देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

टीबी के लम्बे उपचार में डॉक्सीसाइक्लिन जटिलताओं को कम करेगा: एक शोध  

डॉक्सीसाइक्लिन एक सस्ता और व्यापक रूप से उपलब्ध एंटीबायोटिक है जो फेफड़ों की क्षति को कम कर सकता है, और इन रोगियों के लिए जीवन की गुणवत्ता में संभावित रूप से सुधार कर सकता है।

हे.जा.स.
June 21 2021 Updated: June 21 2021 01:02
0 42817
टीबी के लम्बे उपचार में डॉक्सीसाइक्लिन जटिलताओं को कम करेगा: एक शोध   प्रतीकात्मक

सिंगापुर/नयी दिल्ली। टीबी के उपचार में प्रचलित दवाओं के साथ डॉक्सीसाइक्लिन नामक एंटीबायोटिक के प्रयोग के अच्छे परिणाम मिलें हैं। योंग लू लिन स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में 30 मरीजों  किये गए एक क्लीनिकल ट्रायल से पता चला कि टीबी के उपचार में कॉम्बिनेशन थेरेपी के साथ डॉक्सीसाइक्लिन प्रयोग करने पर फेफड़ों की कैविटी के आकार को कम करने और  सुधार के अन्य मानकों में वृद्धि हुई। यह शोध जर्नल ऑफ क्लिनिकल इन्वेस्टीगेशन में प्रकाशित हुआ।

एक अनुमान के अनुसार प्रत्येक वर्ष वैश्विक स्तर पर एक करोड़ लोग तपेदिक (टीबी) से संक्रमित होतें हैं। यह रोग संक्रमण रोगों से होने वाली मौत का एक प्रमुख कारण बना हुआ है। टीबी के इलाज का सबसे छोटा कोर्स भी छह महीने का है। ड्रग रेसिस्टेंट टीबी सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक बढ़ता हुआ खतरा है।

टीबी का उपचार पूरा होने के बाद, फेफड़ों के भीतर के टिश्यू को नुक्सान होने की संभावना रहती है। यह स्थायी श्वसन अक्षमता जैसे फेफड़ों की समस्याओं का कारण बन सकता है। जिसके कारण सांस लेने में कठिनाई, फेफड़ों में कठोरता और ब्रोंकाईक्टेसिस जैसे रोग होने की संभावना बनी रहती हैं।

सहायक प्रोफेसर कैथरीन ओएनजी ने बताया कि डॉक्सीसाइक्लिन एक सस्ता और व्यापक रूप से उपलब्ध एंटीबायोटिक है जो फेफड़ों की क्षति को कम कर सकता है, और इन रोगियों के लिए जीवन की गुणवत्ता में संभावित रूप से सुधार कर सकता है। 

अध्ययन में भी शामिल प्रोफेसर पॉल तमबीह ने बताया कि हालांकि हम पिछले कुछ दशकों से टीबी के अधिकांश मामलों का सफलतापूर्वक इलाज करने में सक्षम हैं, हमने देखा है कि कई लोगों को जटिलताओं का सामना करना पड़ता है। यह आम दवा, डॉक्सीसाइक्लिन, "टीबी के लंबे इलाज" की जटिलताओं को रोकने में मदद कर सकती है। इससे वास्तव में सिंगापुर और दुनिया भर में बहुत से रोगियों की मदद मिलेगी। "

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

एम्स के चिकित्सकों का दावा, ब्रेल से जल्द बजती है दिमाग की घंटी

एम्स के चिकित्सकों का दावा, ब्रेल से जल्द बजती है दिमाग की घंटी

विशेष संवाददाता January 05 2023 28004

डॉ. राजेंद्र प्रसाद और नेत्र विज्ञान केंद्र में सामुदायिक नेत्र विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. सूरज सिंह से

सेनेटरी नैपकिन पाकर खिल उठे वंचित वर्ग की महिलाओं के चेहरे।  

सेनेटरी नैपकिन पाकर खिल उठे वंचित वर्ग की महिलाओं के चेहरे।  

February 21 2021 29769

समाज के प्रत्येक वर्ग की महिलाओं समेत किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान गुणवत्ता युक्त सेनेटरी नैपकिन

केजीएमयू और लोहिया नए छात्रों के स्वागत के लिए तैयार, रैगिंग के खिलाफ ज़ोरदार तैयारी।

केजीएमयू और लोहिया नए छात्रों के स्वागत के लिए तैयार, रैगिंग के खिलाफ ज़ोरदार तैयारी।

अखण्ड प्रताप सिंह January 26 2021 21420

दोनों संस्थान रैगिंग के प्रति बहुत संवेदनशील हैं। सीसीटीवी कैमरों की मदद से  कैंपस के हर गतिविधि पर

डेंगू बुखार: कारण एवं निवारण

डेंगू बुखार: कारण एवं निवारण

लेख विभाग October 18 2021 31487

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार अनुमानतः पांच लाख लोगों को हर साल डेंगू के कारण अस्पताल

लापरवाही पर डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का एक्शन जारी

लापरवाही पर डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का एक्शन जारी

आरती तिवारी April 22 2023 32147

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दो टूक कहा है कि नियमों के खिलाफ काम करने वाले किसी भी डॉक्टर-कर्मचारी को

जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

विशेष संवाददाता July 30 2023 39650

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटेहरी और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीटी का न

लाहिया में रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी से  मरीज को मिला जीवनदान

लाहिया में रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी से मरीज को मिला जीवनदान

हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 560

रोबोटिक तकनीक का उपयोग विभिन्न प्रकार की जटिल गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी में किया जा रहा है। इनमें क

आयुष मंत्री ने की यूनानी चिकित्सकों की सराहना

आयुष मंत्री ने की यूनानी चिकित्सकों की सराहना

हुज़ैफ़ा अबरार October 27 2022 33251

इस अवसर आयुष मंत्री ने NUDWA द्वारा प्रदेश एवं देश के विभिन्न हिस्सों में जनहित के कार्यक्रमों के सं

मौत के 12 घंटे बाद जिंदा हुई 3 साल की मासूम बच्ची

मौत के 12 घंटे बाद जिंदा हुई 3 साल की मासूम बच्ची

विशेष संवाददाता August 26 2022 36117

क्या कभी आपने ऐसा सुना है कि इंसान मर कर कुछ समय बाद वापस जीवित हो गया हो। ऐसा ही एक चमत्कार मेक्सिक

व्यवहारिक समस्याओं को लेकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से मिला चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ

व्यवहारिक समस्याओं को लेकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से मिला चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ

रंजीव ठाकुर April 23 2022 31512

चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को उपमुख्यमंत्री तथा चिकित्सा एवं स्वास्थय मंत्र

Login Panel