देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

हल्दी के औषधीय और सौंदर्य प्रसाधन गुण 

हल्दी पाचन तन्त्र की समस्याओं, गठिया, रक्त-प्रवाह की समस्याओं, कैंसर, जीवाणुओं के संक्रमण, उच्च रक्तचाप और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल की समस्या और शरीर की कोशिकाओं की टूट-फूट की मरम्मत में लाभकारी है।

आयशा खातून
May 27 2022 Updated: May 27 2022 15:39
0 46344
हल्दी के औषधीय और सौंदर्य प्रसाधन गुण  प्रतीकात्मक चित्र

हल्दी एक वनस्पति है। यह अदरक की प्रजाति का पौधा है जिसमें जड़ की गाँठ हल्दी है। प्राचीन काल से ही हल्दी को एक चमत्कारिक खाद्य और औषधीय पदार्थ के रूप में मान्यता प्राप्त है। भारतीय रसोई में इसका महत्वपूर्ण स्थान है और धार्मिक रूप से इसको बहुत शुभ समझा जाता है। प्रतिदिन हमारी रसोई में मसालों के तौर पर प्रयोग किया जाता है। 

हल्दी (Turmeric) में 68.4% कार्बोहायड्रेट, 6.3% प्रोटीन, 5.8% उड़नशील तेल, 5.1% द्रव्य और 3.5% खनिज द्रव्य पाया जाता है। इसमें कुर्कुमिन नामक पीला द्रव्य और  विटमिन A  भी पाए जाते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और प्रतिरोधक (immunity) क्षमता बढ़ाने वाले तत्व पाए जातें हैं। हल्दी ऐंटिसेप्किट (antiseptic) और ऐंटी-बैक्टीरियल (anti-bacterial) गुणों से भरपूर्ण है। 

हल्दी पाचन तन्त्र की समस्याओं, गठिया, रक्त-प्रवाह की समस्याओं, कैंसर, जीवाणुओं (बेक्टीरिया) के संक्रमण, उच्च रक्तचाप और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल की समस्या और शरीर की कोशिकाओं की टूट-फूट की मरम्मत में लाभकारी है। प्राचीन काल से ही इसका प्रयोग सुंदरता को निखारने के लिए किया जाता है।  

इस लेख के माध्यम से डाइटिशन आयशा आपको हल्दी के औषधीय (medicinal) और सौंदर्य प्रसाधन (cosmetic) के गुण बता रहीं है। 

हल्दी के औषधीय गुण - Medicinal properties of turmeric

  •  हल्दी में कैंसर रोधक गुण पाए जाते हैं।
  • इसके उपयोग से सर्दी जुखाम फ्लू और अर्थराइटिस जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है।
  • त्वचा रोग जैसे दाद खाज खुजली को कम करने में सहायक होता है।
  • यकृत संबंधी बीमारियों से बचाव में भी हल्दी की अहम भूमिका होती है। जो खून की नालियों में जमने वाले कोलेस्ट्रॉल को भी हटाने में सहायक है ।
  • हल्दी का पानी शरीर में होने वाली चयपचय क्रिया (मेटाबॉलिज्म )को भी बढ़ाता है जिससे शरीर से अतिरिक्त वसा आसानी से कम होना शुरू हो जाता है ।
  • चोट लगने की जगह पर हल्दी का लेप लगाने और गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पीने का रिवाज हमारे समाज में है।

हल्दी के सौंदर्य निखारने के गुण - Beauty enhancing properties of turmeric

  • यह त्वचा लिए किसी ग्लोइंग टॉनिक (glowing tonic) की तरह है।
  • हल्दी ऑयली, ड्राई या फिर सेंसिटिव तीनों तरह की त्वचा के लिए एकसौंदर्य प्रसाधन है।
  • हल्दी को चंदन और नींबू के रस में मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे की रंगत बढ़ जाती है।
  • चेहरे की झुर्रियां (facial wrinkles) को कम करने के लिए भी हल्दी का प्रयोग होता है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोरोना योद्धाओं के लिए केजरीवाल सरकार का ऐलान, परिजनों को मिलेंगे 1 करोड़ रुपये

कोरोना योद्धाओं के लिए केजरीवाल सरकार का ऐलान, परिजनों को मिलेंगे 1 करोड़ रुपये

एस. के. राणा January 14 2023 25878

उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा कि अपनी मानवता की रक्षा करते हुए और ड्यूटी निभाते हुए हमारे कोरोना योद

उत्तर प्रदेश नीट काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जल्दी करें अप्‍लाई

उत्तर प्रदेश नीट काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जल्दी करें अप्‍लाई

admin September 27 2022 34335

छात्र ध्यान दें कि काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय उन्हें एप्लीकेशन फीस के रूप में 3,000 रुपये

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल में चाइल्ड डेवलेपमेंट क्लिनिक की शुरुआत

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल में चाइल्ड डेवलेपमेंट क्लिनिक की शुरुआत

हुज़ैफ़ा अबरार March 20 2025 98705

यह क्लिनिक बच्चों में विकास से जुड़ी चुनौतियों को दूर करने में मदद करेगा, जिसमें प्रारंभिक पहचान और

भारत में बढ़ रहा टेस्ट पॉजिटिविटी रेट, पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 2,68,833 नए मामले 

भारत में बढ़ रहा टेस्ट पॉजिटिविटी रेट, पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 2,68,833 नए मामले 

एस. के. राणा January 15 2022 28819

इस संक्रमण से अब तक 4,85,752 लोगों की मृत्यु हो चुकी है जबकि देश भर में 3,49,47,390 मरीज ठीक हो चुके

बदले जाएंगे देश के सभी 23 एम्स के नाम

बदले जाएंगे देश के सभी 23 एम्स के नाम

श्वेता सिंह August 22 2022 32961

अभी तक देश के लगभग सभी एम्स अपने सामान्य नाम से जाने जाते थे लेकिन अब जल्द ही देशभर के 23 अखिल भारती

केरल के प्राइवेट स्कूल में मिले नोरोवायरस के मामले

केरल के प्राइवेट स्कूल में मिले नोरोवायरस के मामले

विशेष संवाददाता January 25 2023 25206

निजी स्‍कूल में प्राथमिक कक्षा के बच्‍चों में उल्टी और दस्त जैसे लक्षण दिखने के बाद इस बीमारी की पुष

ठंड में होने वाली जुकाम के लिए रामबाण साबित होगा ये आयुर्वेदिक काढ़ा

ठंड में होने वाली जुकाम के लिए रामबाण साबित होगा ये आयुर्वेदिक काढ़ा

श्वेता सिंह November 05 2022 34990

इसके सेवन से पेट की गैस, अपच और आव की दिक्कत दूर हो जाती है। खांसी और कफ में यह आपको आराम देता है। द

कोविड के बाद H3N2 वायरस का कहर, अब तक 7 लोगों की मौत

कोविड के बाद H3N2 वायरस का कहर, अब तक 7 लोगों की मौत

विशेष संवाददाता March 16 2023 29679

कोरोना के बाद अब H3N2 वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। देश में अब तक इससे संक्रमित 7 लोगों की मौत ह

श्री श्री रविशंकर ने मेडिकल ऑक्सीजन ग्रिड के निर्माण का उद्घाटन किया

श्री श्री रविशंकर ने मेडिकल ऑक्सीजन ग्रिड के निर्माण का उद्घाटन किया

विशेष संवाददाता October 24 2022 28295

उद्घाटन पर रविशंकर ने कहा यह बहुत आवश्यक समाधान है जिसे कई वैज्ञानिकों के सहयोग से विकसित किया गया ह

केरल में एंटीबायोटिक दवाएं डॉक्टर की पर्ची बगैर नहीं बिकेंगी

केरल में एंटीबायोटिक दवाएं डॉक्टर की पर्ची बगैर नहीं बिकेंगी

विशेष संवाददाता December 24 2022 36477

सरकार ने राज्य में एंटी-माइक्रोबियल प्रतिरोध (एएमआर) गतिविधियों को मजबूत करने के तहत सभी प्राथमिक स्

Login Panel