देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

सूरजमुखी के बीज में है सेहत का खजाना

सूरजमुखी एक वानस्पतिक पौधा है। अंग्रेजी में इसे सनफ्लॉवर कहा जाता है। आयुर्वेद में इसे औषधि माना जाता है। इसके बीज में कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। खासकर डायबिटीज के सूरजमुखी के बीज वरदान साबित होते हैं। इसके अलावा, बैड कोलेस्ट्रॉल को दूर करने में भी कारगर है।

आरती तिवारी
September 30 2022 Updated: September 30 2022 09:59
0 55876
सूरजमुखी के बीज में है सेहत का खजाना सांकेतिक चित्र

सूरजमुखी एक वानस्पतिक पौधा है। अंग्रेजी में  इसे सनफ्लॉवर कहा जाता है। आयुर्वेद में इसे औषधि माना जाता है। इसके बीज में कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। खासकर डायबिटीज में सूरजमुखी के बीज वरदान साबित होते हैं।

 

इसके अलावा, बैड कोलेस्ट्रॉल को दूर करने में भी कारगर है। आमतौर पर कोलेस्ट्रॉल के दो प्रकार हैं, जिन्हें गुड और बैड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। बैड कोलेस्ट्रॉल सेहत पर प्रतिकूल असर डालता है। यह ब्लड सर्कुलेशन यानी रक्त प्रवाह को कम कर सकता है। तो आइए जानते हैं कि सूरजमूखी के बीज से शरीर को क्या-क्या फायदा पहुंचता है। सूजरमुखी के बीज में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हेल्थ को कई तरह से फायदे पहुंचाते हैं। यह हमारी ऑवरऑल हेल्थ को तंदुरुस्त रखते हैं।

इम्यूनिटी बूस्ट करने की होती है क्षमता

सूरजमुखी के बीज में इम्यूनिटी बूस्ट (immunity boost) करने की क्षमता होती है। सूरजमुखी के बीज में पर्याप्त मात्रा में जिंक और सेलेनियम पाया जाता है जो कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। इसलिए इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

 

स्किन को करता है ग्लोइंग

सूरजमुखी (Sunflower) के बीज में स्किन में चमक लाने की शक्ति होती है। डॉक्टर नुदसेन के मुताबिक सूरजमुखी के बीज में विटामिन ई और फ्लेवनॉयड होता है। यानी इसमें एंटी-एंफ्लामेटरी (anti-inflammatory) गुण होता है।  इसके अलावा इसमें सेलेनियम भी होता है जो एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) बनाता है। यह शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। फ्री रेडिकल्स के कारण स्किन के सेल्स मरने लगते हैं जिसके कारण चेहरे पर झुर्रियां आने लगती है। इस प्रकार सूरजमुखी के बीज चेहरे पर चमक लाने में बहुत ज्यादा कारगर है।

 

एस्ट्रोजन हार्मोन को करता है बैलेंस

सूरजमुखी के बीज में फाइटोएस्ट्रोजन (phytoestrogens) होते हैं। ये नेचुरल तरीके से एस्ट्रोजन हार्मोन को बढ़ावा देते हैं और इसके असंतुलन को संतुलित करता है। खास कर कि ये एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन होर्मोन (testosterone hormone) को बैलेंस करता है और महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन की समस्या को दूर करता है। साथ ही ये पीसीओडी की समस्या वाले लोगों के लिए भी फायदेमंद है।

 

हाई कोलेस्ट्रॉल में है फायदेमंद

सूरजमुखी के बीज में डाइट्री फाइबर मौजूद होता है। मैनबॉडीग्रीनवेबसाइट (manbodygreenwebsite) पर डाइटीशियन (dietician) डॉ मॉली नुदसेन बताती हैं कि रिसर्च में यह साबित हो चुका है सूरजमुखी के बीज कोलेस्ट्रोल (cholesterol) को कम करते हैं और ब्लड प्रेशर (blood pressure) को संतुलित रखते हैं। इससे बैड कोलेस्ट्रोल कम हो जाता है। सूरजमुखी के बीज में प्लांट बेस्ड प्रोटीन मौजूद रहता है। इसका 5 ग्राम अंश कोलेस्ट्रोल को पूरी तरह संतुलित रखने में मददगार है।

 

सूरजमुखी के बीज खाने का तरीका

सूरजमुखी के बीज को आप भिगो कर और ऐसे भी खा सकते हैं। साथ ही आप इन बीजों को अपनी स्मूदी में भी शामिल हो सकता है। साथ ही आप इसे दही में मिला कर खा सकते हैं। आप हर दिन 20-35 ग्राम इन बीजों को खा सकते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

गर्मी ने सख्त किए अपने तेवर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

गर्मी ने सख्त किए अपने तेवर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

हे.जा.स. May 09 2023 28633

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मई और जून के महीनों के दौरान लू चलने की

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने किया अस्पताल दौरा

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने किया अस्पताल दौरा

हे.जा.स. April 05 2023 30864

साथ ही स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 396 है। पंजाब में हर

लोहिया अस्पताल में शुरू हुआ 9 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर

लोहिया अस्पताल में शुरू हुआ 9 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर

रंजीव ठाकुर June 13 2022 41870

डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के एकेडमिक ब्लॉक भवन के दसवें तल के हॉल में दस दिवसीय योग प

केजीएमयू के पीएच समिट में देश-विदेश के चिकित्सा विशेषज्ञों का जमावड़ा

केजीएमयू के पीएच समिट में देश-विदेश के चिकित्सा विशेषज्ञों का जमावड़ा

हुज़ैफ़ा अबरार August 08 2026 2163

पल्मोनरी हाइपरटेंशन एक ऐसी स्थिति है जो फेफड़ों की रक्त वाहिकाओं को प्रभावित करती है और तब होती है ज

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली दवाइयों की बड़ी खेप बरामद

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली दवाइयों की बड़ी खेप बरामद

विशेष संवाददाता May 27 2023 30125

औषधि विभाग और मोदीनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गोविन्दुपरी कॉलोनी में छापा मारकर 80 लाख रु

आज से केजीएमयू में यूपी टीबीसीकॉन-22 का आयोजन

आज से केजीएमयू में यूपी टीबीसीकॉन-22 का आयोजन

हुज़ैफ़ा अबरार October 07 2022 26407

पल्मोनरी क्रिटिकल केयर मेडिसिन केजीएमयू लखनऊ एवं एराज़ लखनऊ मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल एराज़ यूनीवर्सि

नामी कम्पनी की नकली पेन किलर बेचते हुए दो गिरफ्तार

नामी कम्पनी की नकली पेन किलर बेचते हुए दो गिरफ्तार

रंजीव ठाकुर September 03 2022 49302

जहाँ एक ओर योगी सरकार ड्रग माफिया के खिलाफ जोरदार अभियान चला रही है वहीँ दूसरी ओर मेरठ में नकली दवा

वजन कम करने के लिए शहद का करें इस्तेमाल

वजन कम करने के लिए शहद का करें इस्तेमाल

लेख विभाग February 06 2023 36443

शहद उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन है जो अपना वजन कम करना चाहते हैं, लेकिन इसके स्वास्थ्यवर्धक गुणों का

लोहिया अस्पताल में शुरू हुआ रक्तदान अमृत महोत्सव पखवाड़ा

लोहिया अस्पताल में शुरू हुआ रक्तदान अमृत महोत्सव पखवाड़ा

रंजीव ठाकुर September 17 2022 41245

पीएम मोदी के जन्मदिन पर डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में 17 सितंबर से 01 अक्टूबर 2022 तक

डेंगू के मरीज को चढ़ा दिया मौसमी का जूस!, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए जांच के आदेश

डेंगू के मरीज को चढ़ा दिया मौसमी का जूस!, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए जांच के आदेश

आरती तिवारी October 21 2022 29651

डेंगू के एक मरीज को कथित तौर पर प्लाज्मा की जगह मीठा नींबू का रस (मौसमी जूस) दिया गया। इससे उसकी मौत

Login Panel