देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के संरक्षण और संवर्धन की जरूरत है: आयुष मंत्री दयालु

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कॉलेजज़ के प्राचार्यों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में मंत्री ने पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के संरक्षण और संवर्धन की जरूरत पर बल दिया।

रंजीव ठाकुर
August 02 2022 Updated: August 02 2022 15:19
0 28662
पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के संरक्षण और संवर्धन की जरूरत है: आयुष मंत्री दयालु आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु

लखनऊ। आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कॉलेजज़ के प्राचार्यों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में मंत्री ने पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के संरक्षण और संवर्धन की जरूरत पर बल दिया। 

 

आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु (AYUSH Food Safety and Drug Administration (Independent Charge) Minister Dayashankar Mishra Dayalu) ने राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गोमतीनगर (Government Homoeopathic Medical College and Hospital) में होम्योपैथिक कॉलेजों के प्राचार्यों (Principals of Homeopathic Colleges) के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में निदेशक होम्योपैथ (director homeopaths UP) सहित सभी राजकीय कॉलेजज़ के प्राचार्य उपस्थित रहे।

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि यूपी में आयुष को लेकर काफी कार्य हो रहे हैं और अस्पतालों का उच्चीकरण किया जा रहा है और लगभग 10 हजार करोड़ रुपयों से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। आयुष को लेकर प्रधानमंत्री (PM Modi) विशेष तौर पर संवेदनशील हैं।

 

होम्योपैथिक कॉलेजज़ के शैक्षिक कैलेण्डर (academic calendar), पाठ्यक्रम (Homeopathi academic calendar) और समय से परीक्षा करवाने की जानकारी लेते हुए उन्होंने सभी प्राचार्यों से छात्रों के बीच जाकर अध्यापकों का फीडबैक लेने और शैक्षिक कैलेण्डर के हिसाब से पाठ्यक्रम पूर्ण कराने पर जोर देने के लिए कहा। इस दौरान प्राचार्यों ने अपनी समस्याएं भी बताईं।

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने होम्योपैथिक अस्पतालों में चल रही ओपीडी (OPD) व आईपीडी (IPD) में दी जा रही सुविधाओं के विषय में जानकारी ली। उन्होंने कॉलेज परिसर में स्वच्छता रखने और एक हफ्ते का सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।

 

समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए दयालु ने कहा कि हमारे पास आयुष के रूप में लोक चिकित्सा (traditional medicine) की एक मजबूत संस्कृति है। इसके संरक्षण और संवर्धन की जरूरत है। कोरोना काल (Corona period) में पारंपरिक चिकित्सा पद्धति ने लोगों की जान बचाई और पूरी दुनिया का विश्वास आयुष के तहत आने वाली पद्धतियों को लेकर बढ़ा है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

डेल्टा वेरिएंट पर किसी अन्य वैक्सीन की तुलना में ज्यादा प्रभावी है स्पूतनिक वी।

डेल्टा वेरिएंट पर किसी अन्य वैक्सीन की तुलना में ज्यादा प्रभावी है स्पूतनिक वी।

हे.जा.स. June 16 2021 25447

वैक्सीन निर्माता कंपनी ने मंगलवार को बताया कि इंटरनेशनल पीयर-रीव्यूड जर्नल में प्रकाशित करने के लिए

डेंगू का कहर, मच्छर मारने के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना

आरती तिवारी September 17 2022 24589

दिल्ली में मच्छरों के खात्मे के लिए छेड़ी गई जंग अब तेज हो गई है। ऐसे में इस बीमारी को फैलाने वाले म

कोरोना पर पीएम मोदी ने किया मंथन

कोरोना पर पीएम मोदी ने किया मंथन

एस. के. राणा December 23 2022 31165

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में कोरोना की स्थिति को लेकर करीब डेढ़ घंटे तक समीक्षा बैठक की।

सहारा हॉस्पिटल ने गॉल ब्लॉडर कैंसर पीड़ित मरीज की जान बचायी

सहारा हॉस्पिटल ने गॉल ब्लॉडर कैंसर पीड़ित मरीज की जान बचायी

हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2022 55247

डॉ अंकुर ने बताया कि उसे गाल ब्लैडर का कैंसर है, इसका आपरेशन करना होगा। तब मरीज ने सरकारी हॉस्पिटल म

निशुल्क दांत जांच शिविर का आयोजन, टूथपेस्ट और दवाओं का भी हुआ वितरण

निशुल्क दांत जांच शिविर का आयोजन, टूथपेस्ट और दवाओं का भी हुआ वितरण

अनिल सिंह March 21 2023 35684

नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा कसया नगर स्थित वृद्धाश्रम पर निःशुल्क दांत जांच शिविर का आयोजन

अब चीन में मंकीपॉक्स वायरस ने दी दस्तक

अब चीन में मंकीपॉक्स वायरस ने दी दस्तक

आरती तिवारी September 18 2022 25269

दुनिया में मंकीपॉक्स वायरस के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। धीरे-धीरे यह बीमारी 90 से ज्यादा देशों में फैल

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर लोहिया में संगोष्ठी का हुआ आयोजन

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर लोहिया में संगोष्ठी का हुआ आयोजन

हुज़ैफ़ा अबरार October 11 2022 36897

संगोष्ठी के मुख्य वक्ता प्रो ए के ठक्कर निदेशक न्यूरोसाइन्स मेदांता लखनऊ ने वृद्ध लोगो मे होने वाली

जी-20 स्वास्थ्य-समूह की पहली बैठक तिरुवनंतपुरम में हुई सम्पन्न 

जी-20 स्वास्थ्य-समूह की पहली बैठक तिरुवनंतपुरम में हुई सम्पन्न 

एस. के. राणा January 19 2023 31944

डॉ. पवार ने कहा कि महामारी की रोकथाम, उसके लिये तैयारी और कार्रवाई के लिये विभिन्न प्रकार के अनेक से

कोविड-19 टीकाकरण एजेंसियों के पास 1.66 करोड़ से ज्यादा खुराक उपलब्ध: केंद्र 

कोविड-19 टीकाकरण एजेंसियों के पास 1.66 करोड़ से ज्यादा खुराक उपलब्ध: केंद्र 

एस. के. राणा July 07 2021 31305

मंत्रालय ने कहा कि अब तक सभी संसाधनों के जरिए राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों को टीके की 37.07 करो

लापरवाह डॉक्टर पर फिर गिरी गाज

लापरवाह डॉक्टर पर फिर गिरी गाज

आरती तिवारी May 11 2023 29185

डिप्टी सीएम के आदेश के बाद प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने प्रयागराज के एक डॉक्टर को बर्खास्त कर दिया। प्र

Login Panel