देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

रोजाना खाइये ये चीजें दिमाग चलेगा कंप्यूटर से भी तेज

आजकल कि लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि मेन्टल प्रेशर लोगों के ऊपर बना ही रहता है, कभी काम के चलते कभी पढ़ाई के चलते। वहीं ये सारी चीजें अवॉयड करने से दिमाग से जुड़ी कई समस्याएं भी बनी रहती है। इसलिए हम आपको ऐसी चीजें बताएंगे जिसके खाने से आपका दिमाग स्वस्थ रहेगा।

आरती तिवारी
October 22 2022 Updated: October 22 2022 00:41
0 27476
रोजाना खाइये ये चीजें दिमाग चलेगा कंप्यूटर से भी तेज सांकेतिक चित्र

अक्सर व्यक्ति शारीरिक सेहत के ऊपर तो ध्यान देता ही है लेकिन मानसिक स्वास्थ्य को अनदेखा कर देता है। शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक सेहत के उपर भी अधिक ध्यान देने कि आवश्य्कता होती है। आजकल कि लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि मेन्टल प्रेशर लोगों के ऊपर बना ही रहता है, कभी काम के चलते कभी पढ़ाई के चलते। वहीं ये सारी चीजें अवॉयड करने से दिमाग से जुड़ी कई समस्याएं भी बनी रहती है। इसलिए हम आपको ऐसी चीजें बताएंगे जिसके खाने से आपका दिमाग स्वस्थ रहेगा।

 

दिमाग को हेल्दी रखने के लिए खाइए ये सुपरफूड

1-बादाम-  Almond

हर किसी को रोजाना मुट्ठी भर बादाम, मूंगफली, अखरोट और काजू खाना चाहिए। इनमें विटामिन ई पाया जाता है जो दिमाग को मजबूत और हेल्दी बनाता है। रोजाना रात में कुछ बादाम भिगो दें और सुबह खाएं या फिर दूध के साथ मिश्रित करक पी सकते हैं।

 

2- डार्क चॉकलेट- Dark chocolate

डार्क चॉकलेट न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होती है बल्कि इसके रोजाना सेवन से दिमाग की सेहत भी स्वस्थ बनी रहती है। चॉकलेट में कोको की भरपूर मात्रा पाई जाती है। वहीं डार्क चॉकलेट एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इन्फ्लामेट्री के जैसे कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर भी होती है। ये याददास्त को मजबूत बनाती है और दिमाग से जुड़ी बीमारियों को कम करने में भी असरदार होती है।

 

3- अखरोट - Walnut

अखरोट का रोजाना सेवन दिमाग की सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ ये मानसिक स्वास्थ्य को भी तेज बनाता है। 

 

4- सोया प्रोडक्ट्स- Soya products

सोया प्रोडक्ट्स की बात करें तो ये दिमाग की सेहत को स्वस्थ बना के रखने में बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होती है। सोया प्रोडक्ट्स के सेवन से शरीर को भरपूर मात्रा में पोलीफ़ेलोन्स मिलता है। ये मानसिक सेहत को मजबूत बना के रखने के साथ-साथ शारीरिक सेहत को भी स्वस्थ बनाता है।

 

5- अंडे- Eggs

अंडा न सिर्फ आपके सेहत के लिए बल्कि दिमाग को मजबूत बनाने में भी फायदेमंद होता है। अंडे में कोलीन पाया जाता है जो शॉर्ट टर्म मेमोरी फंक्शन में काफी जरूरी है। यदि आपको बार-बार भूलने की आदत है तो रोजाना अंडे का सेवन करने से आपके दिमाग को हेल्दी बनाता है।

 

 6- मछली- Fish

यदि आप नॉन वेज का सेवन करते हैं तो दिमाग के विकास के लिए मछली का सेवन महत्वपूर्ण माना जाता है। मछली के वसा में ओमेगा 2 एसिड मिलता है जो मस्तिष्क के विकास और उसके फंक्शन में काफी मददगार साबित होता है।

 

7- कद्दू के बीज- Pumpkin Seeds

कद्दू ही नहीं इसके बीज का सेवन भी सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। कद्दू के बीज में मैग्नीशियम के साथ ज़िंक भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके रोजाना सेवन से व्यक्ति की मेमोरी पावर तेज होती जाती है। इसके रोजाना सेवन से थिंकिंग स्किल्स तेज होती जाती हैं। वहीं बच्चों को भी आप कद्दू के बीज जरूर खिलाएं।

 

8- हरी फूलगोभी- Green Cauliflower

मस्तिष्क के फंक्शन के लिए हरी फूलगोभी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कोलीन की ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। कोलीन मस्तिष्क में नए सेल्स बनाता है। ऐसे में हमें हफ्ते में दो या तीन बार तो जरूर खाना चाहिए।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

'स्वास्थ्य एवं सद्भाव के लिए योग' बनी राष्ट्रीय योग ओलम्पियाड की थीम

रंजीव ठाकुर May 03 2022 54907

भारत सरकार के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने इस वर्ष राष्ट्रीय योग ओलम्पियाड को 18 जून से 20 जून 2022 तक

हिमाचल में बढ़ते कोरोना संक्रमण से सरकार चिंतित, बढ़ेगी सैम्पलिंग, ट्रैकिंग और ट्रेसिंग 

हिमाचल में बढ़ते कोरोना संक्रमण से सरकार चिंतित, बढ़ेगी सैम्पलिंग, ट्रैकिंग और ट्रेसिंग 

विशेष संवाददाता July 07 2022 25040

बुधवार शाम तक हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 144 नए मामले सामने आए और लगभग 108 लोग कोविड संक्रमण से उबर

मौसम ने ली करवट, अस्पतालों में बढ़े खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज

मौसम ने ली करवट, अस्पतालों में बढ़े खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज

विशेष संवाददाता April 25 2023 31021

सोमवार को अमरोहा जिला अस्पताल में 1087 मरीज ओपीडी में देखे गए। अस्पतालों में सबसे ज्यादा मालमे बुखार

थमती नज़र आ रही कोरोना की तीसरी लहर, एक दिन में 67,084 पर सिमटा नए संक्रमण का मामला

थमती नज़र आ रही कोरोना की तीसरी लहर, एक दिन में 67,084 पर सिमटा नए संक्रमण का मामला

एस. के. राणा February 10 2022 25756

इस समय 7,90,789 एक्टिव केस हैं और संक्रमण दर 1.86% है। वहीं, डेली पॉजिटिविटी रेट 4.44% है, जबकि वीकल

कोविड-19 टीका: फाइजर ने सौपें बच्चों के टीके के ट्रायल रिपोर्ट, नवंबर के बाद आ सकेगी बाज़ार  में 

कोविड-19 टीका: फाइजर ने सौपें बच्चों के टीके के ट्रायल रिपोर्ट, नवंबर के बाद आ सकेगी बाज़ार  में 

हे.जा.स. September 29 2021 25457

कंपनी ने मंगलवार को बताया कि उसने पांच से 11 साल तक के बच्चों को टीका लगाए जाने को लेकर हाल में किए

बंथरा में अधूरी साफ-सफाई और स्वच्छ पेयजल के अभाव बीच चल रहा कोविड वैक्सीनेशन

रंजीव ठाकुर August 28 2022 21319

एक तरफ तो प्रदेश में डेंगू, डायरिया, मलेरिया के साथ मंकी पॉक्स, टोमैटो फ्लू जैसे रोग फैले हुए है वही

आइए जानते है ब्लैक टी पीने के फायदे

आइए जानते है ब्लैक टी पीने के फायदे

आरती तिवारी November 27 2022 45688

रिसर्च के मुताबिक खाली पेट दूध वाली चाय पीना सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। लेकिन वहीं चाय को ब

हेपेटाइटिस के 95% रोगियों में लक्षण दिखाई नहीं देते हैं: डॉ. राहुल राय

हेपेटाइटिस के 95% रोगियों में लक्षण दिखाई नहीं देते हैं: डॉ. राहुल राय

लेख विभाग October 15 2023 101983

मुख्य रूप से 4 वायरस इस बीमारी के कारक माने जाते हैं – ए, बी, सी और ई- और काफी हद तक रोके जा सकते है

अस्थमा से पीड़ित बच्चों को अक्सर खांसी होती है, मत करें नज़र अंदाज़: डॉ रश्मि कपूर 

अस्थमा से पीड़ित बच्चों को अक्सर खांसी होती है, मत करें नज़र अंदाज़: डॉ रश्मि कपूर 

हुज़ैफ़ा अबरार May 01 2022 34825

बच्चों में अस्थमा के लक्षणों में शामिल है - खांसी जो दूर नहीं होती है, खांसी जो वायरल संक्रमण के बाद

बागपत के आयुर्वेदिक एवं यूनानी अस्पताल में चिकित्सकों की भारी कमी

बागपत के आयुर्वेदिक एवं यूनानी अस्पताल में चिकित्सकों की भारी कमी

वजाहत बेग January 14 2023 48656

विभाग की ओर से शासन को कई बार चिकित्सक व फार्मासिस्ट की तैनाती की मांग भेजी जा चुकी है। चिकित्सकों क

Login Panel