देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

भारत बायोटेक को डब्ल्यूएचओ से कोवैक्सीन ईयूएल के लिए फीडबैक का इंतजार।

डब्ल्यूएचओ इस समय भारत बायोटेक के डेटा की समीक्षा कर रहा है और डब्ल्यूएचओ की वेबसाइट पर उपलब्ध ताजा जानकारी के अनुसार वैक्सीन पर फैसला लेने की तारीख की अभी ‘‘पुष्टि की जानी है।’’

0 35199
भारत बायोटेक को डब्ल्यूएचओ से कोवैक्सीन ईयूएल के लिए फीडबैक का इंतजार। प्रतीकात्मक

हैदराबाद (भाषा)। भारत बायोटेक ने शुक्रवार को कहा कि उसने आपातकालीन उपयोग सूची (ईयूएल) के लिए अपनी कोविड-19 वैक्सीन कोवैक्सीन से संबंधित सभी डेटा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को सौंप दिए हैं और अब उसे वैश्विक स्वास्थ्य संगठन से फीडबैक का इंतजार है।

डब्ल्यूएचओ इस समय भारत बायोटेक के डेटा की समीक्षा कर रहा है और डब्ल्यूएचओ की वेबसाइट पर उपलब्ध ताजा जानकारी के अनुसार वैक्सीन पर फैसला लेने की तारीख की अभी ‘‘पुष्टि की जानी है।’’

भारत बायोटेक ने ट्वीट किया, ‘‘कोवैक्सीन का नैदानिक ​​​​परीक्षण डेटा जून 2021 में पूरी तरह से संकलित और उपलब्ध था। विश्व स्वास्थ्य संगठन को आपातकालीन उपयोग सूची (ईयूएल) आवेदन के लिए सभी डेटा जुलाई की शुरुआत में सौंप दिए गए। हमने डब्ल्यूएचओ द्वारा मांगे गए स्पष्टीकरण का जवाब दिया है और आगे की फीडबैक की प्रतीक्षा कर रहे हैं।’’

कंपनी ने आगे कहा कि एक जिम्मेदार विनिर्माता के रूप में मंजूरी प्रक्रिया और इसकी समयसीमा के बारे में अटकलें लगाना या टिप्पणी करने उचित नहीं होगा।

भारत बायोटेक ने कहा कि कंपनी जल्द से जल्द डब्ल्यूएचओ ईयूएल पाने के लिए पूरी लगन के साथ कोशिश कर रही है।

डब्ल्यूएचओ ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि वह वैक्सीन के डेटा की समीक्षा कर रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

सर्दियों में हाई ब्लड प्रेशर लेवल ऐसे नियंत्रित रखें।

सर्दियों में हाई ब्लड प्रेशर लेवल ऐसे नियंत्रित रखें।

लेख विभाग December 27 2021 37179

आजकल हर दूसरा व्यक्ति ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहा है। हाई ब्लड प्रेशर भी एक ऐसी ही बीमारी है, ज

बाबा रामदेव के खिलाफ रायपुर में एफआईआर दर्ज।

बाबा रामदेव के खिलाफ रायपुर में एफआईआर दर्ज।

एस. के. राणा June 17 2021 29932

रायपुर के एसएसपी अजय यादव ने बताया कि बाबा रामदेव के खिलाफ सेक्शन 188, 269 और 504 के तहत केस फाइल कि

प्रदेश में 11 नर्सिंग कॉलेजों में होगी भर्ती, डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश

प्रदेश में 11 नर्सिंग कॉलेजों में होगी भर्ती, डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश

आरती तिवारी November 01 2022 27651

यूपी के 11 नर्सिंग कॉलेजों में भर्तियां होनी है। इसी क्रम में 255 पदों पर संविदा के आधार पर शैक्षणिक

संचारी रोगों के प्रसार उनके लक्षणों रोकथाम के उपायों तथा समय पर चिकित्सकीय परामर्श ज़रूरी : डॉ. सीएम सिंह

संचारी रोगों के प्रसार उनके लक्षणों रोकथाम के उपायों तथा समय पर चिकित्सकीय परामर्श ज़रूरी : डॉ. सीएम सिंह

हुज़ैफ़ा अबरार October 14 2026 665

संचारी रोगों के प्रसार उनके लक्षणों रोकथाम के उपायों तथा समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के महत्व को

लंपी वायरस को लेकर यूपी में अलर्ट,7 मंडलों में उतरेगी टीम-9

लंपी वायरस को लेकर यूपी में अलर्ट,7 मंडलों में उतरेगी टीम-9

आरती तिवारी August 29 2022 30567

अब लंपी रोग से प्रभावित 7 मंडलों में आज से टीम-9 के नोडल अधिकारी तेजी से कार्य शुरू करेंगे। देखा जाए

NEET प्रवेश परीक्षा होगी एक अगस्त को। 

NEET प्रवेश परीक्षा होगी एक अगस्त को। 

अखण्ड प्रताप सिंह March 13 2021 39367

एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएसएमएस, बीयूएमएस और बीएचएमएस पाठ्यक्रमों में दाखिला के लिए नीट (स्नातक)

अल्जाइमर से बचा सकते हैं ये हेल्दी फूड्स

अल्जाइमर से बचा सकते हैं ये हेल्दी फूड्स

आरती तिवारी September 13 2022 29529

हल्दी एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट्स है। रोजाना भोजन में इसके प्रयोग से या फिर दूध में चुटकी भर इसे लेने स

जन्मजात विकारों की वजह से दुनियाभर में हर साल तीन लाख नवजात मर जातें हैं: डब्लूएचओ

जन्मजात विकारों की वजह से दुनियाभर में हर साल तीन लाख नवजात मर जातें हैं: डब्लूएचओ

एस. के. राणा March 03 2022 33853

जन्मजात कमजोरी व शारीरिक विकारों की वजह से हर साल 3.03 लाख नवजात मर रहे हैं। जो बच रहे हैं वे जीवन भ

डा सूर्यकान्त आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सम्मानित

डा सूर्यकान्त आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सम्मानित

हुज़ैफ़ा अबरार November 04 2022 23370

डा सूर्यकान्त केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में 17 वर्ष से प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है ए

लोहिया में एनेस्थीसिया विशेषज्ञों का उन्नत चिकित्सा तकनीक द्वारा बेहतर रोगी देखभाल पर मंथन

लोहिया में एनेस्थीसिया विशेषज्ञों का उन्नत चिकित्सा तकनीक द्वारा बेहतर रोगी देखभाल पर मंथन

हुज़ैफ़ा अबरार July 31 2026 1197

विभिन्न औषधियों चिकित्सीय उपकरणों एक्स-रे तथा ईसीजी की व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक समझ विकसित करने हेतु

Login Panel