देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

सोशल मीडिया तो ठीक पर इसकी लत आपका मेंटल हेल्थ खराब कर देगी

सोशल मीडिया को एक टूल की तरह इस्तेमाल करना कहीं से गलत नहीं पर इसमें पूरी तरह डूब जाना, इसका एडिक्ट हो जाना आपके मेंटल हेल्थ के लिए कहीं से भी उचित नहीं है...

लेख विभाग
April 06 2022 Updated: April 06 2022 09:14
0 35172
सोशल मीडिया तो ठीक पर इसकी लत आपका मेंटल हेल्थ खराब कर देगी प्रतीकात्मक फोटो

पारूल ने अपनी मम्मी को लंदन से जन्मदिन की बधाई वाट्सएप पर दी। मैसेज सेंड करने के बाद वह लगातार ब्लू टिक की प्रतीक्षा करती रही। जब आधा घंटा हो गया तो उसने झल्लाकर अपने हस्बेंड से कहा-यार, मम्मी तो वाट्सएप पर आ ही नहीं रही हैं। आधा घंटा हो गया। उन्होंने मेरा मैसेज तक नहीं देखा है। मम्मी मुझसे प्यार नहीं करती।

यह कह कर वह जोर-जोर से रोने लगी। पारूल के हस्बेंड ने समझाया कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। मम्मी जी किसी काम में फंस गई होंगी। इसलिए उन्होंने नहीं देखा। इसका अर्थ यह थोड़े ही हुआ कि वह तुम्हें प्यार नहीं करती। पारूल ने कहा, तुम नहीं जानते। मम्मी चाहती ही नहीं थी कि मैं इस दुनिया में आऊं...वह फिर सुबकने लगी।

ठहरिये दोस्तों। पारूल सिर्फ एक उदाहरण है। ऐसी हजारों पारूल हैं अपने देश में या दुनिया भर में जो वाट्सएप मैसेज भेजने के बाद तब तक उसे देखती रहती हैं जब तक ब्लू टिक न आ जाए। अगर किसी ने ब्लू टिक न दिखने का आप्शन बंद कर रखा हो और दो मिनट के भीतर कोई रिप्लाई (Reply) न करे तो लोग फोन करने लग जाते हैं कि भई, तुम्हें मैसेज दिया था। अब तक तुमने देखा ही नहीं।

असल में, आज की तारीख में सोशल मीडिया हमारे जीवन का हिस्सा बन गया है। क्या फेसबुक, क्या ट्विटर, क्या वाट्सएप, क्या इंस्टाग्राम...सब लोकप्रिय हैं और सभी में आज के नौजवान लोग बिजी रहते हैं। ये एक किस्म का एडिक्शन ही है जो आपको कभी बेहद उत्तेजित कर देता है, कभी एकदम शांत। आप किसी के मरने की खबर पाकर रोने लगते हैं, कभी किसी की शादी की फोटो देख कर गुनगुनाने लगते हैं, फोन करने लगते हैं, दोस्तों को इन्फार्म करने लगते हैं कि देखो, साले ने शादी कर दी। इंस्टा पर फोटो शेयर किया है....दरअसल, ये उत्तेजना, ये शिथिल हो जाना ही एक किस्म की दिमागी समस्या है। ये मानसिक बीमारी के लक्षण हैं।

कई लोगों को आपने देखा होगा कि वे आफिस में या घर पर भी आपसे बात कर रहे होते हैं तो कभी आपकी तरफ देखेंगे, कभी मोबाइल की तरफ। बिना मतलब के भी ये मोबाइल को स्क्राल (Scroll) करते रहते हैं। ये मानसिक रुप से अस्वस्थ लोगों की शुरुआती निशानियां हैं।

एक दौर था, जब लोग सुबह उठते थे और भगवान का नाम लेकर शौच आदि से निवृत्त होकर अपनी दिनचर्या प्रारंभ करते थे। आज के दौर में कई लोग ऐसे हैं जो सुबह उटते ही कम से कम 1 घंटा इंस्टा पर टाइम स्पेंड करने के बाद ही फ्रेश होते हैं। कुछ लोग तो ऐसे हैं जो उठते ही फोन उठाएंगे और खामखा सभी का स्टेटस (Status) चेक करने लगेंगे। कुछ लोग भजन लगा लेंगे और भजन सुनने के साथ ही फेसबुक भी देखेंगे। फेसबुक से मन भर जाएगा तो मैसेंजर पर जाएंगे। वहां भी लोगों को चेक करेंगे।

सच-सच बताएं, क्या आपमें  भी यही आदत है? एकबारगी आप इसे बेहद सामान्य बात कह कर उड़ा देंगे पर ये सामान्य बात नहीं है। सोशल मीडिया का अत्यधिक इस्तेमाल हमारे मानसिक स्वास्थ्य (Mental health) से जुड़ा हुआ है। महाराष्ट्र की एक मनोचिकित्सक तीथी कुकरेजा कहती है कि  इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि सोशल मीडिया ने हमें हमारे मित्रों, परिजनों आदि से दूर कर दिया है। हर कोई अपनी कोठरी में अकेला है। यह अकेलापन अवसाद पैदा करता है जो सीधे-सीधे मानसिक बीमारी है। अब हम आत्मचिंतन नहीं करते। हम अपने एकाकीपन को भरने के लिए फोन के भरोसे हैं। यह बेहद खतरनाक है।

उपाय क्या है

सोशल मीडिया से जुड़े रहें पर उतना ही, जितने की जरूरत है। माता-पिता, घर-परिवार, दोस्त-रिश्तेदार, इन सभी से मिलें। बातें करें। पुराने मुद्दों पर बात करें। नए मुद्दों पर बात करें पर चुप न रहें। घूमते-फिरते रहें। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। कोशिश करें कि सभी के साथ आमने-सामने बातें हों। जब बातचीत चल रही हो तो सोशल मीडिया का जिक्र न हो। अच्छी बातें करें। इससे आपकी तंत्रिका तंत्र और बढ़िया तरीके से फंक्शन करेगी।

लेखक - आनंद सिंह 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

बच्चों के कोविडरोधी टीकाकरण में और तेजी लायें: सीडीओ

बच्चों के कोविडरोधी टीकाकरण में और तेजी लायें: सीडीओ

रंजीव ठाकुर April 30 2022 32050

बच्चों के कोविड टीकाकरण की रफ़्तार में और तेजी लाने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार पाण्

आयुर्वेद के डॉक्टरों को सर्जरी की इजाजत देने के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब।

आयुर्वेद के डॉक्टरों को सर्जरी की इजाजत देने के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब।

हे.जा.स. March 16 2021 26154

IMA का कहना है कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग को पाठ्यक्रम में एलोपैथी को शामिल करने का अधिकार नहीं है।

केजीएमयू में 20 वर्षों से एमबीबीएस डिग्री ना ले पाने वाले 37 छात्रों को मिला एक और मौका

केजीएमयू में 20 वर्षों से एमबीबीएस डिग्री ना ले पाने वाले 37 छात्रों को मिला एक और मौका

रंजीव ठाकुर August 14 2022 27176

किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में कुलपति डॉ बिपिन पुरी ने पिछले लगभग 20 वर्षों से 37 छात्र एमबीब

कोविड-19 बूस्टर डोज-अमेरिकी एफडीए ने सभी वयस्कों के लिए सिंगल खुराक के उपयोग को मंजूरी दी

कोविड-19 बूस्टर डोज-अमेरिकी एफडीए ने सभी वयस्कों के लिए सिंगल खुराक के उपयोग को मंजूरी दी

हे.जा.स. November 22 2021 25521

कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए, अमेरिकी नियामकों ने सभी वयस्कों के लि

सेक्स जीवन को तनाव से दूर रखें

सेक्स जीवन को तनाव से दूर रखें

लेख विभाग November 05 2022 38593

हमारे दिमाग के बीच के हिस्से में एक छोटा है हिस्सा होता है जो हमारे दिमाग का ‘प्लेजर सेंटर’ माना जात

गोरखपुर में वायरल फीवर ने बढ़ाई चिंता

गोरखपुर में वायरल फीवर ने बढ़ाई चिंता

आरती तिवारी September 11 2022 26365

गोरखपुर में रहस्यमयी वायरल फीवर का कहर है। इसकी चपेट में सबसे ज्यादा 10 साल से कम उम्र के बच्चे आ र

सर्दियों में नहाने के लिए बहुत गर्म पानी और साबुन का ज़्यादा प्रयोग मत करें: डॉ.अभिनव

एस. के. राणा January 20 2026 5999

आजकल सोशल मीडिया के दौर में लोग यु ट्यूब फेसबुक आदि देखकर अधूरी जानकारी प्राप्त करते हैं और अक्सर ऐस

ब्रिटेन में कोरोना संक्रमण का विस्फोट, चौबीस घंटे में नए मांमले एक लाख के पार।  

ब्रिटेन में कोरोना संक्रमण का विस्फोट, चौबीस घंटे में नए मांमले एक लाख के पार।  

हे.जा.स. December 24 2021 27123

कोरोना का ओमिक्रॉन स्वरूप उसके डेल्टा स्वरूप की तुलना में कम घातक यह है। ओमिक्रॉन संक्रमण वाले लोगों

मेरठ में दूषित पानी का कहर, अब तक 289 लोग बीमार

मेरठ में दूषित पानी का कहर, अब तक 289 लोग बीमार

एस. के. राणा November 17 2022 33783

मेरठ में हैजे के कारण बीमार होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब तक 289 लोग बीमार हो चुके हैं, जबकि गर

नोएडा के सुपरटेक ट्विन टावर्स के गिरने का स्वास्थ्य से क्या है सीधा कनेक्शन

नोएडा के सुपरटेक ट्विन टावर्स के गिरने का स्वास्थ्य से क्या है सीधा कनेक्शन

विशेष संवाददाता August 28 2022 25739

सबके मन में सवाल उठ रहें हैं कि नोएडा में 32 मंजिल और 29 मंजिल के दो सुपरटेक ट्विन टावर्स जब गिरेंगे

Login Panel