देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

अमित शाह ने हिंदी में एमबीबीएस कोर्स का किया विमोचन

मातृभाषा में पढ़ाई के फायदे बताते हुए अमित शाह ने कहा कि मातृभाषा में व्यक्ति सोचने, समझने, अनुसंधान, तर्क और काम बेहतर ढ़ंग से कर सकता है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि भारतीय छात्र जब मातृभाषा में तकनीकी और चिकित्सा शिक्षा का अध्ययन करेंगे तो भारत विश्व में शिक्षा का बड़ा केन्द्र बनेगा।

विशेष संवाददाता
October 17 2022 Updated: October 19 2022 00:41
0 27245
अमित शाह ने हिंदी में एमबीबीएस कोर्स का किया विमोचन भोपाल में हिंदी में एमबीबीएस कोर्स का विमोचन

भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में एमबीबीएस के हिंदी पाठ्यक्रम का विमोचन किया है। मध्य प्रदेश हिंदी भाषा में मेडिकल की पढ़ाई शुरू कर शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत करने जा रहा है। एमपी समेत पूरे देश में यह नई शुरुआत चर्चा का विषय है।

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (amit shah) ने कार्यक्रम को संबोधत करते हुए इसके लिए शिवराज सरकार को बधाई दी है। इस मौके पर गृह मंत्री ने कहा कि मेरे जिगर के टुकड़े जैसे मेडिकल (medical) छात्रों को भी बधाई देता हूं। आज का दिन शिक्षा के क्षेत्र में एक नए निर्माण का दिन है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि देश विद्यार्थी जब अपनी भाषा (language) में पढ़ाई करेंगे, तभी वह सच्ची सेवा कर पाएंगे। साथ ही लोगों की समस्याओं को समझ पाएंगे। 10 राज्यों में इंजीनियरिंग की पढ़ाई उनकी मातृभाषा में शुरू होने वाली है। इस पर काम चल रहा है। मैं देश भर के युवाओं (youth) से अह्वान से कहता हूं कि अब भाषा कोई बाध्यता नहीं है। इससे आप बाहर आएं। आपको अपनी मातृभाषा पर गर्व करना चाहिए। अपनी मातृभाषा में पढ़ाई कर आप अपनी प्रतिभा का और बेहतर तरीके से प्रदर्शन करने के लिए स्वतंत्र हैं।

 

मातृभाषा में पढ़ाई के फायदे बताते हुए अमित शाह ने कहा कि मातृभाषा में व्यक्ति सोचने, समझने, अनुसंधान, तर्क और काम बेहतर ढ़ंग से कर सकता है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि भारतीय छात्र जब मातृभाषा में तकनीकी और चिकित्सा (medical) शिक्षा का अध्ययन करेंगे तो भारत विश्व में शिक्षा का बड़ा केन्द्र बनेगा। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार ने देश में सबसे पहले मेडिकल की हिंदी (hindi) में पढ़ाई शुरू कर मोदी जी की इच्छा की पूर्ति की है। इसके लिए मैं एमपी सरकार (government) को बधाई देते हूं।शाह ने कहा कि मेडिकल के बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी हिंदी में शुरू होगी। देश के सारे विद्यार्थी अपनी मातृ भाषा में तकनीकी शिक्षा हासिल करेंगे।

 

Edited by Shweta Singh

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

वाशिंगटन मोन्यूमेंट पर भारतीय दूतावास ने आयोजित किया योग कार्यक्रम  

वाशिंगटन मोन्यूमेंट पर भारतीय दूतावास ने आयोजित किया योग कार्यक्रम  

हे.जा.स. June 19 2022 31807

अमेरिकी प्रशासन, संसद, उद्योग, राजनयिक कोर, मीडिया और प्रवासी भारतीय सहित विभिन्न क्षेत्रों से लोगों

 कोरोना संक्रमण से एक दिन में सर्वाधिक मौतें। 

 कोरोना संक्रमण से एक दिन में सर्वाधिक मौतें। 

एस. के. राणा April 01 2021 27758

संक्रमण से 354 और लोगों की मौत हो गई जो इस साल एक दिन में सर्वाधिक मृतक संख्या है। 17 दिसंबर 2020 को

जलवायु परिवर्तन और वायरसों की उत्पत्ति के बीच  हो सकता है संबंध- शोध।

जलवायु परिवर्तन और वायरसों की उत्पत्ति के बीच  हो सकता है संबंध- शोध।

रंजीव ठाकुर February 07 2021 18919

शोधकर्ताओं ने यह कहा है कि इस क्षेत्र में कोरोना वर्ग के कई वायरसों की मौजूदगी हो सकती है। इनका संबं

मौसमी बुखार के साथ बढ़ रहा जापानी इंसेफेलाइटिस का खतरा, डीजी हेल्थ ने दिए निर्देश

मौसमी बुखार के साथ बढ़ रहा जापानी इंसेफेलाइटिस का खतरा, डीजी हेल्थ ने दिए निर्देश

रंजीव ठाकुर September 16 2022 25210

संक्रामक रोगों के साथ जापानी इंसेफेलाइटिस के सम्भावित खतरे को देखते हुए डीजी हेल्थ डॉ लिली सिंह ने स

सीरम इंस्टीट्यूट ने टीबी से बचाव के लिए आरबीसीजी टीके के आपात उपयोग की मंजूरी मांगी

सीरम इंस्टीट्यूट ने टीबी से बचाव के लिए आरबीसीजी टीके के आपात उपयोग की मंजूरी मांगी

एस. के. राणा March 28 2022 43965

सीरम इंस्टीट्यूट ने आरबीसीजी टीके आपात उपयोग की मंजूरी मांग की है। ये टीके उन्नत तकनीक से निर्मित हो

कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने की हाई लेवल बैठक

कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने की हाई लेवल बैठक

एस. के. राणा December 24 2022 29859

बैठक के बाद शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी की। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य सच

कोविड-19: देश में फिर बढ़े मौतों के मामले।  

कोविड-19: देश में फिर बढ़े मौतों के मामले।  

एस. के. राणा July 10 2021 37288

नए आंकड़ों के साथ देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 3,07,95,716 और मृतकों की संख्या 4,07,145 हो

आज से 15-18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण शुरू, देश भर में छह लाख से ज्यादा किशोरों के रजिस्ट्रेशन हुए

आज से 15-18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण शुरू, देश भर में छह लाख से ज्यादा किशोरों के रजिस्ट्रेशन हुए

एस. के. राणा January 03 2022 23265

कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के साथ ही मौके पर भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा है। जहां इंटरनेट की सुविधा नह

12 से 18 साल के बच्चों के लिए आया नया टीका, कोर्बिवैक्स

12 से 18 साल के बच्चों के लिए आया नया टीका, कोर्बिवैक्स

एस. के. राणा February 15 2022 31670

केंद्र सरकार को कोर्बिवैक्स टीके की पहली खेप आज मिल जाएगी। इसके साथ ही अब 12 से 18 साल के बच्चों के

केजीएमयू कुलपति पर कार्यवाही के लिए विशेष सचिव ने राजभवन को लिखा पत्र

केजीएमयू कुलपति पर कार्यवाही के लिए विशेष सचिव ने राजभवन को लिखा पत्र

रंजीव ठाकुर July 21 2022 25900

केजीएमयू कुलपति पर लगे अनियमितताओं के आरोपों को लेकर विशेष सचिव ने कार्यवाही करने के लिए राजभवन को

Login Panel