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 817 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,98,454 हो गयी है। एक दिन में कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले लोगों की यह संख्या 81 दिनों में सबसे कम है।

सुबह सात बजे तक प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 33.28 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं।

सुबह आठ बजे तक जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 5,37,064 हो गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.77 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से उबरने की दर 96.92 प्रतिशत है।

मंगलवार तक कोविड-19 के लिए 19,60,757 नमूनों की जांच की गयी और इसी के साथ अब तक की गई नमूनों की जांच की संख्या 41,01,00,044 हो गयी है जबकि दैनिक संक्रमण दर 2.34 प्रतिशत दर्ज की गई। मंत्रालय ने बताया कि लगातार 23 दिनों से यह दर पांच प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर भी कम होकर 2.69 प्रतिशत हो गयी है।

आंकड़ों के अनुसार, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या लगातार 48वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक है। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,94,27,330 हो गयी है और मृत्यु दर 1.31 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

पिछले 24 घंटों में जिन 817 लोगों की मौत हुई है उनमें से 231 की महाराष्ट्र, 118 की तमिलनाडु और 104 लोगों की मौत कर्नाटक में हुई है। इस महामारी से देश में अभी तक कुल 3,98,454 लोग जान गंवा चुके हैं। इनमें से 1,21,804 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 34,929 की कर्नाटक में, 32,506 की तमिलनाडु में, 24,971 की दिल्ली में, 22,577 की उत्तर प्रदेश में, 17,679 की पश्चिम बंगाल में और 16,033 लोगों की मौत पंजाब में हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

स्किन से तिल को हटा देगी ये ख़ास चीज

स्किन से तिल को हटा देगी ये ख़ास चीज

श्वेता सिंह September 04 2022 31885

कुछ प्रकार के तिल बाद में धीरे-धीरे कैंसर बन जाते हैं। यही कारण है कि कुछ लोग अपनी त्वचा से तिल को न

सभी स्वास्थ्य और कल्याण सेवाओं के लिए परिवार के साथ आएं मेले में, मिलेंगी ये सुविधाएँ

सभी स्वास्थ्य और कल्याण सेवाओं के लिए परिवार के साथ आएं मेले में, मिलेंगी ये सुविधाएँ

रंजीव ठाकुर April 18 2022 32347

यहाँ, ईसीजी और एक्स-रे सहित 165 नैदानिक सेवाएं और विभिन्न बीमारियों के लिए 170 से अधिक दवाएं नि:शुल्

गॉल ब्लैडर की समस्या से बचने के लिए बिना रसायन वाली साग-सब्जियां खायें: डॉ डीएस सिंह

गॉल ब्लैडर की समस्या से बचने के लिए बिना रसायन वाली साग-सब्जियां खायें: डॉ डीएस सिंह

admin March 18 2022 45272

लोगों को प्रकृति की तरफ लौटना चाहिए। चावल, दाल, रोटी, हरी सब्जी आदि का सेवन ज्यादा अहम होता है। पानी

गोरखपुर के मेडिकल कालेज में पीजी की सीटें बढ़ी 30 और सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा 

गोरखपुर के मेडिकल कालेज में पीजी की सीटें बढ़ी 30 और सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा 

अखण्ड प्रताप सिंह December 31 2020 28939

बाबा राघव दास मेडिकल कालेज में आठ विभागों में पीजी की 27 सीटें बढ़ गई हैं।  इनमें इसी सत्र से पढ़ाई

मौसमी एलर्जी से लोग परेशान, ओपीडी पहुंचे सैकड़ों मरीज

मौसमी एलर्जी से लोग परेशान, ओपीडी पहुंचे सैकड़ों मरीज

अबुज़र शेख़ October 19 2022 25214

प्रयागराज में मौसम के बदलते ही लोग एलर्जी से परेशान है। अस्पतालों में मरीजों के संख्या लगातार बढ़ रह

डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग से आई राहत भरी खबर

डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग से आई राहत भरी खबर

विशेष संवाददाता October 25 2022 28048

हर दिन बढ़ते डेंगू के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी हैं। ऐसे में मौसम में हो रहे बदलाव

गाजियाबाद में मिला ब्लैक और व्हाइट फंगस का पहला केस

गाजियाबाद में मिला ब्लैक और व्हाइट फंगस का पहला केस

विशेष संवाददाता December 31 2022 30332

गाजियाबाद के हर्ष अस्पताल में ब्लैक और व्हाइट फंगस का पहला केस सामने आया है। डॉक्टर्स भी उनकी हालत प

बच्चों में समय पर कैंसर रोग का पता लगना ही सही उपचार की शुरुआत है ।  

बच्चों में समय पर कैंसर रोग का पता लगना ही सही उपचार की शुरुआत है ।  

हुज़ैफ़ा अबरार January 15 2021 20814

कई माता-पिता जब अपने बच्चें में कम वजन या कम भूख के लक्षणों को देखते हैं तो वह पास के क्लीनिक में जा

अधोमानक दवा सप्लाई को लेकर उपमुख्यमंत्री संजीदा, जांच के साथ विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी

अधोमानक दवा सप्लाई को लेकर उपमुख्यमंत्री संजीदा, जांच के साथ विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी

रंजीव ठाकुर August 28 2022 22282

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की नकेल कसते हुए सख्त सन्देश दिया है। प्रदेश

हिंदी के बाद अब मराठी में एमबीबीएस

हिंदी के बाद अब मराठी में एमबीबीएस

विशेष संवाददाता October 31 2022 30479

राज्य सरकार ने कहा कि वह अगले साल से मराठी में मेडिकल एजुकेशन की शुरुआत करेगी। राज्य के मेडिकल एजुके

Login Panel