देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

जानिए कार्डिएक स्ट्रेस टेस्ट के दौरान क्या होता है

जब एक व्यक्ति तेज चलता है या अधिक व्यायाम करता है तो हृदय को खून की अधिक मात्रा पंप करने की आवश्यकता पड़ती है। स्ट्रेस टेस्ट बताता है कि ऐसी स्थितियों में हृदय कितना भार संभाल सकता है। यदि हार्ट तक खून की सप्लाई में कोई परेशानी होती है।

श्वेता सिंह
September 22 2022 Updated: September 22 2022 17:32
0 39251
जानिए कार्डिएक स्ट्रेस टेस्ट के दौरान क्या होता है प्रतीकात्मक चित्र

कार्डिएक स्ट्रेस दो शब्दों से मिलकर बना एक शब्द है- कार्डिएक का अर्थ है हृदय और तनाव का अर्थ है कठिन परिस्थितियाँ। कार्डिएक स्ट्रेस टेस्ट एक ऐसा परीक्षण है जो शारीरिक गतिविधि जैसे कठिन समय के दौरान हृदय की कार्यप्रणाली की जांच करता है। यह शारीरिक व्यायाम के दौरान रक्त प्रवाह को पंप करने में होने वाली समस्याओं की जांच करता है । कार्डियक स्ट्रेस टेस्ट को स्ट्रेस टेस्ट, एक्सरसाइज टेस्ट या ट्रेडमिल टेस्ट के रूप में भी जाना जाता है।

 

कार्डियक अरेस्ट में दिल के भीतर विभिन्न हिस्सों के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान गड़बड़ हो जाता है, जिसकी वजह से दिल की धड़कन पर बुरा असर पड़ता है।जकार्डियोपल्मोनरी रेसस्टिसेशन (CPR) के जरिए हार्ट रेट को नियमित किया जाता है। जिन लोगों को पहले हार्ट अटैक आ चुका है, उन्हें कार्डियक अरेस्ट आने की आंशका ज्यादा रहती है। स्ट्रेस टेस्ट को ट्रेडमिल टेस्ट भी कहा जाता है, यह टेस्ट बिना कोई चीरा लगाए किया जाता है। यह टेस्ट शारीरिक तनाव में हृदय की स्थिति की जांच करता है।

 

जब एक व्यक्ति तेज चलता है या अधिक व्यायाम करता है तो हृदय को खून की अधिक मात्रा पंप करने की आवश्यकता पड़ती है। स्ट्रेस टेस्ट बताता है कि ऐसी स्थितियों में हृदय कितना भार संभाल सकता है। यदि हार्ट तक खून की सप्लाई में कोई परेशानी होती है उदाहरण के तौर पर कैरोटिड धमनियों के साथ कोई परेशानी हो तो यह हार्ट की कार्य प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है और यह स्ट्रेस टेस्ट के असामान्य परिणाम हो सकते हैं।

 

कार्डिएक स्ट्रेस के दौरान क्या होता है?

  • स्ट्रेस टेस्ट में व्यक्ति को ट्रेडमिल पर चलने के लिए कहा जाता है, जब तक की हृदय तेज़ कार्य न करने लगे। उसी टेस्ट के दौरान इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (इसीजी) से स्थिति पर नज़र रखी जाती है।
  • जब टेस्ट चल रहा होता है तो ब्लड प्रेशर क्रमिक रूप से बढ़ता है और थकान व छाती में किसी प्रकार की तकलीफ जैसे लक्षण देखे जाते हैं।
  • इसीजी के परिणाम में असामान्य स्थिति जैसे, ब्लड प्रेशर और नब्ज का बढ़ना और छाती में किसी भी प्रकार की तकलीफ आदि बताते हैं कि हृदय तक खून का प्रवाह कम हो रहा है और कोरोनरी धमनियों में प्लाक भी जमा हो सकता है।
  • आपके हृदय की गति, साँस लेने का, रक्त चाप, इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ईसीजी) परीक्षण के दौरान निगरानी की जाएगी।
  • यदि आप असहज महसूस कर रहे है तो किसी भी समय परीक्षण बंद किया जा सकता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

पूर्ण वैक्सीनेशन के बावजूद अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस कोरोना पॉजीटिव

पूर्ण वैक्सीनेशन के बावजूद अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस कोरोना पॉजीटिव

हे.जा.स. April 27 2022 22521

अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) कोरोना पॉजीटिव हो गई हैं। व्हाइट हाउस ने मंगलवार

जनवरी में बढ़ सकते है कोविड-19 के मामले, अगले 40 दिन मुश्किल

जनवरी में बढ़ सकते है कोविड-19 के मामले, अगले 40 दिन मुश्किल

विशेष संवाददाता December 29 2022 25006

स्वास्थ्य मंत्रालय का आकलन है कि भारत में चीन जैसी कोरोना की लहर आने की स्थिति में संक्रमितों की ताद

भारत में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की आएगी ‘सुनामी’: एक्सपर्ट

भारत में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की आएगी ‘सुनामी’: एक्सपर्ट

एस. के. राणा January 20 2023 36525

अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के अनुमानों के अनुसार, जनसांख्यिकीय परिवर्तनों के कारण 2040 में दुनिया भर मे

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही के चलते नवजात की मौत, अस्पताल सील

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही के चलते नवजात की मौत, अस्पताल सील

विशेष संवाददाता March 15 2023 36268

बांके बिहारी अस्पताल में आई महिला के शिशु की डिलीवरी के दौरान मौत हो गयी। जिससे अस्पताल का पूरा स्टा

मिर्जापुर में बनेगा नया अस्पताल, मिलेंगी ये सुविधाएं

मिर्जापुर में बनेगा नया अस्पताल, मिलेंगी ये सुविधाएं

विशेष संवाददाता March 15 2023 44096

नए अस्पताल में 100 बेड का पुरुष और 100 बेड का महिला अस्पताल बनाने की तैयारी है। इसके लिए सीएमओ को पा

H3N2 इन्फ्लूएंजा से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बनाया एक्शन प्लान

H3N2 इन्फ्लूएंजा से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बनाया एक्शन प्लान

आरती तिवारी March 15 2023 29641

यूपी में H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस का खतरा मंडरा रहा है। KGMU में 15 मरीजों के सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आन

आजमाएं, नेल पॉलिश रिमूव करने के ये घरेलू नुस्खे

आजमाएं, नेल पॉलिश रिमूव करने के ये घरेलू नुस्खे

लेख विभाग October 24 2022 98909

अगर आपको कहीं शादी या पार्टी में जाना हो और नेल पॉलिश रिमूवर की बोतल खाली हो गई है तो ऐसी स्थिति में

अगस्त तक कोरोना के तीसरी लहर की संभावना: एसबीआई

अगस्त तक कोरोना के तीसरी लहर की संभावना: एसबीआई

एस. के. राणा July 06 2021 27871

एसबीआई की "कोविड -19: रेस टू फिनिशिंग लाइन" रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है, "मौजूदा आंकड़ों के अनुसार

देशी कोरोनारोधी कोवैक्सीन को

देशी कोरोनारोधी कोवैक्सीन को 'द लैंसेट' ने अत्यधिक प्रभावकारी' माना है।

हे.जा.स. November 12 2021 29830

द लैंसेट ने कहा कि सिम्पटॉमिक कोरोना मरीजों के खिलाफ भारत बायोटेक की कोवैक्सीन 77.8% असरदार पाई गई ह

देश में फिर बढ़ कोरोना केस, पिछले 24 घंटे में 796 नए मामले

देश में फिर बढ़ कोरोना केस, पिछले 24 घंटे में 796 नए मामले

एस. के. राणा March 18 2023 24339

देश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण के 796 नए मामले दर्ज किए गए है। वहीं, भारत में अभी 5,026 ल

Login Panel