देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लखनऊ का तीसरा बड़ा अस्पताल बना लोकबंधु, 6 लाख मरीजों को मिलेगी राहत 

डॉक्टर अजय शंकर त्रिपाठी बताते हैं कि अस्पताल में गर्भवती महिलाओं और नवजात के लिए अलग अलग वार्ड और ऑपरेशन थियेटर हैं। आंख, हड्डी, मेडिसिन, सर्जरी, गायनो, दांत, आयुर्वेदिक, होम्योपैथ, बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की ओपीडी संचालित हो रही है।

हुज़ैफ़ा अबरार
March 23 2022 Updated: March 23 2022 04:17
0 42982
लखनऊ का तीसरा बड़ा अस्पताल बना लोकबंधु, 6 लाख मरीजों को मिलेगी राहत  लोकबन्धु अस्पताल लखनऊ

लखनऊ। लोकबन्धु अस्पताल राजधानी में बलरामपुर और सिविल अस्पताल के बाद तीसरा बड़ा सरकारी अस्पताल हो गया है। यहाँ 318 बेड पर मरीजों की भर्ती शुरू हो गई है। नवजात बच्चों के लिए विशेष नवजात देखभाल इकाई (एसएनसीयू) , इमरजेंसी, आईसीयू, प्रसव, हड्डी, आंख, मेडिसिन, सर्जरी की  सुविधा है।

छोटे व बड़े सभी ऑपरेशन शुरू हो गए हैं। इमरजेंसी में 16 बेड के साथ ही गंभीर मरीजों के इमरजेंसी में चार बेड का आईसीयू भी शुरू हो गया है। सुविधाएं बढ़ने से ओपीडी में मरीजों की संख्या डेड़ से दो हजार पहुंच गई है। कानपुर रोड, सरोजनीनगर, आलमबाग, कृष्णानगर, आशियाना और तेलीबाग के छह लाख से अधिक लोगों को बड़ी राहत मिली है। 

लोक बन्धु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी बताते हैं कि कोविड से पहले यहां सिर्फ 100 बेड पर मरीज भर्ती हो रहे थे। अप्रैल वर्ष 2020 में कोरोना के मामले बढ़ने पर यहां 300 बेड पर संक्रमित मरीज भर्ती होने लगे थे। तीसरी लहर कम होने पर सभी बेड पर सामान्य मरीजों की भर्ती शुरू हो गई है।डॉक्टर अजय शंकर त्रिपाठी बताते हैं कि अस्पताल में गर्भवती महिलाओं और नवजात के लिए अलग अलग वार्ड और ऑपरेशन थियेटर हैं। आंख, हड्डी, मेडिसिन, सर्जरी, गायनो, दांत, आयुर्वेदिक, होम्योपैथ, बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की ओपीडी संचालित हो रही है।

जांच की सुविधा
डॉ. त्रिपाठी के मुताबिक अस्पताल में पैथालॉजी है। यहां पर कैंसर, लिवर, किडनी से लेकर खून व पेशाब से जुड़ी जरूरत वाली सभी जाँचें हो रही हैं। इसके अलावा अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, ईसीजी है। सिटी स्कैन मशीन लग रही है। छह ऑपरेशन थियेटर क्रियाशील अस्पताल में एक इमरजेंसी ओटी, आंख, हड्डी, सर्जरी (हॉर्निया, गालब्लेडर, हाइड्रोसील) व महिलाओं के प्रसव के लिए दो ऑपरेशन थियेटर हैं। ऑक्सीजन जनरेटर भी यहां तैयार है। अब अस्पताल में गम्भीर मरीजों को ऑक्सीजन की किल्लत नही होगी।
 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

मुँहासों के उपचार के लिए ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ने लॉन्च किया मिन्यम जेल

मुँहासों के उपचार के लिए ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ने लॉन्च किया मिन्यम जेल

हुज़ैफ़ा अबरार July 15 2022 37975

ग्लेनमार्क द्वारा वर्ष 2020 में भारत में मुँहासों की व्यापकता पर किए गए एक अध्ययन के अनुसार 45 प्रति

40 लाख अन्त्योदय कार्ड धारकों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड: स्वास्थ्य मंत्री

40 लाख अन्त्योदय कार्ड धारकों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड: स्वास्थ्य मंत्री

हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2021 25204

आयुष्मान कार्ड योजना का प्रमुख उद्देश्य कमजोर वर्ग को मुफ्त इलाज की सुविधा मुहैया कराना ताकि उनको यह

सीरम इंस्टीट्यूट ने 12 से 17 साल के बच्चों के लिए कोरोनारोधी वैक्सीन की आपात इस्तेमाल की मंजूरी मांगी

सीरम इंस्टीट्यूट ने 12 से 17 साल के बच्चों के लिए कोरोनारोधी वैक्सीन की आपात इस्तेमाल की मंजूरी मांगी

एस. के. राणा February 22 2022 26184

सीरम इंस्टीट्यूट ने भारत के औषधि नियामक से 12 से 17 साल आयु वालों के समूह के लिए अपनी कोरोनारोधी वैक

गुजरात में दर्ज हुआ पहला XBB.1.5 वैरिएंट का केस

गुजरात में दर्ज हुआ पहला XBB.1.5 वैरिएंट का केस

विशेष संवाददाता January 01 2023 39046

अमेरिका और ब्रिटेन में इस नए वैरिएंट XBB.1.5 ने तबाही मचा रखा है। अब ये भारत भी पहुंच गया है। गुजरात

Efficacy of awake prone positioning in patients with covid-19 related hypoxemic respiratory failure: systematic review and meta-analysis of randomized trials

Efficacy of awake prone positioning in patients with covid-19 related hypoxemic respiratory failure: systematic review and meta-analysis of randomized trials

British Medical Journal December 09 2022 25232

Awake prone positioning compared with usual care reduces the risk of endotracheal intubation in adul

एंटी-कोविड वैक्सीन कोर्बेवैक्स को बूस्टर खुराक के रूप में मंजूरी मिली 

एंटी-कोविड वैक्सीन कोर्बेवैक्स को बूस्टर खुराक के रूप में मंजूरी मिली 

एस. के. राणा June 06 2022 31858

जो लोग कोविशील्ड या कोवैक्सिन वैक्सीन की दो खुराक ले चुके हैं, वे अब कोर्बेवैक्स की सतर्कता डोज लगवा

अगर मुंह के कैंसर के मरीज के 1.5 मिलीलीटर खून में 12 से कम कैंसर सेल हैं तो जीने की संभावना बढ़ जाती है

अगर मुंह के कैंसर के मरीज के 1.5 मिलीलीटर खून में 12 से कम कैंसर सेल हैं तो जीने की संभावना बढ़ जाती है

हे.जा.स. March 28 2022 32686

भारतीय वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि अगर मुंह के कैंसर के मरीज के 1.5 मिलीलीटर रक्त में 12 से कम कै

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर लोहिया में संगोष्ठी का हुआ आयोजन

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर लोहिया में संगोष्ठी का हुआ आयोजन

हुज़ैफ़ा अबरार October 11 2022 36414

संगोष्ठी के मुख्य वक्ता प्रो ए के ठक्कर निदेशक न्यूरोसाइन्स मेदांता लखनऊ ने वृद्ध लोगो मे होने वाली

यूपी के 61 जिले हुए कोरोना मुक्त

यूपी के 61 जिले हुए कोरोना मुक्त

आरती तिवारी January 16 2023 29968

उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना का एक मरीज सामने आया हैं। इस दौरान एक मरीज रिकवर भी हुआ। इसी के

डिप्रेशन और आत्महत्या को रोका जा सकता है: डॉ सुमित्रा अग्रवाल  

डिप्रेशन और आत्महत्या को रोका जा सकता है: डॉ सुमित्रा अग्रवाल  

लेख विभाग December 05 2022 37386

युवाओ की जि़ंदगी में आगे बढऩे का दबाव होता है, पढ़ाई का दबाव, अच्छी जॉब का दबाव, शादी का दबाव, आर्थि

Login Panel