देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

प्रदेश की नदियों में शव प्रवाह पर मुख्यमंत्री सख्त। 

नावों से पेट्रोलिंग करते हुए जवान यह सुनिश्चित करें कि कोई भी नदियों में शवों को ना बहाए। जरूरी हो तो स्थानीय स्तर पर जुर्माना भी लगाए जाएं।

हुज़ैफ़ा अबरार
May 15 2021 Updated: May 15 2021 03:38
0 35127
प्रदेश की नदियों में शव प्रवाह पर मुख्यमंत्री सख्त।  प्रतीकात्मक

लखनऊ। प्रदेश की नदियों में कुछ स्थानों पर शवों के मिलने की खबर के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्ती दिखाई है। उन्होंने गृह विभाग को निर्देश दिए हैं कि राज्य आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) तथा पीएसी की जल पुलिस को प्रदेश की सभी नदियों में पेट्रोलिंग पर लगाया जाए। नावों से पेट्रोलिंग करते हुए जवान यह सुनिश्चित करें कि कोई भी नदियों में शवों को ना बहाए। जरूरी हो तो स्थानीय स्तर पर जुर्माना भी लगाए जाएं। 

उन्होंने कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए  कि परंपरा के आधार पर भी नदियों में शव को बहाने से रोका जाये। इस कार्य में नदियों के किनारे स्थित सभी गांवों तथा शहरों के ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान तथा शहरों में कार्यकारी अधिकारी व नगर पालिका, नगर पंचायत व नगर निगम के अध्यक्षों के माध्यम से समितियां बनाकर नदियों में शव प्रवाह को रोका जाये।  

​उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व में ही प्रत्येक नागरिक जिसकी दुखद मृत्यु हुई है के शवों के सम्मान पूर्व अंत्येष्टि के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है ऐसे में यदि परम्परागत रूप से भी जल-समाधि हो रही है अथवा कोई लावारिस छोड़ रहा है तो भी उसकी सम्मानजनक तरीके से धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अंतिम संस्कार कराया जाए। किसी भी दशा में किसी को भी धार्मिक परंपराओं के नाते नदी में शव न बहाने दिया जाए।

उन्होंने कहा कि ​आवश्यक हो तो स्थानीय स्तर पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। नदी में शव अथवा मरे हुए जानवर बहाने से नदी प्रदूषित होती है एवं प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार नदियों को साफ करने के लिए विशेष कार्यक्रम भी चला रही हैं। इस संबंध में गृह विभाग, नगर विकास विभाग को ग्राम विकास एवं पंचायत विभाग तथा पर्यावरण विभाग मिलकर एक कार्य योजना बनाए जिससे कि पूरे प्रदेश में परंपरा के नाते जो शव इत्यादि नदी बहाए जा रहे हैं वो किसी भी दशा में न बहाए जाएं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

बचपन के टीके कोरोना के घातक असर में प्रभावी सुरक्षा देतें है: शोध

बचपन के टीके कोरोना के घातक असर में प्रभावी सुरक्षा देतें है: शोध

एस. के. राणा September 02 2021 22845

अध्यनयकर्ताओं ने बताया कि आमतौर पर बचपन में मीजल्स-मंम्प्स-रूबेला (एमएमआर) के टीके दिए जाते हैं। इसक

'हर घर दस्तक' कार्यक्रम के तहत 31 दिसंबर तक सौ फीसदी कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य।

एस. के. राणा December 07 2021 26061

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज बताया कि देश की 85 फीसदी आबादी को कोविड 19 वैक्सीन की कम से कम

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने जारी किया एमबीबीएस का शेड्यूल

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने जारी किया एमबीबीएस का शेड्यूल

एस. के. राणा October 13 2022 32696

एमबीबीएस कोर्स की कुल अवधि 66 महीने है। पहले 13 महीनों के दौरान- 15 नवंबर, 2022 से शुरू होकर 15 दिसं

वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे: रीजेंसी हेल्थ की युवाओं में बढ़ते हाइपरटेंशन पर हेल्थ एडवाइज़री जारी

वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे: रीजेंसी हेल्थ की युवाओं में बढ़ते हाइपरटेंशन पर हेल्थ एडवाइज़री जारी

हुज़ैफ़ा अबरार May 17 2026 1904

20 और 30 की उम्र के आखिर में हाई ब्लड प्रेशर के मरीज़ों की संख्या बढ़ रही है। ऐसा ज़्यादातर क्रोनिक

कोरोना को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री की फार्मा कंपनियों के साथ बैठक

कोरोना को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री की फार्मा कंपनियों के साथ बैठक

विशेष संवाददाता December 30 2022 24036

स्वास्थ्य मंत्री ने तमाम बड़ी फार्मा कंपनियों के साथ बैठक की, जिसमें ये सुनिश्चित किया गया कि आने वा

कौशल विकास कार्यक्रम के तहत सीएसआईआर और केन्द्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान संचालित करेगा रोजगारपरक कार्यक्रम।

कौशल विकास कार्यक्रम के तहत सीएसआईआर और केन्द्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान संचालित करेगा रोजगारपरक कार्यक्रम।

हे.जा.स. January 28 2021 21044

इन पाठ्यक्रमों को कौशल विकास कार्यक्रम के तहत संचालित किया जाएगा।जिनकी अवधि पूरी होने पर छात्र हेल्थ

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ में किया डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल का उद्घाटन 

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ में किया डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल का उद्घाटन 

हुज़ैफ़ा अबरार November 27 2025 4249

महामहिम आनंदीबेन पटेल ने कहा मुझे यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल जैसे राष

2019 के दौरान दुनिया में वायु प्रदूषण के कारण हर चार में से एक मौत भारत में हुई: रिपोर्ट 

2019 के दौरान दुनिया में वायु प्रदूषण के कारण हर चार में से एक मौत भारत में हुई: रिपोर्ट 

हे.जा.स. March 02 2022 31838

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 में वायु प्रदूषण के जोखिम से जुड़े स्वास्थ्य प्रभावों से जीवन के पहले

मौसम परिवर्तन होने से जिला अस्पताल में बढ़ रहे डायरिया और बुखार के मरीज

मौसम परिवर्तन होने से जिला अस्पताल में बढ़ रहे डायरिया और बुखार के मरीज

विशेष संवाददाता March 18 2023 23913

मौसम परिवर्तन होने के कारण जिला अस्पताल में इलाज और ओपीडी दफ्तर में भारी भीड़ उमड़ रही है। अधिकांश ल

आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया के समापन समारोह में वन औषधि और पौधों की लगी प्रदर्शनी

आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया के समापन समारोह में वन औषधि और पौधों की लगी प्रदर्शनी

श्वेता सिंह October 19 2022 29984

वन औषधि और उनके पौधों की लगी प्रदर्शनी में बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राज

Login Panel