देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

16 माह के बच्चे के अंगदान से बची कई जिंदगियां

रिशांत के जाने के बाद से घर में गम का माहौल है लेकिन दो लोगों को नया जीवन मिलने से परिवार को थोड़ा सुकून मिला है। एम्स में ऑर्गन डोनेशन की प्रमुख डॉक्टर आरती विज के मुताबिक यह एक मुश्किल प्रक्रिया है।

विशेष संवाददाता
August 26 2022 Updated: August 26 2022 18:37
0 27410
16 माह के बच्चे के अंगदान से बची कई जिंदगियां देश में अंगदान करने वाली सबसे कम उम्र का बच्चा

नयी दिल्ली। एम्स दिल्ली में ब्रेन डेड घोषित किए गए 16 महीने के बच्चे के परिवार ने दूसरों की जान बचाने के लिए अपने मासूम बच्चे के अंगों को दान कर दिया। रिशांत 5 बहनों का इकलौता भाई था। 17 अगस्त की सुबह वह अचानक गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पिता उपिंदर पेशे से एक निजी ठेकेदार हैं जो उस वक्त अपने काम से बाहर जा रहे थे। घायल बेटे को लेकर जमुना पार्क में अपने आवास के पास एक निजी अस्पताल में ले गए। 16 महीने के बच्चे को उसी दिन दोपहर में दिल्ली एम्स के जय प्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर (JPNATC) में सिर में गंभीर चोट के साथ भर्ती कराया गया था।

 

बच्चे के पिता उपिंदर पेशे से एक निजी ठेकेदार है। घटना के वक्त वह काम पर जा रहे थे। उन्हें जब बच्चे गिरने की खबर मिली तो उन्होंने आनन-फानन मासूम को निजी अस्पताल (जेपीएनएटीसी) में भर्ती कराया। जहां उसे 24 अगस्त को ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। इसके बाद एम्स के डॉक्टरों ने शोक संतप्त परिवार को अंगदान के बारे में जानकारी दी और उनसे बच्चे के ऑर्गन डोनेट करने का आग्रह किया। इस सलाह के बाद परिजनों ने रिशांत के अंगदान कर दूसरों को नई जिंदगी देने का फैसला लिया।

 

रिशांत के पिता ने रोते हुए यह बताया कि वह सुबह जल्दबाजी में काम के लिए निकल गए थे और अपने बच्चे को गोद में भी नहीं उठा पाए थे। उसी 17 अगस्त की दोपहर को घर से रिशांत को चोट लगने की खबर मिली। रिशांत के जाने के बाद से घर में गम का माहौल है लेकिन दो लोगों को नया जीवन मिलने से परिवार को थोड़ा सुकून मिला है। एम्स में ऑर्गन डोनेशन की प्रमुख डॉक्टर आरती विज के मुताबिक यह एक मुश्किल प्रक्रिया है और पहले परिवार को ऑर्गन डोनेशन के लिए मनाना। फिर तय समय में दान किए गए अंगों को सही तरह से इस्तेमाल कर लेना इसमें बहुत से डिपार्टमेंट मिलकर काम करते हैं। तब जाकर किसी को नया जीवन मिल पाता है।

Update by Aarti Tewari

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

 स्क्रब टाइफस का खतरा, सरकारी अस्पतालों में नहीं है जांच की सुविधा

स्क्रब टाइफस का खतरा, सरकारी अस्पतालों में नहीं है जांच की सुविधा

आरती तिवारी September 03 2023 30526

शहर के सरकारी में स्क्रब टाइफस की जांच की सुविधा ही नहीं है। जबकि स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस साल

देश में तेजी से घट रहे कोरोना संक्रमण के नये मामले, रोग से ठीक होने वालों की संख्या में बढ़ोतरी

देश में तेजी से घट रहे कोरोना संक्रमण के नये मामले, रोग से ठीक होने वालों की संख्या में बढ़ोतरी

एस. के. राणा February 02 2022 27787

बीते 24 घंटे में 1,61,386 नए मामले सामने आए हैं। इस महामारी से रिकवर होने वालों की संख्या 2,81,109 ह

सीओपीडी के मरीज ठण्ड में सुबह की सैर करने से बचे : डा. ए. के. सिंह

हुज़ैफ़ा अबरार November 19 2022 32839

सीओपीडी का सबसे सही इलाज इन्हेलर है इससे दवा सिर्फ आपके फेफडों में जाती है और मुहं में जो दवा का इफे

लोहिया संस्थान में हुआ शिशु का इंडोस्कोपी से सफल इलाज

लोहिया संस्थान में हुआ शिशु का इंडोस्कोपी से सफल इलाज

हुज़ैफ़ा अबरार December 02 2022 33957

अचलासिया कार्डिया में जन्म से ही भोजन नली का निचला सिरा ठीक से नहीं बनता है, जिससे बच्चा पेट में खान

5 फरवरी तक टीकाकरण कार्य पूरा किया जाये-सीएम

5 फरवरी तक टीकाकरण कार्य पूरा किया जाये-सीएम

हे.जा.स. January 28 2021 26258

कोविड चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि कोविड अस्पतालों में

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, कोरोना की जगह लगा दिया एंटी रैबीज का इंजेक्शन

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, कोरोना की जगह लगा दिया एंटी रैबीज का इंजेक्शन

रंजीव ठाकुर May 04 2022 29964

यूपी में स्वास्थ्य विभाग से फिर ऐसी खबर आई है जिसने विभाग की छवि एक बार फिर धूमिल कर दी है। लखीमपुर

कोरोना को लेकर डब्ल्यूएचओ ने फिर चेताया

कोरोना को लेकर डब्ल्यूएचओ ने फिर चेताया

एस. के. राणा January 31 2023 31494

डब्ल्यूएचओ महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने कहा, "कोविड-19 अंतरराष्ट्रीय चिंता का एक सार्वजनिक स

ऑप्ट्रोमेट्रिस्ट एसोसिएशन ने स्थानांतरण नीति से बाहर रखें जाने  की मांग किया। 

ऑप्ट्रोमेट्रिस्ट एसोसिएशन ने स्थानांतरण नीति से बाहर रखें जाने  की मांग किया। 

हुज़ैफ़ा अबरार June 19 2021 32970

कोविड महामारी में ऑप्ट्रोमेट्रिस्ट लगातार अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं। कोरोना के साथ ही ब्लैक फंगस मे

लखनऊ के कैंसर संस्थान को मुम्बई के टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल का मिला साथ
शाहजहांपुर में वायरल फीवर ने बढ़ाई टेंशन

शाहजहांपुर में वायरल फीवर ने बढ़ाई टेंशन

आरती तिवारी June 28 2023 30567

चिकित्सकों के मुताबिक, मानसून के दस्तक देने से पानी भरने और मच्छरजनित रोगों का खतरा मंडराने लगेगा। ओ

Login Panel