देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

प्रेगनेंसी के दौरान योग दिला सकता है समस्याओं से निजात।

गर्भावस्था के दौरान आप जितना एक्टिव रहेंगी, आपके लिए समस्याएं भी उतनी ही कम होंगी। योग करने वाली महिलाओं की डिलीवरी भी आसानी से होती है और डिलीवरी के बाद रिकवरी भी जल्दी होती है।

लेख विभाग
September 12 2021
0 33239
प्रेगनेंसी के दौरान योग दिला सकता है समस्याओं से निजात। प्रतीकात्मक

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ता है। इन समस्याओं को पूरी तरह से रोका तो नहीं जा सकता क्योंकि ये उस समय की नेचुरल प्रक्रिया का हिस्सा होती हैं। लेकिन योग के जरिए इन्हें काफी हद तक नियंत्रित जरूर किया जा सकता है। इसीलिए तमाम विशेषज्ञ गर्भावस्था के समय योग करने की सलाह देते हैं। कई महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान योग करने को लेकर मन में संशय होता है। उन्हें लगता है कि कहीं इससे उनके गर्भस्थ शिशु को कोई परेशानी न हो जाए।

आपको बता दें कि गर्भावस्था के दौरान आप जितना एक्टिव रहेंगी, आपके लिए समस्याएं भी उतनी ही कम होंगी। योग करने वाली महिलाओं की डिलीवरी भी आसानी से होती है और डिलीवरी के बाद रिकवरी भी जल्दी होती है। ​ऐसे तमाम योगासन हैं जिन्हें गर्भावस्था के दौरान सुरक्षित माना जाता है। आप विशेषज्ञ से इसके बारे में सलाह लेकर किसी जानकार की देखरेख में इसे आराम से कर सकती हैं। किसी लेख में पढ़ कर खुद योग करने से नुक्सान भी हो सकता है। आईये जानते हैं प्रीनेटल योग के बारे में।

क्या है प्रीनेटल योग
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को थकान, बेचैनी, मूड स्विंग्स, घबराहट, उल्टी आदि कई तरह की परेशानियां होती हैं। इसका मुख्य कारण हार्मोनल बदलाव को माना जाता है। इन समस्याओं से प्रेगनेंट महिला को राहत दिलाने के लिए प्रीनेटल योग के जरिए बेहद आसान योगासन और कुछ आसान मुद्राओं का अभ्यास कराया जाता है। इन योगासनों को करने से ब्लड सर्कुलेशन और शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर होता है और तमाम समस्याओं से आराम मिलता है।

कौन से योगासन सुरक्षित
विशेषज्ञों की मानें तो चौथे महीने से योग करना प्रेगनेंसी में सही माना गया है। इस दौरान ताड़ासन, वज्रासन, सुखासन, त्रिकोणासन, तितली आसन, पश्चिमोत्तानासन, वीरभद्रासन, और शवासन को सुरक्षित माना जाता है। लेकिन गर्भावस्था के दौरान हर महिला की स्थिति अलग होती है, इसलिए आप कोई भी योगासन करने से पहले एक बार विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें।

इन बातों का रहे खयाल
नौकासन, चक्रासन, विपरीत शलभासन, भुजंगासन, हलासन, अर्धमत्स्येंद्रासन को गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं माना जाता है। इसलिए इन्हें करने की गलती न करें। इसके अलावा विशेषज्ञ की सलाह के बाद कोई भी आसन या मुद्राओं का अभ्यास किसी विशेषज्ञ की देखरेख में ही करें, ताकि भूल से भी कोई समस्या पैदा न हो। अधिक व्यायाम करके अपने आप को तनाव में न डालें। साथ ही शरीर में पानी की कमी न होने दें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

सोशल मीडिया पर दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चे को बचाने की मुहिम, 16 करोड़ का है इंजेक्शन

सोशल मीडिया पर दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चे को बचाने की मुहिम, 16 करोड़ का है इंजेक्शन

रंजीव ठाकुर September 01 2022 27762

सुल्तानपुर में गंभीर बीमारी स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी टाइप-1 से पीड़ित अनामय को सरकारी सहायता तो अभी तक

आइकॉनिक वीक ऑफ़ हेल्थ के तहत ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर क्षय रोग के प्रति चला जागरूकता अभियान

आइकॉनिक वीक ऑफ़ हेल्थ के तहत ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर क्षय रोग के प्रति चला जागरूकता अभियान

हुज़ैफ़ा अबरार January 09 2022 28557

आइकॉनिक वीक ऑफ हेल्थ कार्यक्रम का उद्देश्य क्षय उन्मूलन के प्रति जनसहभागिता को बढ़ाना है। ऐशबाग रेलव

NEET में आकांक्षा को टॉपर घोषित किया जाए - उ. प्र. सरकार

NEET में आकांक्षा को टॉपर घोषित किया जाए - उ. प्र. सरकार

हे.जा.स. October 20 2020 15032

यूपी सरकार आकांक्षा सिंह को टॉपर घोषित करने की मांग कर रही है।  सरकार ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी

मेडिकल कॉलेज के नए भवन का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया उद्घाटन

विशेष संवाददाता April 03 2023 22618

डिप्टी सीएम ने बताया कि जिले में दवाओं और एक्सरे प्लेट की कोई कमी नहीं है।

सीरम इंस्टीट्यूट ने टीबी से बचाव के लिए आरबीसीजी टीके के आपात उपयोग की मंजूरी मांगी

सीरम इंस्टीट्यूट ने टीबी से बचाव के लिए आरबीसीजी टीके के आपात उपयोग की मंजूरी मांगी

एस. के. राणा March 28 2022 43307

सीरम इंस्टीट्यूट ने आरबीसीजी टीके आपात उपयोग की मंजूरी मांग की है। ये टीके उन्नत तकनीक से निर्मित हो

माल और गोसाईंगंज सीएचसी पर आयुष्मान भारत ब्लॉक स्वास्थ्य मेले का आयोजन

माल और गोसाईंगंज सीएचसी पर आयुष्मान भारत ब्लॉक स्वास्थ्य मेले का आयोजन

रंजीव ठाकुर April 21 2022 31273

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत गोसाईंगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र( सीएचसी) और माल सीएचसी पर बुधवार क

गोरखपुर के मेडिकल कालेज में पीजी की सीटें बढ़ी 30 और सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा 

गोरखपुर के मेडिकल कालेज में पीजी की सीटें बढ़ी 30 और सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा 

अखण्ड प्रताप सिंह December 31 2020 28869

बाबा राघव दास मेडिकल कालेज में आठ विभागों में पीजी की 27 सीटें बढ़ गई हैं।  इनमें इसी सत्र से पढ़ाई

लोहिया संस्थान ने  अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस वीक सेलिब्रेशन मनाया  

लोहिया संस्थान ने  अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस वीक सेलिब्रेशन मनाया  

हुज़ैफ़ा अबरार May 12 2026 1050

कॉलेज ऑफ नर्सिंग डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस वीक सेल

सुल्तानपुर के जिला अस्पतालों में किया गया मॉकड्रिल

सुल्तानपुर के जिला अस्पतालों में किया गया मॉकड्रिल

विशेष संवाददाता December 28 2022 31905

स्टेट लेवल के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ रमेश कुमार ने बताया कि यहां पर इस तरीके के मरीजों के आने पर ऑक्सी

देश में डॉक्टरी की प्रैक्टिस करने के लिए, विदेश के मेडिकल डिग्रीधारकों को एफएमजीई परीक्षा पास करना जरूरी 

देश में डॉक्टरी की प्रैक्टिस करने के लिए, विदेश के मेडिकल डिग्रीधारकों को एफएमजीई परीक्षा पास करना जरूरी 

अखण्ड प्रताप सिंह March 01 2022 37170

विदेश में मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों को भारत में सीधे डॉक्टरी की प्रैक्टिस करने की अनुमत

Login Panel